एक्सप्लोरर

दीपक चाहर के पंच और मयंक अग्रवाल के शतक से इंडिया ए ने सात विकेट से जीता मैच

तेज गेंदबाज दीपक चाहर के पांच विकेट के बाद मयंक अग्रवाल के शतक से इंडिया ए ने वनडे ट्राई सीरीज़ में वेस्टइंडीज ए को सात विकेट से हरा दिया.

नई दिल्ली/लीसेस्टर: तेज गेंदबाज दीपक चाहर के पांच विकेट के बाद मयंक अग्रवाल के शतक से इंडिया ए ने वनडे ट्राई सीरीज़ में वेस्टइंडीज ए को सात विकेट से हरा दिया.

वेस्टइंडीज के 222 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंडिया ए ने अग्रवाल की 102 गेंद में 112 रन की पारी की बदौलत 38.1 ओवर में तीन विकेट पर 222 रन बनाकर जीत दर्ज की. अग्रवाल ने अपनी पारी में 11 चौके और दो छक्के मारे.

भारत की ओर से शुभमन गिल ने भी 92 गेंद में 58 रन की नाबादी पारी खेली. उन्होंने पांच चौके जड़े.

शुभमन और अग्रवाल ने दूसरे विकेट के लिए 148 रन की साझेदारी भी की.

इससे पहले चाहर ने 10 ओवर में 27 रन देकर पांच विकेट चटकाए जिससे वेस्टइंडीज की टीम 49.1 ओवर में 221 रन पर सिमट गई.

भारत की ओर से शारदुल ठाकुर, खलील अहमद, विजय शंकर और कृणाल पंड्या को भी एक-एक विकेट मिला.

वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन मोहम्मद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया लेकिन चाहर ने पहले ओवर की दूसरी गेंद पर सलामी बल्लेबाज जर्मेन ब्लैकवुड को बिना खाता खोले पवेलियन भेज दिया. उन्होंने अपने दूसरे और पारी के तीसरे ओवर में आंद्रे मैक्कार्टे (11) को विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथों कैच करा कर पवेलियन भेजा.

सस्ते में दो विकेट गिरने के बाद कप्तान जेसन मोहम्मद (31) ने सलामी बल्लेबाज चंद्रपाल हेमराज (45) के साथ तीसरे विकेट के लिए 72 रन की साझेदारी की. शुभमान गिल ने हेमराज को रन आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा.

वेस्टइंडीज के लिए विकेटकीपर डेवोन थामस ने सबसे अधिक नाबाद 64 रन का योगदान दिया. उन्होंने अंतिम विकेट के लिए चेमार होल्डर (06) के साथ 41 रन की साझेदारी की.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
OTD: पाकिस्तान पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार
PAK पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget