एक्सप्लोरर

MI vs KXIP: करो या मरो के मुकाबले में भिड़ेगी मुंबई और पंजाब

प्ले ऑफ की रेस में शामिल मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन के बीच आज करो या मरो का मैच होगा. मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों टीमों के लिए यह मैच बेहद अहम है क्योंकि जीत ही उन्हें अंतिम-4 में जाने के रास्ते पर बनाए रखेगी. वहीं दोनों में से कोई भी टीम हार जाती है तो उसका टूर्नामेंट से बाहर होना तय हो जाएगा.

मुंबई: प्ले ऑफ की रेस में शामिल मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन के बीच आज करो या मरो का मैच होगा. मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों टीमों के लिए यह मैच बेहद अहम है क्योंकि जीत ही उन्हें अंतिम-4 में जाने के रास्ते पर बनाए रखेगी. वहीं दोनों में से कोई भी टीम हार जाती है तो उसका टूर्नामेंट से बाहर होना तय हो जाएगा.

पिछले मैच में पंजाब की टीम बेंगलोर के सामने सिर्फ 88 रनों पर ही ढेर हो गई थी. इस मैच में न क्रिस गेल का बल्ला चला था न ही लोकेश राहुल अपनी फॉर्म के मुताबिक प्रदर्शन कर पाए थे. दोनों इस मैच में अपनी लय हासिल करने की कोशिश में होंगे.

पंजाब का मध्यक्रम करुण नायर के जिम्मे है जिन्होंने अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाया है लेकिन उनको साथ नहीं मिला है. मयंक अग्रवाल को लगातार मौके मिल रहे हैं लेकिन वो अपने बल्ले से रन नहीं निकाल पा रहे हैं. मार्कस स्टॉइनिस और एरॉन फिंच भी नियमित रन नहीं बना पा रहे हैं.

कप्तान रविचंद्रन अश्विन का बल्ला भी बोला तो है लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला पाया है. कुल मिलाकर अगर देखा जाए तो पंजाब की बल्लेबाजी का जिम्मा गेल और राहुल के कंधों पर ही है. टीम को जीत दिलाने के लिए इन दोनों में से किसी एक का चलना बेहद जरूरी है.

गेंदबाजी में कप्तान और मुजीब उर रहमान को बड़ी जिम्मेदारी निभानी होगी. वहीं मोहित शर्मा, एंड्रयू टाय पर तेज गेंदबाजी आक्रमण की जिम्मेदारी होगी.

मुंबई की बात की जाए तो उसकी परेशानी मध्यक्रम रहा है क्योंकि सूर्यकुमार यादव और इविन लुइस की ओपनिंग जोड़ी ने उसे कभी निराश नहीं किया है. पिछले कुछ मैचों में मध्यक्रम की जिम्मेदारी कप्तान रोहित शर्मा ने अपने कंधों पर ले रखी है. एक बार फिर रोहित के जिम्मे ही मध्य क्रम की जिम्मेदारी होगी.

टीम के लिए केरन पोलार्ड, क्रूणाल पांड्या और उनके भाई हार्दिक का बल्ला चलना भी बेहद जरूरी है.

गेंदबाजी का भार जसप्रीत बुमराह और मिचेल मैक्लेघन ने अपने कंधों पर ले रखा है और अपनी जिम्मेदारी को भी बखूबी निभाया है. स्पिन विभाग में मयंक मारकंडे बड़ा रोल निभा सकते हैं.

टीमें (संभावित):

मुंबई इंडियंस - सूर्य कुमार यादव, एविन लुईस, रोहित शर्मा, हार्दिक पंड्या, क्रुणाल पांड्य, जेपी डुमिनी, इशन किशन, बेन कटिंग, मिचेल मैकक्लेनेघन, मयंक मार्कांडे, जसप्रीत बुमराह

किंग्स इलेवन पंजाब :- रविचंद्रन अश्विन (कप्तान), करुण नायर, लोकेश राहुल, क्रिस गेल, एरॉन फिंच ,मयंक अग्रवाल, बरिन्दर शरण, मोहित शर्मा, मार्कस स्टोइनिस, अक्षर पटेल, एंड्रयू टाई.

 

 

 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एमएस धोनी नहीं हैं टी20 में भारत के सबसे सफल कप्तान, दूसरे स्थान पर सूर्या; देखें विराट कोहली का नंबर
एमएस धोनी नहीं हैं टी20 में भारत के सबसे सफल कप्तान, दूसरे स्थान पर सूर्या; देखें विराट कोहली का नंबर
इंग्लैंड टी20 सीरीज के बाद इन 3 खिलाड़ियों का टीम इंडिया से कटेगा पत्ता! देखें लिस्ट में कौन-कौन
इंग्लैंड टी20 सीरीज के बाद इन 3 खिलाड़ियों का टीम इंडिया से कटेगा पत्ता! देखें लिस्ट में कौन-कौन
भारत में कब और कहां होगा बिग बैश लीग का डेब्यू मैच? तारीख, वेन्यू समेत सारी डिटेल सामने आई
भारत में कब और कहां होगा बिग बैश लीग का डेब्यू मैच? तारीख, वेन्यू समेत सारी डिटेल सामने आई
दोस्त का जनाजा देख खुद को संभाल नहीं पाए राशिद खान, फूट-फूटकर रोए; वीडियो कर देगी आंख नम
दोस्त का जनाजा देख खुद को संभाल नहीं पाए राशिद खान, फूट-फूटकर रोए; वीडियो कर देगी आंख नम

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
दतिया में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से बवाल, BJP जिलाध्यक्ष समेत पूरी टीम ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से बवाल, BJP जिलाध्यक्ष समेत पूरी टीम ने दिया सामूहिक इस्तीफा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
राजपाल यादव को चेक बाउंस केस में 3 महीने की सजा, पत्नी राधा यादव पर भी लगा जुर्माना, नहीं भरा तो काटनी होगी जेल
राजपाल यादव की पत्नी राधा यादव पर भी लगा जुर्माना, नहीं भरा तो काटनी होगी जेल
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
Mumbai News: मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
Embed widget