एक्सप्लोरर

MI vs CSK: मुंबई इंडियंस ने धोनी की चेन्नई को 37 रनों से दी मात, हार्दिक बने जीत के हीरो

MI vs CSK, IPL 2019: चेन्नई ने इस सत्र में अपने पहले तीनों मैच जीते थे और उसकी यह पहली हार है. मुंबई की चार मैचों में यह दूसरी जीत है.

पहले सूर्यकुमार यादव के अर्धशतक और हार्दिक-पोलार्ड की तूफानी बल्लेबाज़ी और बाद में लसिथ मलिंगा और हार्दिक पांड्या के तीन-तीन तो बेहेरनडॉर्फ के दो विकेट की मदद से बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 37 रनों से करारी शिकस्त दी. 33 रनों के स्कोर पर तीन विकेट गंवाने के बाद चेन्नई के केदार जाधव और धोनी ने पारी संभालने की कोशिश ज़रूर की, लेकिन कप्तान धोनी के 12 रन बनाकर आउट होने के बाद कोई भी बल्लेबाज़ जमकर नहीं खेल पाया और पूरी टीम 20 ओवर में 8 विकेट गंवाने के बाद सिर्फ 133 रन ही बना पाई. चेन्नई के सामने 171 रन का लक्ष्य था लेकिन शीर्ष क्रम लड़खड़ाने से वह आखिर तक नहीं उबर पाया और केदार जाधव (54 गेंदों पर 58 रन) के प्रयासों के बावजूद आठ विकेट पर 133 रन तक ही पहुंच पाया. हार्दिक ने 20 रन देकर तीन, लसिथ मलिंगा ने 34 रन देकर तीन और जैसन बेहरनडोर्फ ने 22 रन देकर दो विकेट लिए. इससे पहले मुंबई की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी, लेकिन अंतिम पांच ओवर में 77 रन जुटाने से वह पांच विकेट पर 170 रन के चुनौतीपूर्ण स्कोर पर पहुंच गया. सूर्यकुमार (43 गेंदों पर 59 रन) और क्रुणाल पंड्या (32 गेंदों पर 42 रन) ने चौथे विकेट के लिये 62 रन जोड़कर स्थिति संभाली. हार्दिक (आठ गेंदों पर नाबाद 25) और कीरोन पोलार्ड (सात गेंदों पर नाबाद 17) ने आखिरी 12 गेंदों पर 42 रन की अटूट भागीदारी की. चेन्नई ने इस सत्र में अपने पहले तीनों मैच जीते थे और उसकी यह पहली हार है. मुंबई की चार मैचों में यह दूसरी जीत है. चेन्नई के दोनों सलामी बल्लेबाज अंबाती रायडू (शून्य) और शेन वॉटसन (पांच) पहले दो ओवर के अंदर पवेलियन लौट गए. सुरेश रैना (15 गेंद पर 16) ने अभी अपना पुराना रंग दिखाना शुरू ही किया था कि पोलार्ड ने सीमा रेखा पर एक हाथ से बेहतरीन कैच लेकर स्कोर तीन विकेट पर 33 रन कर दिया. जैसन बेहेरनडॉर्फ का यह दूसरा विकेट था. रोहित शर्मा ने अपने मुख्य गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को पावरप्ले में गेंद नहीं सौंपी. इसके तुरंत बाद जब वह गेंदबाजी के लिए आए तो जाधव ने तीन चौकों से उनका स्वागत किया, लेकिन तब भी चेन्नई दस ओवर के बाद तीन विकेट पर 66 रन तक ही पहुंच पाया. धोनी ने फिर से धीमी बल्लेबाजी की और जाधव भी अचानक धीमे पड़ गए, जिससे नौवें से 13वें ओवर के बीच 30 गेंदों पर केवल 23 रन बने. इस बीच एक बार भी गेंद सीमा रेखा तक नहीं पहुंची. धोनी ने राजस्थान रायल्स के खिलाफ आखिरी ओवरों में अपना असली रंग दिखाकर नाबाद 75 रन बनाए थे, लेकिन आज वह 21 गेंदों पर 12 रन ही बना पाए. हार्दिक ने उनका महत्वपूर्ण विकेट लेने के बाद नए बल्लेबाज रविंद्र जडेजा (एक) को भी आते ही पवेलियन भेजा. जाधव ने लेसिथ मलिंगा पर लगातार दो चौके जमाये और इनमें से पहले चौके से 46 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया, लेकिन रन और गेंदों के बीच बढ़ते अंतर का दबाव उन पर भी साफ दिख रहा था. चेन्नई को आखिरी चार ओवर में 66 रन की दरकार थी. बुमराह ने शानदार वापसी की तथा आखिरी तीन ओवरों में केवल 12 रन दिए जबकि मलिंगा ने जाधव और ड्वेन ब्रावो (आठ) को एक ओवर में आउट करके चेन्नई की रही सही उम्मीदों पर भी पानी फेर दिया. जाधव ने अपनी पारी में आठ चौके और एक छक्का लगाया. इससे पहले पोलार्ड और हार्दिक ने 19वें ओवर में शार्दुल ठाकुर पर दो छक्के लगाए और इसके बाद डेथ ओवरों के विशेषज्ञ गेंदबाज ड्वेन ब्रावो के पारी के आखिरी ओवर में 29 रन बटोरे. पोलार्ड ने उन पर छक्का लगाया तो हार्दिक ने उनकी आखिरी तीन गेंदों पर दो छक्के और एक चौका जमाया. पहले बल्लेबाजी का न्योता पाने वाले मुंबई की शुरुआत अच्छी नहीं रही. क्विंटन डिकाक (चार) तीसरे ओवर में ही स्क्वायर लेग पर कैच दे बैठे. कप्तान रोहित शर्मा ने सात ओवर क्रीज पर बिताये लेकिन इस बीच 18 गेंदों पर 13 रन ही बना पाये. रविंद्र जडेजा की गेंद पर धोनी ने उनका कैच लिया. सूर्यकुमार के अच्छे प्रयास के बावजूद मुंबई की टीम नौवें ओवर में 50 रन पर पहुंची लेकिन युवराज सिंह (चार) इमरान ताहिर के इसी ओवर में पवेलियन लौट गए. रायुडु ने छह रन के लिये जा रहे उनके शॉट को सीमा रेखा पर कैच में बदला. मुंबई का स्कोर दस ओवर के बाद तीन विकेट पर 57 रन था. सूर्यकुमार और क्रुणाल ने पारी को संवारने का बीड़ा उठाया लेकिन तब भी मुंबई का स्कोर 16वें ओवर में तिहरे अंक तक पहुंचा. क्रुणाल जब 17 रन पर थे तब ब्रावो की गेंद पर मोहित शर्मा ने उनका आसान कैच छोड़ा. बाद में मोहित को ही उनका विकेट मिला. इससे पहले हालांकि क्रुणाल ने ताहिर पर लॉन्ग ऑन पर छक्का और मोहित पर लगातार दो चौके लगाकर डेथ ओवरों के लिए मंच सजाया. सूर्यकुमार ने मोहित पर डीप स्क्वायर लेग पर छक्का लगाकर 38 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया लेकिन इसके बाद वह ब्रावो की गेंद पर लांग आन पर कैच दे बैठे. उन्होंने आठ चौके और एक छक्का लगाया.  
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'IPL और इंटरनेशनल में जमीन आसमान का अंतर...', वैभव सूर्यवंशी को लेकर ये क्या बोल गए रहाणे
'IPL और इंटरनेशनल में जमीन आसमान का अंतर...', वैभव सूर्यवंशी को लेकर ये क्या बोल गए रहाणे
कब, कहां और कैसे देखें भारत और श्रीलंका का वॉर्मअप मैच?
कब, कहां और कैसे देखें भारत और श्रीलंका का वॉर्मअप मैच?
IPL 2027 से पहले इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है RCB
IPL 2027 से पहले इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है RCB
WTC की ताजा रैंकिंग में पाकिस्तान को फायदा, टीम इंडिया से अब भी पीछे
WTC की ताजा रैंकिंग में पाकिस्तान को फायदा, टीम इंडिया से अब भी पीछे

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
रसड़ा से उमाशंकर सिंह के बेटे को टिकट देंगी बसपा चीफ मायावती? खुद साफ की तस्वीर
रसड़ा से उमाशंकर सिंह के बेटे को टिकट देंगी बसपा चीफ मायावती? खुद साफ की तस्वीर
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
IPL 2027 से पहले इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है RCB
IPL 2027 से पहले इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है RCB
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
रांची प्रोटेस्ट पर कंगना बोलीं- राहुल गांधी वहीं जाते हैं जहां उकसाना होता है
रांची प्रोटेस्ट पर कंगना बोलीं- राहुल गांधी वहीं जाते हैं जहां उकसाना होता है
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget