एक्सप्लोरर

Steve Smith: 'अगर स्टीव स्मिथ ओपनिंग आएं तो टूट सकता है लारा का रिकॉर्ड', ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने किया बड़ा दावा

Australia Test Opening Pair: माइकल क्लार्क का कहना है कि टेस्ट क्रिकेट में डेविड वॉर्नर के जाने से खाली हुए ओपनिंग स्लॉट में स्टीव स्मिथ पूरी तरह से फिट बैठते हैं.

Michael Clarke On Steve Smith: डेविड वॉर्नर के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद ऑस्ट्रेलियाई बैटिंग ऑर्डर में ओपनिंग स्लॉट खाली है. इसे लेकर क्रिकेट के जानकर लगातार इस बात पर चर्चा कर रहे हैं कि आखिर ऑस्ट्रेलिया में अब वॉर्नर की जगह कौन लेगा. अलग-अलग जानकारों की राय अलग है. इस क्रम में पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क ने स्टीव स्मिथ का नाम आगे बढ़ाया है. उनका कहना है कि अगर स्मिथ को यह मौका मिलता है तो वह 12 महीने के अंदर खुद को साबित कर देंगे. उन्होंने यह भी कहा कि स्मिथ अगर ओपनिंग आते हैं तो वह ब्रायन लारा के 400 रन की पारी का रिकॉर्ड भी तोड़ सकते हैं.

माइकल क्लार्क कहते हैं, 'मैं आपको स्टीव स्मिथ के बारे में बताता हूं. अगर वह ओपनिंग आना चाहें और अगर उन्हें यह मौका मिलता है तो वह 12 महीने के अंदर नंबर-1 टेस्ट ओपनर बन जाएंगे. वह इस लेवल के बल्लेबाज हैं. तकनीकी तौर पर वह शानदार हैं, उन्हें अच्छी गेंदों को छोड़ना आता है, वह गेंद पर अच्छी नजर रखते हैं, खूबसूरती के साथ हाथों का उपयोग करते हैं. हो सकता है कि वह कुछ मौकों पर चूके, एलबीडब्ल्यू हो जाएं लेकिन मुझे बताइये किस बल्लेबाज के साथ ऐसा नहीं होता. वह एक अच्छे बल्लेबाज हैं और शायद वह इस मौके की ओर देख रहे हैं.'

'लारा का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं'
क्लार्क कहते हैं, 'स्मिथ को इंतजार करना अच्छा नहीं लगता. वह वॉर्नर और ख्वाजा के शतक बनाने का इंतजार नहीं करते. वह यह भी नहीं चाहते कि मार्नस दोहरा शतक जमा दें. वह खुद दोहरा शतक जमाना चाहते हैं. तो अगर वह ओपनिंग आते हैं तो वह 12 महीने में नंबर-1 टेस्ट ओपनर होंगे. दूसरी बात यह भी कि अगर वह ब्रायन लारा के 400 रन के रिकॉर्ड को तोड़ दें तो आश्चर्य करने की जरूरत नहीं क्योंकि वह उस स्तर के बल्लेबाज हैं और ओपनिंग आते हैं तो उनके पास ऐसी पारी खेलने के लिए पर्याप्त वक्त होगा.' वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिकेटर ब्रायन लारा ने साल 2004 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में एक पारी में 400 रन जड़ डाले थे. टेस्ट क्रिकेट की यह सबसे बड़ी पारी है.

विराट कोहली से बेहतर हैं स्मिथ के टेस्ट आंकड़े
स्टीव स्मिथ की बात करें तो यह दिग्गज बल्लेबाज टेस्ट क्रिकेट में 58 की औसत से रन बनाता है. स्मिथ अब तक 105 टेस्ट मैचों की 187 पारियों में 9514 रन बना चुके हैं. उनके नाम 32 शतक दर्ज हैं. टेस्ट क्रिकेट में वह विराट कोहली से काफी आगे चल रहे हैं. विराट कोहली के खाते में 29 टेस्ट शतक हैं और वह अभी 9 हजार रन का आंकड़ा नहीं छू पाए हैं.

यह भी पढ़ें...

Sanju Samson: टी20 की जगह टेस्ट स्क्वाड में मिलना चाहिए मौका? जानें संजू सैमसन के मामले में कहां हो रही है चूक

About the author शिव ठाकुर

शिव ठाकुर करीब सात साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
OTD: पाकिस्तान पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार
PAK पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget