एक्सप्लोरर

SAvsIND: जीत के महा रिकॉर्ड के बीच इतिहास रचने उतरेगी टीम इंडिया

टेस्ट मैच में वांडर्रस ने भारत कभी हार का सामना नहीं करने दिया. सीरीज के तीसरे और अंतिम मुकाबले को भारत ने मैच जीता लेकिन पिच को आईसीसी ने बेहद खराब करार दिया था.

MATCH PREVIEW SOUTH AFRICA vs INDIA 4th ODI -  टेस्ट मैच में वांडर्रस ने भारत कभी हार का सामना नहीं करने दिया. सीरीज के तीसरे और अंतिम मुकाबले को भारत ने मैच जीता लेकिन पिच को आईसीसी ने बेहद खराब करार दिया था. फॉर्मेट बदलने के बाद नए पिच पर वनडे मुकाबले खेले जाएंगे. छह मैचों की वनडे सीरीज में 3-0 से अजेय बढ़त हासिल करने के बाद अब कोहली सेना नया इतिहास रचना चाहेगी. हालाकि इस इतिहास के पहले उन्हें जीत के उस रिकॉर्ड को तोड़ना होगा जो मेजबान टीम के साथ रही है.

पिंक जर्सी और साउथ अफ्रीका का रिकॉर्ड

सीरीज के चौथे मुकाबले में साउथ अफ्रीका पिंक जर्सी में मैदान पर उतरेगी. टीम के लिए ये जर्सी बेहद खास रही है. जब भी टीम ने ब्रेस्ट कैंसर अवेयरनेस के लिए पिंक जर्सी पहनी है उन्हें विश्व की कोई टीम हरा नहीं पाई. पहली बार इसका आयोजन 2011 में हुआ और अब ये छठी बार खेला जा रहा है. पिंक जर्सी टीम के लिए कितनी खास है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि डिविलियर्स ने 2015 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 31 गेंद पर शतक लगा नया इतिहास रचा था. जबकि भारत के खिलाफ 2013 में उन्होंने 47 गेंदों में 77 रन बनाए थे.

भारत रचेगा इतिहास

सीरीज में 3-0 की बढत बनाने के बाद भारत को अब साउथ अफ्रीकी सरजमीं पर पहली वनडे सीरीज जीतने के लिए सिर्फ एक और जीत की जरूरत है. साउथ अफ्रीका को अगर पिंक जर्सी में हार मिलती है तो भारत और शान से साथ सीरीज में आगे बढ़ेगा.

इससे पहले 2010-11 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में उसने 2-1 से बढत बनाई थी लेकिन सीरीज 3-2 से हार गई थी. भारत ने न्यूलैंड्स में जीत के साथ ही 1992-93 के बाद साउथ अफ्रीका में वनडे सीरीज में पहली बार तीन मैच जीते. अब चौथा मैच जीतकर भारत आईसीसी वनडे रैकिंग में नंबर वन पर अपनी स्थिति पुख्ता करना चाहेगा.

कब तक रहेंगे रोहित फ्लॉप

'विराट सेना' की मौजूदा फॉर्म को देखकर यह लग रहा है कि चौथा मैच जीत यह टीम एक और इतिहास अपने नाम करेगी. मेहमान टीम के कप्तान कोहली खुद शानदार फॉर्म में रहते हुए टीम का नेतृत्व कर रहे हैं और वह अभी तक इस सीरीज में दो शतक लगा चुके हैं. शिखर धवन भी बल्ले से रन बना रहे हैं. लेकिन सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा का बल्ला खामोश ही चल रहा है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ लगातार 11वें वनडे में रोहित शर्मा खराब फॉर्म से जूझते दिखे हैं. उनका साउथ अफ्रीका के खिलाफ पिछले 11 मैचों में औसत 12.10 है.

चहल-यादव की जोड़ी दिलाइएगी जीत

इस दौरे पर भारत की ताकत पहली बार उसकी गेंदबाजी बनकर उभरी है. टेस्ट सीरीज में तेज गेंदबाजों ने अपना जलवा दिखाया तो वहीं वनडे में स्पिनर कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल की जोड़ी ने मेजबानों की नाक में दम कर रखा है. पिछले तीन वनडे मैचों में कुलदीप और चहल ने साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों को काफी परेशान किया है. उनके 27 में से 21 बल्लेबाज इन्हीं दोनों के शिकार हुए.

डीविलियर्स की वापसी से खुश होगा मेजबान
तीन वनडे मैचों में बाहर बैठने वाले अब्राहम डीविलियर्स इस मैच में मैदान पर उतर सकते हैं. वह उंगली में चोट के बाद वापसी कर रहे हैं. इस मैदान पर उनका रिकॉर्ड शानदार रहा है. उनकी वापसी से टीम का मनोबल बढ़ेगा.

टीमें :

भारत : विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, दिनेश कार्तिक, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धौनी, हार्दिक पांड्या, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, शार्दूल ठाकुर.

साउथ अफ्रीका : एडिन मार्करम (कप्तान), हाशिम अमला, अब्राहम डिविलियर्स, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर),ज्यां पॉल ड्यूमिनी, फरहान बेहरदीन, इमरान ताहिर, हेइनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मोर्ने मोर्कल, क्रिस मौरिस, लुंगी नगिडी, आंदिले फेहुलकवायो, कागिसो रबादा, तबरेज शम्सी, खायो जोंडो.

