एक्सप्लोरर

KKR से SRH पहुंचे यूसुफ तो SRH से KIXP पहुंचे युवी, टीम बदलने पर प्लेयर्स ने कही हैं ये बातें...

इंडियन प्रीमियर लीग के सीज़न 11 में शामिल होने के लिए आज दुनियाभर के 578 खिलाड़ी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. आठ टीमों के इस टूर्नामेंट में इस बार चेन्नई सुपरकिंग्स और राजस्थान रॉयल्स की वापसी हो रही है. कई खिलाड़ियों को नीलामी में अच्छी रकम मिली है तो कई ऐसे बड़े खिलाड़ी भी रहे हैं, जिन्हें उम्मीद के मुताबिक रकम नहीं मिल पाई.

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग के सीज़न 11 में शामिल होने के लिए आज दुनियाभर के 578 खिलाड़ी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. आठ टीमों के इस टूर्नामेंट में इस बार चेन्नई सुपरकिंग्स और राजस्थान रॉयल्स की वापसी हो रही है. कई खिलाड़ियों को नीलामी में अच्छी रकम मिली है तो कई ऐसे बड़े खिलाड़ी भी रहे हैं, जिन्हें उम्मीद के मुताबिक रकम नहीं मिल पाई.

चेन्नई सुपरकिंग्स के आर अश्विन आईपीएल 11 में अब किंग्स एलेवेन पंजाब के साथ खेलते हुए नजर आएंगे. अश्विन का बेस प्राइज़ 2 करोड़ रुपए था, लेकिन पंजाब की टीम ने उन्हें 7 करोड़ 60 लाख रुपये की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया है.

चेन्नई सुपरकिंग्स से बिछड़ने और नई टीम पंजाब के साथ जुड़ने पर अश्विन ने ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया भी जाहिर की है. अश्विन का कहना है कि वो खुश हैं कि अब उनका नया घर किंग्स एलेवेन पंजाब है. साथ ही उन्होंने चेन्नई की टीम का भी शुक्रिया अदा किया है.

केकेआर को दो बार आईपीएल का खिताब दिलाने वाले कप्तान गौतम गंभीर को इस बार दिल्ली ने खरीद लिया है. उनका बेस प्राइज 2 करोड़ था और उन्हें 2 करोड़ 80 लाख में दिल्ली डेयरडेविल्स ने एक बार फिर अपना बना लिया है.

दिल्ली की टीम में वापस आने पर गंभीर ने खुशी जाहिर की है. उन्होंने ट्वीट कर कहा, “मैं वापस आ गया हूं.” आपको बता दें कि गंभीर आईपीएल के पहले तीन सीजन में दिल्ली की टीम का ही हिस्सा रहे हैं.

युवराज सिंह को भी इस बार उनकी बेस प्राइज पर ही खरीदा गया है. किंग्स एलेवेन पंजाब ने उन्हें 2 करोड़ देकर अपना बना लिया. बता दें कि इससे पहले वो पंजाब की टीम का हिस्सा रह चुके हैं, लेकिन पिछले सीज़न में वो सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के सदस्य थे.

युवराज को अपनी टीम में शामिल करके किंग्स एलेवेन पंजाब की मालकिन प्रीती जिंटा बेहद खुश हैं. अपनी खुशी उन्होंने ट्वीट के जरिए जाहिर की है. युवराज ने भी उनके ट्वीट को रीट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

केकेआर के विस्फोटक बल्लेबाज यूसुफ पठान इस बार शाहरुख की टीम का हिस्सा नहीं हैं. 75 लाख की बेस प्राइज वाले यूसुफ को सनराइजर्स हैदराबाद ने 1 करोड़ 90 लाख रुपए में खरीदा लिया है.

आईपीएल 11 में नई टीम का हिस्सा बनने पर यूसुफ ने ट्वीट किया, “केकेआर के साथ सात साल का सफर शानदार रहा, उनका सभी चीज़ों के लिए शुक्रिया. ऑरेंज आर्मी का हिस्सा बनने को लेकर उत्साहित हूं.”

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के सामने 3 सबसे बड़ी मुश्किल
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के सामने 3 सबसे बड़ी मुश्किल
श्रीलंका को डबल झटका, भारत टेस्ट सीरीज से पहले 2 खिलाड़ी चोटिल
श्रीलंका को डबल झटका, भारत टेस्ट सीरीज से पहले 2 खिलाड़ी चोटिल
एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने जड़ा करियर का पहला शतक, खेली तूफानी पारी
एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने जड़ा करियर का पहला शतक, खेली तूफानी पारी
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी, नोट कर लीजिए तारीख
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी, नोट कर लीजिए तारीख

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget