एक्सप्लोरर

विजय हज़ारे ट्रॉफी: फाइनल में मुंबई के सामने दिल्ली की चुनौती

एक तरफ जहां मुंबई की नजर तीसरे खिताब पर होगी तो दूसरी तरफ दिल्ली दूसरी बार इस खिताब को जीतने उतरेगी

भारत के घरेलू वनडे टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी का फाइनल शनिवार को बैंगलुरू के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. फाइनल मुकाबले में दो बार की चैंपियन मुंबई का सामना दिल्ली से होगा.

मुंबई की नजरें अपने तीसरे खिताब पर होंगी तो वहीं दिल्ली अपने दूसरे खिताब की तलाश में होगी. बारिश से बाधित सेमीफाइनल में हैदराबाद को मात देकर फाइनल में आने वाली मुंबई ने 2003-2004 और 2006-2007 में यह खिताब जीता था. दिल्ली ने 2012-13 में खिताब पर कब्जा जमाया था. उसने रोमांचक सेमीफाइनल में झारखंड को शिकस्त दी थी.

2015-16 में दिल्ली की टीम फाइनल में पहुंची थी, लेकिन गुजरात से हार गई थी. मुंबई भी 2011-12 में उपविजेता रह चुकी है.

दोनों टीमों पर नजर डाली जाए तो मैच में मुंबई का पलड़ा भारी माना जा रहा है. इसका कारण उसकी मजबूत और गहरी बल्लेबाजी है. लेकिन टीम को स्टार खिलाड़ी रोहित शर्मा की कमी खलेगी जो अब भारतीय टीम के साथ जुड़ गए हैं.

टीम में युवा पृथ्वी शॉ का बल्ला जमकर बोल रहा है. उन्होंने इस टूर्नामेंट के सिर्फ चार मैच खेले हैं और 348 रन बना डाले हैं. हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर डेब्यू करने वाले इस युवा ने अपने बल्ले की चमक को विश्व भर में दिखाया है.

शॉ लौटकर हैदराबाद के खिलाफ सेमीफाइनल में खेले और अर्द्धशतक जड़ा. उनके अलावा कप्तान श्रेयस अय्यर का बल्ला भी फॉर्म में है. अय्यर ने भी सेमीफाइनल में अर्द्धशतकीय पारी खेली थी. अय्यर छह मैचों में 366 रन बना चुके हैं.

इन दोनों के अलावा भारतीय टेस्ट टीम के उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे भी फॉर्म में हैं. टीम के पास सूर्यकुमार यादव और आदित्य तारे जैसे अनुभवी खिलाड़ी भी हैं.

गेंदबाजी में मुंबई को धवल कुलकर्णी से उम्मीदें होंगी. शम्स मुलानी ने भी शानदार प्रदर्शन किया है और आठ मैचों में 16 विकेट ले चुके हैं.

दिल्ली टीम की ताकत भी उसकी बल्लेबाजी है. कप्तान गौतम गंभीर अपनी टीम का आगे आकर नेतृत्व कर रहे हैं. उन्होंने नौ मैचों में 517 बनाए हैं. फाइनल में अगर दिल्ली को जीत हासिल करनी है तो गंभीर को बल्ले के साथ-साथ कप्तानी वाली फॉर्म को भी बनाए रखना होगा. गंभीर का अनुभव इस मैच में अंतर पैदा कर सकता है.

गंभीर के अलावा बल्लेबाजी में नीतीश राणे, उन्मुक्त चंद और ध्रुव शौरे का बल्ला भी अच्छा बोल रहा है.

गेंदबाजी में कुलवंत खेजरोलिया और नवदीप सैनी से दिल्ली को उम्मीदें होंगी जिन्हें यहां के मौसम से फायदा मिल सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फाफ डु प्लेसिस रिलीज, कई खिलाड़ियों की बदली टीम; सभी टीमों के स्क्वॉड का एलान
फाफ डु प्लेसिस रिलीज, कई खिलाड़ियों की बदली टीम; सभी टीमों के स्क्वॉड का एलान
श्रीलंका दौरा मिस करेंगे साई सुदर्शन? क्या है टीम इंडिया से जुड़ने का अपडेट? जानें कहां हैं अभी
श्रीलंका दौरा मिस करेंगे साई सुदर्शन? क्या है टीम इंडिया से जुड़ने का अपडेट? जानें कहां हैं अभी
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
2027 वनडे वर्ल्ड कप पर आया बड़ा अपडेट, ICC ने किया शेड्यूल का एलान; नोट कर लीजिए डेट्स
2027 वनडे वर्ल्ड कप पर आया बड़ा अपडेट, ICC ने किया शेड्यूल का एलान; नोट कर लीजिए डेट्स

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
झारखंड छात्र आंदोलन: JDU का बड़ा बयान, 'पेपर लीक राष्ट्रीय समस्या'
झारखंड छात्र आंदोलन: JDU का बड़ा बयान, 'पेपर लीक राष्ट्रीय समस्या'
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
अगर अचानक बंद हो जाए GPS तो क्या होगा? एक्सपर्ट ने बताया डराने वाला सच
अगर अचानक बंद हो जाए GPS तो क्या होगा? एक्सपर्ट ने बताया डराने वाला सच
Embed widget