मैच का समय : 4 . 30 बजे से.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वैभव सूर्यवंशी पानी पिलाएगा तो...', रविचंद्रन अश्विन का अपने ही बयान पर तीखा पलटवार; कह डाली बड़ी बात
'वैभव सूर्यवंशी पानी पिलाएगा तो...', रविचंद्रन अश्विन का अपने ही बयान पर तीखा पलटवार
ICC T20 रैंकिंग में भारतीयों का दबदबा, नंबर-1 बने ईशान किशन, टॉप-8 बल्लेबाजों में चार भारतीय
ICC T20 रैंकिंग में भारतीयों का दबदबा, नंबर-1 बने ईशान किशन, टॉप-8 बल्लेबाजों में चार भारतीय
मोबाइल और टीवी पर फ्री में कैसे देखें भारत-इंग्लैंड का पहला टी20? किस चैनल पर आएगा लाइव; जानें सारी डिटेल्स
मोबाइल और टीवी पर फ्री में कैसे देखें भारत-इंग्लैंड का पहला टी20? किस चैनल पर आएगा लाइव
IPL 2027: हार्दिक पांड्या को लेने में इन 7 टीमों के बीच मची होड़, 2 फ्रेंचाइजी ने फेरा मुंह; MI का छोड़ेंगे साथ?
हार्दिक को लेने में इन 7 टीमों के बीच मची होड़, 2 फ्रेंचाइजी ने फेरा मुंह; MI का छोड़ेंगे साथ?

वीडियोज

New Hyundai Venue diesel automatic review and mileage #autolive
Toxic Review: 'Toxic' का सबसे बोल्ड अनाउंसमेंट! Yash ने 5 हीरोइनों को किया ग्रैंड लॉन्च
Gram Chikitsalay Season 2 जीतेगा दर्शकों का दिल, बोले कलाकार
Ram Mandir दान चोरी का 'वाराणसी कनेक्शन' सिक्योरिटी एजेंसी और 6 आरोपियों का काला चिट्ठा! |ABPLIVE
Bollywood News: रॉकिंग स्टार यश की 'Toxic' का धमाकेदार ट्रेलर आउट! 26 अगस्त को सिनेमाघरों में तबाही मचाने आ रहे हैं यश (01-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नक्सलवाद के बाद अब अवैध घुसपैठ पर एक्शन के लिए तैयार मोदी सरकार, अमित शाह ने 9 जुलाई को बुलाई बड़ी बैठक 
नक्सलवाद के बाद अब अवैध घुसपैठ पर एक्शन के लिए तैयार मोदी सरकार, अमित शाह ने 9 जुलाई को बुलाई बड़ी बैठक 
क्या सोनम रघुवंशी की तरह सिया गोयल को मिल जाएगी जमानत? सीनियर वकील ने बता दिया सबकुछ
क्या सोनम रघुवंशी की तरह सिया गोयल को मिल जाएगी जमानत? सीनियर वकील ने बता दिया सबकुछ
ICC T20 रैंकिंग में भारतीयों का दबदबा, नंबर-1 बने ईशान किशन, टॉप-8 बल्लेबाजों में चार भारतीय
ICC T20 रैंकिंग में भारतीयों का दबदबा, नंबर-1 बने ईशान किशन, टॉप-8 बल्लेबाजों में चार भारतीय
'हेरा फेरी 3' से एग्जिट के बाद प्रियदर्शन इस नई फिल्म अक्षय संग मचाएंगे धमाल, सारी डिटेल्स आईं सामने
'हेरा फेरी 3' से एग्जिट के बाद प्रियदर्शन इस नई फिल्म अक्षय संग मचाएंगे धमाल, सारी डिटेल्स आईं सामने
भारत के खिलाफ बिलावल भुट्टो ने फिर उगला जहर, सिंधु के पानी को लेकर दी परमाणु बम धमकी
भारत के खिलाफ बिलावल भुट्टो ने फिर उगला जहर, सिंधु के पानी को लेकर दी परमाणु बम धमकी
Explained: गुजरात हाईकोर्ट- 'मैरिज सर्टिफिकेट और रजिस्ट्रेशन काफी नहीं', बिना 'सप्तपदी' के शादी अमान्य क्यों, फैसले का असर क्या?
गुजरात HC- 'मैरिज सर्टिफिकेट और रजिस्ट्रेशन काफी नहीं', बिना 'सप्तपदी' के शादी अमान्य क्यों?
WhatsApp Username से बढ़ेगा ऑनलाइन फ्रॉड? केंद्र सरकार करेगी जांच, मेटा को नोटिस भेजने की तैयारी!
WhatsApp Username से बढ़ेगा ऑनलाइन फ्रॉड? केंद्र सरकार करेगी जांच, मेटा को नोटिस भेजने की तैयारी!
11 साल में 4 गुना बढ़े इंटरनेट कनेक्शन, जानिए Digital India ने कैसे बदल दी भारत की तस्वीर
11 साल में 4 गुना बढ़े इंटरनेट कनेक्शन, जानिए Digital India ने कैसे बदल दी भारत की तस्वीर
Embed widget