एक्सप्लोरर

LQ Vs MS PSL 2023 Final Live Streaming: कब और कहां देख सकते हैं पीएसएल फाइनल में लाहौर की मुल्तान से भिड़ंत

PSL 2023: पीएसएल 2023 का फाइनल 18 मार्च को लाहौर कलंदर्स और मुल्तान सुल्तांस के बीच खेला जाएगा. इस खिताबी मैच में मुल्तान की टीम पिछले साल फाइनल में लाहौर से मिली हार का बदला चुकाना चाहेगी.

PSL 2023 Final Lahore Qalandars vs Multan Sultans: पाकिस्तान सुपर लीग 2023 का फाइनल 18 मार्च को लाहौर कलंदर्स और मुल्तान सुल्तांस की टीमों के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के दरम्यान यह मुकाबला लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में होगा. मुल्तान सुल्तांस ने क्वालिफायर मैच में लाहौर कलंदर्स को हराकर फाइनल में एंट्री की. वहीं दूसरे एलिमिनेटर मैच में लाहौर ने पेशावर जाल्मी को शिकस्त देने के बाद फाइनल का रास्ता तय किया. आइए आपको बताते हैं कि दोनों टीमों के बीच खेले जाने वाले इस फाइनल मैच का लाइव प्रसारण कब-कहां, और कैसे देख सकते हैं. 

बदला लेना चाहेगा मुल्तान

लाहौर के खिलाफ फाइनल मैच में मुल्तान की टीम पिछले साल का बदला चुकाने उतरेगी. साल 2022 में ये दोनों टीमें पाकिस्तान सुपर लीग के फाइनल में पहुंची थीं. तब खिताबी मुकाबले में लाहौर कलंदर्स ने मुल्तान सुल्तांस को 42 रन से हराया था. वहीं जब 18 मार्च को ये दोनों टीमें आमने सामने होंगी तो मुल्तान सुल्तांस के कप्तान पिछले साल की हार का हिसाब बराबर करना चाहेंगे.

कब खेला जाएगा लाहौर कलंदर्स-मुल्तान सुल्तांस के बीच पीएसएल 2023 का फाइनल मैच?

लाहौर कलंदर्स और मुल्तान सुल्तांस के बीच पीएसएल 2023 का फाइनल मैच 18 मार्च को खेला जाएगा. 

कहां पर खेला जाएगा लाहौर कलंदर्स-मुल्तान सुल्तांस के बीच पीएसएल 2023 का फाइनल मुकाबला?

लाहौर कलंदर्स और मु्ल्तान सुल्तांस के बीच पीएसएल 2023 फाइनल मैच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा. 

भारतीय समयानुसार कितने बजे शुरु होगा लाहौर कलंदर्स-मुल्तान सुल्तांस के बीच खेला जाने वाला पीएसएल 2023 का फाइनल मैच?

लाहौर कलंदर्स और मुल्तान सुल्तांस के बीच खेला जाने वाला पीएसएल 2023 का फाइनल मैच भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे शुरू होगा. मैच से आधा घंटा पहले यानी 7 बजे टॉस होगा. 

कहां देख सकेंगे लाहौर कलंदर्स-मुल्तान सुल्तांस के बीच खेले जाने वाले पीएसएल 2023 के फाइनल मैच का लाइव प्रसारण?

लाहौर कलंदर्स और मुल्तान सुल्तांस के बीच खेले जाने वाले पीएसएल 2023 के फाइनल मैच का लाइव प्रसारण भारत में क्रिकेट फैंस सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं. इसके अलावा जिन यूजर्स के पास SONY LIV एप का सब्सक्रिप्शन है वे ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के जरिए मैच का लुत्फ अपने मोबाइल फोन पर उठा सकते हैं.

लाहौर कलंदर्स-मुल्तान सुल्तांस की टीमें

लाहौर कलंदर्स की टीम: शाहीन शाह अफरीदी (कप्तान), अब्दुल्लाह शफीक, अहमद दानियाल, हैरी ब्रूक, जॉर्डन कॉक्स, लियाम डासन, दिलबर हुसैन, फखर जमां, हारिस रऊफ, शाई होप, हुसैन तलत, जालत खान, कामरान गुलाम, मिर्जा बेग राशिद खान, शावेज इरफान, सिकंदर रजा, डेविड वीजे, जमान खान. 

मुल्तान सुल्तांस की टीम: मोहम्मद रिजवान(कप्तान/विकेटकीपर), अब्बास अफरीदी, अनवर अली, अराफात मिन्हास, शेल्ड्रन कॉट्रेल, टिम डेविड, अकील हुसैन, इहसानुल्लाह, खुशदिल शाह, जोश लिटिल, डेविड मिलर, मोहम्मद इलियास, मोहम्मद सरवर, आदिल रशीद, रिली रूसो, समीन गुल, शाहनवाज दहानी, शान मसूद, उसामा मीर, उस्मान खान. 

यह भी पढ़ें:

RCB-W Vs GG-W Live Streaming: WPL में आज गुजरात जायंट्स से भिड़ेगी आरसीबी, जानें कब और कहां देखें लाइव मैच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
OTD: पाकिस्तान पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार
PAK पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget