एक्सप्लोरर

मार्नस लाबुशाने ने जड़ा लगातार 5वां अर्धशतक, लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ अलग ही अंदाज में हुए आउट

लाबुशाने के आउट होने के तरीके को फैंस भी कुछ देर तक समझ नहीं पाए. लाबुशाने के पहले गेंद कोहनी पर लगी और फिर स्टंप्स में जाकर गेंद लग गई.

ऑस्ट्रेलिया के मार्नस लाबुशाने ने अपने बेहतरीन फॉर्म को न्यूजीलैंड के खिलाफ भी बरकरार रखा है. उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में लगातार 5वां अर्धशतक जड़ा. लाबुशाने फिलहाल साल 2019 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं. हालांकि लाबुशाने 63 रन पर अजीब तरीके से आउट हो गए. उन्हें कॉलिन डी ग्रैंडहोम ने आउट किया. लाबुशाने के आउट होने के तरीके को फैंस भी कुछ देर तक समझ नहीं पाए. लाबुशाने के पहले गेंद कोहनी पर लगी और फिर स्टंप्स में जाकर गेंद लग गई. पिछले 12 इनिंग्स में लाबुशाने ने 956 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 3 शतक और 6 अर्धशतक लगाए हैं. लाबुशाने के पिछले 12 इनिंग्स 59, 80, 67, 74, 11, 48, 14, 185, 162, 143, 50, 63. यहां दूसरे टेस्ट का पहला दिन खत्म हो चुका है जहां ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट खोकर 257 रन बना लिए हैं. इस दौरान स्टीव स्मिथ 77 और ट्रेविस हेड 25 रन बनाकर खेल रहे हैं. इससे पहले न्यूजीलैंड ने ओपनर जो बर्न को 0 और डेविड वॉर्नर को 41 रनों पर पवेलियन भेज दिया. ऑस्ट्रेलियाई टीम 41 ओवर तक 100 रनों तक नहीं पहुंच पाई थी. न्यूजीलैंड ने इसके बाद स्टीस्मिथ के बॉडी पर अटैक करना शुरू किया. ऐसे में स्मिथ ने लाबुशाने के साथ मिलकर 83 रनों की साझेदारी की. ऑस्ट्रेलिया इस सीरीज का पहला मैच जीत चुकी है. अगर टीम ये मैच जीत जाएगी तो वो सीरीज भी अपने नाम कर लेगी. तीसरा टेस्ट 3 जनवरी से सिडनी में खेला जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
IND vs SL 1st Test Day 2 Highlights: दूसरे दिन का खेल खत्म, ऑलआउट नहीं हुई टीम इंडिया; देवदत्त पडिक्कल चमके
दूसरे दिन का खेल खत्म, ऑलआउट नहीं हुई टीम इंडिया; देवदत्त पडिक्कल चमके
IND-SL पहले टेस्ट के दूसरे दिन का खेल समाप्त, भारत ने बनाए 460/9; तीसरे सेशन में गंवाए 4 विकेट
IND-SL पहले टेस्ट के दूसरे दिन का खेल समाप्त, भारत ने बनाए 460/9; तीसरे सेशन में गंवाए 4 विकेट
केएल राहुल के लिए 'अनलकी' है 80-90 का फेर, 7वीं बार शतक के करीब आउट
केएल राहुल के लिए 'अनलकी' है 80-90 का फेर, 7वीं बार शतक के करीब आउट

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी 6,262 करोड़ की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी 6,262 करोड़ की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget