एक्सप्लोरर

दिनेश कार्तिक को मिली चैंपियंस ट्रॉफी टीम में जगह, इस स्टार को नहीं मिला मौका

दिनेश कार्तिक को मिली चैंपियंस ट्रॉफी टीम में जगह, इस स्टार को नहीं मिला मौका

नई दिल्ली: अगले महीने होने वाली चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम में चुने गए मनीष पांडे के चोटिल होने के बाद विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक को जगह दी गई है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने गुरुवार को एक बयान जारी कर यह घोषणा की. 


लेकिन इस चयन के बाद एक बड़ा सवाल ये भी उठ रहा है कि क्या सुरेश रैना की टीम इंडिया में वापसी की उम्मीदें लगभग खत्म हो गई है. मनीष पांडे को बतौर मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज़ चैंपियंस ट्रॉफी की टीम में चुना गया था. जिसके बाद उनके चोटिल होने पर दिनेश कार्तिक को टीम में जगह मिली. लेकिन सुरेश रैना भी इस पद के प्रबल दावेदार थे. चैंपियंस ट्रॉफी में 15 खिलाड़ियों के अलावा 5 बैकअप खली भी रखे गए थे. जिनमें सुरेश रैना, दिनेश कार्तिक, रिषभ पंत, शार्दुल ठाकुर और कुलदीप यादव शामिल हैं. 


पूर्व कप्तान एमएस धोनी के चहेते, वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी 2013 में टीम इंडिया के सदस्य रहे सुरेश रैना के चैंपियंस ट्रॉफी में चुने जाने के कयास लगाए जा रहे थे. लेकिन उन्हें मौका नहीं मिला और अब एक बार फिर जब मनीष पांडे चोटिल होकर टीम से बाहर हुए तो बैकअप खिलाड़ियों में मौजूद होने के बावजूद रैना को टीम से बाहर रखा गया. 


आईपीएल में भी दिनेश कार्तिक और सुरेश रैना एक ही टीम गुजरात लायंस के लिए खेलते हैं. जिस गुजरात लायंस के रैना कप्तान हैं, दिनेश कार्तिक उसी टीम में बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज़ खेलते हैं. 


आईपीएल में कैसा रहा दोनों का प्रदर्शन? 


जहां सुरेश रैना इस सीज़न बेहद सफल रहे. उन्होंने 14 मैचों में 40 के बेहतरीन औसत के साथ 442 रन बनाए. जिसमें उन्होंने 3 अर्धशतक भी जमाए हैं. दिनेश कार्तिक का इस आईपीएल में प्रदर्शन अच्छा रहा है लेकिन रैना से थोड़ा कम. कार्तिक ने इस सीज़न कुल 14 मैचों में 36 के औसत के साथ 361 रन बनाए. जिसमें उन्होंने 2 अर्धशतक लगाए हैं. 


हालांकि कार्तिक का पिछले डॉमेस्टिक सीज़न में शानदार प्रदर्शन रहा है जिसकी वजह से भी उन्हें इस टीम में प्राथमिकता मिली. लेकिन उनके फैंस के मन में यही सवाल उठ रहे हैं कि क्या मौजूदा फॉर्म को ध्यान में रखते हुए सुरेश रैना को एक मौका दिया जा सकता था. 


चैम्पियंस ट्राफी की शुरुआत एक जून से हो रही है, जो 18 जून तक चलेगी. मौजूदा विजेता भारत चार जून को पाकिस्तान के खिलाफ अपने अभियान का आगाज करेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RCB को चैंपियन बनाने वाले रजत पाटीदार बने इस टीम के कप्तान
RCB को चैंपियन बनाने वाले रजत पाटीदार बने इस टीम के कप्तान
गंभीर के खास प्लेयर पर दिग्गज का तीखा प्रहार, कहा- उससे बढ़िया तो...
गंभीर के खास प्लेयर पर दिग्गज का तीखा प्रहार, कहा- उससे बढ़िया तो
IND vs SL टेस्ट से पहले भारत के अभ्यास मैच के शेड्यूल में बदलाव
IND vs SL टेस्ट से पहले भारत के अभ्यास मैच के शेड्यूल में बदलाव
रिटायरमेंट के बाद अजिंक्य रहाणे को BCCI से कितनी पेंशन मिलेगी?
रिटायरमेंट के बाद अजिंक्य रहाणे को BCCI से कितनी पेंशन मिलेगी?

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget