एक्सप्लोरर

IPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स पर मुंबई इंडियंस की जीत के बाद क्या है प्वॉइंट्स टेबल का हाल? जानिए लेटेस्ट अपडेट

Mumbai Indians vs Delhi Capitals: रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस ने सीजन की पहली जीत दर्ज की. वहीं, दिल्ली कैपिटल्स की आईपीएल 2023 सीजन की लगातार चौथी हार है.

IPL Points Table: मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हरा दिया है. इस तरह मुंबई इंडियंस ने सीजन की पहली जीत दर्ज की. वहीं, दिल्ली कैपिटल्स को सीजन की पहली जीत का इंतजार है. मुंबई इंडियंस के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 45 गेंदों पर 65 रनों की पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके और 4 छक्के जड़े. मुंबई इंडियंस को जीत के लिए 173 रनों का लक्ष्य मिला था. रोहित शर्मा की टीम ने आखिरी गेंद पर मैच अपने नाम कर लिया. इस जीत के बाद मुंबई इंडियंस की टीम प्वॉइंट्स टेबल में आठवें नंबर पर है. जबकि दिल्ली कैपिटल्स की टीम सबसे नीचे यानि 10वें नंबर पर हैं.

मुंबई इंडियंस की जीत के बाद कितना बदला प्वॉइंट्स टेबल?

फिलहाल, प्वॉइंट्स टेबल की बात करें तो लखनऊ सुपर जाएंट्स पहले नंबर पर काबिज है. अब तक केएल राहुल की टीम ने 4 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 3 जीत मिली है. इसके अलावा दूसरे, तीसरे, चौथे और पांचवें नंबर पर क्रमशः राजस्थान रॉयल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम है. वहीं, इस फेहरिस्त में छठे नंबर पर शिखर धवन की अगुवाई वाली पंजाब किंग्स हैं. हालांकि, राजस्थान रॉयल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, गुजरात टाइटंस, चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के 4-4 प्वॉइंट्स हैं.

मुंबई इंडियंस के सामने था 173 रनों का लक्ष्य

वहीं, इस मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करने उतरी  दिल्ली कैपिटल्स 19.4 ओवर में 173 रनों पर सिमट गई. दिल्ली कैपिटल्स के लिए अक्षर पटेल ने सबसे ज्यादा रन बनाए. इस ऑलराउंडर ने 25 गेंदों पर 55 रनों की तूफानी पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके और 5 छक्के जड़े. जबकि कप्तान डेविड वार्नर ने सबसे 46 गेंदों पर 51 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके जड़े. इसके अलावा मनीष पांडे ने 18 गेंदों पर 26 रन बनाए. जबकि पृथ्वी शॉ ने 10 गेंदों पर 15 रनों का योगदान दिया. इससे पहले मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था.

ये भी पढ़ें-

IPL 2023: मुंबई इंडियंस ने आखिरी गेंद पर दर्ज की रोमांचक जीत, दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: जश्न मनाना पड़ा भारी, टनल में गिरा खिलाड़ी; लगी गंभीर चोट
Watch: जश्न मनाना पड़ा भारी, टनल में गिरा खिलाड़ी; लगी गंभीर चोट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले श्रीलंका को बड़ा झटका, करोड़ों का हुआ नुकसान
भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले श्रीलंका को बड़ा झटका, करोड़ों का हुआ नुकसान
OTD: भारत ने बोर्ड पर लगाए 664 रन, नंबर 8 के बल्लेबाज ने जड़ा शतक; बन गया रिकॉर्ड 
भारत ने बोर्ड पर लगाए 664 रन, नंबर 8 के बल्लेबाज ने जड़ा शतक; बन गया रिकॉर्ड 

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget