एक्सप्लोरर

मार्क वॉ को है पूरा भरोसा, लाबुशैन भारत में भी जारी रखेंगे अपना फॉर्म

मार्क वॉ ने कहा कि यह टेस्ट में नंबर-1 बल्लेबाज हैं और मुझे लगता है कि वह अपने टेस्ट फॉर्म को सीमित ओवरों में भी जारी रखेंगे. मुझे लगता है कि उन्हें शीर्ष-4 में बल्लेबाजी करनी चाहिए.

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज मार्क वॉ ने अपने देश के युवा बल्लेबाज मार्नस लाबुशैन को टेस्ट का नंबर-1 बल्लेबाज बताया है और भरोसा जताया है कि लाबुशैन भारत में भी टेस्ट फॉर्म को जारी रखेंगे. लाबुशैन हालांकि टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में तीसरे स्थान पर हैं. पाकिस्तान के खिलाफ 2018 में टेस्ट डेब्यू करने वाले लाबुशैन इस समय शानदार फॉर्म में हैं. उन्होंने बीते पांच मैचों में 896 रन बनाकर टेस्ट रैंकिंग में तीसरा स्थान हासिल किया. सिडनी मॉर्निग हेराल्ड ने मार्क वॉ के हवाले से लिखा है, "यह टेस्ट में नंबर-1 बल्लेबाज हैं और मुझे लगता है कि वह अपने टेस्ट फॉर्म को सीमित ओवरों में भी जारी रखेंगे. मुझे लगता है कि उन्हें शीर्ष-4 में बल्लेबाजी करनी चाहिए." लाबुशैन ने अभी तक वनडे क्रिकेट नहीं खेली है. वह भारत के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज से वनडे में पदार्पण कर सकते हैं. उन्होंने कहा, "आप सोचिए, फिंच और वार्नर पारी की शुरुआत करें और स्मिथ तीसरे तथा लाबुशैन चौथे नंबर पर आएं. मुझे लगता है कि चार नंबर उनको भाएगा क्योंकि वह स्पिन को भी अच्छा खेल सकते हैं. वह स्वीप शॉट भी अच्छा लगाते हैं." 54 साल के मार्क वॉ ने माना कि भारतीय स्पिनर लाबुशैन की परीक्षा जरूर लेंगे. दाएं हाथ के पूर्व बल्लेबाज ने कहा, "निश्चित तौर पर भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा उनकी परीक्षा जरूर लेंगे. लेकिन टीम चाहती है कि एक इन फॉर्म बल्लेबाज भारत जाए. मुझे लगता है कि वह अच्छा करेंगे."
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दूसरे टी20 में भारत-जिम्बाब्वे के खिलाड़ियों ने क्यों पहना ब्लैक बैंड? रुला देगी वजह
दूसरे टी20 में भारत-जिम्बाब्वे के खिलाड़ियों ने क्यों पहना ब्लैक बैंड? रुला देगी वजह
विदेशी लीग में खेलने की नहीं है इजाजत, फिर कैसे इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेलते हैं भारतीय खिलाड़ी?
विदेशी लीग में खेलने की नहीं है इजाजत, फिर कैसे इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेलते हैं भारतीय खिलाड़ी?
तिलक-ईशान ने मिलकर ZIM की बॉलिंग को खूब धोया, भारत ने 219 रन बनाकर रचा इतिहास
तिलक-ईशान ने मिलकर ZIM की बॉलिंग को खूब धोया, भारत ने 219 रन बनाकर रचा इतिहास
धर्मेंद्र प्रधान के बाद गौतम गंभीर के इस्तीफे की मांग, तेज हुई डिमांड; देखें रिएक्शन
धर्मेंद्र प्रधान के बाद गौतम गंभीर के इस्तीफे की मांग, तेज हुई डिमांड; देखें रिएक्शन

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रयागराज में जश्न के बीच उग्र हुए छात्र, कार में की तोड़फोड़
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रयागराज में जश्न के बीच उग्र हुए छात्र, कार में की तोड़फोड़
तिलक-ईशान ने मिलकर ZIM की बॉलिंग को खूब धोया, भारत ने 219 रन बनाकर रचा इतिहास
तिलक-ईशान ने मिलकर ZIM की बॉलिंग को खूब धोया, भारत ने 219 रन बनाकर रचा इतिहास
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Resignation: शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
Embed widget