एक्सप्लोरर

INDvsSL तीसरा वनडे : एक और सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया

भारत और श्रीलंका के बीच तीसरा और अंतिम वनडे किसी फाइनल से कम नहीं है. तीन मैचों की सीरीज में दोनों ही 1-1 से बराबरी पर है. बल्लेबाजों के बेहतरीन फॉर्म को देखते हुए हालाकि भारतीय टीम का पलड़ा श्रीलंका पर भारी दिखता है.

विशाखापत्तनम: भारत और श्रीलंका के बीच तीसरा और अंतिम वनडे किसी फाइनल से कम नहीं है. तीन मैचों की सीरीज में दोनों ही 1-1 से बराबरी पर है. बल्लेबाजों के बेहतरीन फॉर्म को देखते हुए हालाकि भारतीय टीम का पलड़ा श्रीलंका पर भारी दिखता है.

भारत ने अभी तक इस मैदान पर अक्तूबर 2015 में साउथ अफ्रीका से सीरीज गंवाने के बाद कोई सीरीज नहीं हारी है.

दूसरी ओर श्रीलंका की नजरें भारत में पहली सीरीज जीतने पर होगी जिसने आठ मुकाबलों में पराजय का सामना किया और एक ड्रॉ खेली.

मोहाली में कप्तान रोहित शर्मा ने शानदार दोहरे शतक के साथ मोर्चे से अगुवाई की जबकि धर्मशाला में पहले वनडे में भारत को शर्मनाक पराजय झेलनी पड़ी थी. रोहित एंड कंपनी की नजरें यहां लगातार दूसरा मैच जीतकर सीरीज अपने नाम करने पर लगी होंगी.

भारत ने इस मैदान पर सात मैच खेले हैं और सिर्फ एक में उसे हार मिली. मेजबान को उम्मीद होगी कि उसका शानदार फॉर्म यहां बरकरार रहेगा.

धर्मशाला में मिली हार के बाद भारत आईसीसी वनडे रैंकिंग में साउथ अफ्रीका को पछाड़ नहीं सकेगा. लेकिन यहां सीरीज में जीत दाव पर है और भारतीय टीम टेस्ट सीरीज के बाद वनडे में भी अपना दबदबा बरकरार रखना चाहेगी.

भारतीय कप्तान श्रीलंकाई बल्लेबाजों पर अपना खौफ कायम रखने के इरादे से उतरेंगे जबकि बाकी बल्लेबाजों से भी अच्छे प्रदर्शन की अपेक्षा होगी. धर्मशाला में 112 रन पर आउट होने के बाद मेजबान टीम ने दूसरे वनडे में लय हासिल की.

शिखर धवन ने अर्द्धशतक बनाया जबकि युवा श्रेयस अय्यर ने 88 रन बनाकर चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा होगा. भारतीय बल्लेबाजों ने पहले मैच की हार के बाद लय हासिल कर ली है और कल उनसे इसी प्रदर्शन के दोहराव की उम्मीद होगी. मध्यक्रम में दिनेश कार्तिक और मनीष पांडे अच्छी पारियां खेलना चाहेंगे जबकि महेंद्र सिंह धोनी और हार्दिक पंड्या से भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी. ऐसा लगता है कि अजिंक्य रहाणे को फिर बाहर रहना होगा बशर्ते टीम प्रबंधन पांडे या कार्तिक पर उन्हें तरजीह देने का फैसला ना ले.

गेंदबाजों ने अभी तक अच्छा प्रदर्शन किया है और उनसे इसके दोहराव की उम्मीद होगी. वैसे पिछले रिकॉर्ड को देखते हुए यह विकेट बल्लेबाजों की मददगार लग रही है.

पहले 10 ओवर में अच्छी गेंदबाजी के महत्व को भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह के अलावा सुरंगा लकमल भी समझते होंगे.

हरफनमौला एंजेलो मैथ्यूज भी इस मैच के लिये उपलब्ध होंगे जिससे श्रीलंकाई आक्रमण मजबूत होगा. मोहाली में शतक जमाने वाले मैथ्यूज श्रीलंका की अनुभवहीन बल्लेबाजी की रीढ हैं.

श्रीलंकाई बल्लेबाजी क्रम में उपुल थरंगा सबसे अनुभवी है जिनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी. लाहिरू तिरिमन्ने, धनुष्का गुणतिलका और निरोशन डिकवेला भी लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके हैं. पिछले मैच में रोहित के हाथों धुलाई के बाद श्रीलंकाई गेंदबाजों के पास मनोबल हासिल करना बड़ी चुनौती होगी.

टीमें :-
भारत :- रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, श्रेयस अय्यर , दिनेश कार्तिक, मनीष पांडे, एम एस धोनी, हार्दिक पंड्या, एम एस वाशिंगटन सुंदर, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमरा, कुलदीप यादव, अजिंक्य रहाणे, अक्षर पटेल, सिद्धार्थ कौल.

श्रीलंका :- तिसारा परेरा (कप्तान) , उपुल थरंगा, धनुष्का गुणतिलका, लाहिरू तिरिमन्ने, असेला गुणरत्ने, सदीरा समरविक्रमा, निरोशन डिकवेला, धनंजय डिसिल्वा, एंजेलो मैथ्यूज, सचित पतिराना, सुरंगा लकमल, नुवान प्रदीप, अकिला धनंजया, चतुरंगा डिसिल्वा, दुष्मंता चामीरा, कुसल परेरा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 साल की उमा काशवी का बयान, WPL 2027 में चयन; DC और जेमिमा के लिए खोला दिल
15 साल की उमा काशवी का बयान, WPL 2027 में चयन; DC और जेमिमा के लिए खोला दिल
15 साल की उमा काशवी ने रचा इतिहास, WPL की सबसे युवा खिलाड़ी का हासिल किया खिताब
15 साल की उमा काशवी ने रचा इतिहास, WPL की सबसे युवा खिलाड़ी का हासिल किया खिताब
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL Auction 2027 Highlights: ऑक्शन समाप्त, विदेशी खिलाड़ी पर लगी सबसे बड़ी बोली; 15 साल की प्लेयर भी बिकी
WPL 2027 ऑक्शन समाप्त, विदेशी खिलाड़ी पर लगी सबसे बड़ी बोली; 15 साल की प्लेयर भी बिकी

वीडियोज

MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Nagpur MLC Election Result LIVE: महाराष्ट्र में नागपुर सीट पर काउंटिंग जारी, एक पर जीती शरद पवार की पार्टी
LIVE: महाराष्ट्र में नागपुर सीट पर काउंटिंग जारी, एक पर जीती शरद पवार की पार्टी
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget