एक्सप्लोरर

Test Debut Record:टेस्ट डेब्यू मैच में दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, 147 साल में सिर्फ 7 ही खिलाड़ी कर पाए ये कारनामा, देखिए लिस्ट

147 साल के टेस्ट इतिहास में डेब्यू मैच में दोहरा शतक लगाना आसान नहीं होता है. अब तक सिर्फ 7 बल्लेबाज ही ये कारनामा कर चुके हैं. आइए जानते हैं डेब्यू टेस्ट में दोहरा शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों के बारे में.

Test Debut Record: टेस्ट क्रिकेट का इतिहास 147 साल पुराना है और इस लंबे सफर में सैकड़ों खिलाड़ियों ने अपने डेब्यू टेस्ट में शतक (100 रन) जरूर लगाया है, लेकिन डेब्यू पर दोहरा शतक (200 या उससे ज्यादा रन) लगाने का कारनामा अब तक सिर्फ 7 बल्लेबाज ही हासिल कर पाए हैं. डेब्यू मैच में जहां खिलाड़ी पर जबर्दस्त दबाव होता है, वहीं इन खिलाड़ियों ने पहली ही पारी में क्रिकेट इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया है. आइए जानते हैं डेब्यू टेस्ट में दोहरा शतक जड़ने वाले सभी 7 बल्लेबाजों के बारे में.

रेजिनाल्ड एर्स्किन फॉस्टर- इंग्लैंड

स्कोर- 287 रन

बनाम- ऑस्ट्रेलिया

मैच स्थान- सिडनी

साल- 1903

रेजिनाल्ड फॉस्टर ने 1903 के एशेज सीरीज के पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 287 रनों की शानदार पारी खेली थी और डेब्यू टेस्ट में दोहरा शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बने थे. इस मुकाबले में इंग्लैंड ने पहली पारी में 577 रन बनाए थे और मैच 5 विकेट से जीत लिया था.

लॉरेंस जॉर्ज रो- वेस्टइंडीज

स्कोर- 214 रन

बनाम- न्यूजीलैंड

मैच स्थान- किंग्स्टन

साल- 1972

लगभग 69 साल बाद वेस्टइंडीज के लॉरेंस जॉर्ज रो ने 1972 में न्यूजीलैंड के खिलाफ किंग्स्टन में 214 रन की पारी खेली थी. उनकी इस शानदार पारी के बावजूद यह मुकाबला ड्रॉ रहा था, लेकिन डेब्यू पर इतना बड़ा स्कोर आज भी याद किया जाता है.

ब्रेंडन प्रियंथा कुरुप्पू- श्रीलंका

स्कोर- 201 रन नाबाद

बनाम- न्यूजीलैंड

मैच स्थान- कोलंबो

साल- 1987

श्रीलंका के पहले और एकमात्र बल्लेबाज जिन्होंने डेब्यू पर दोहरा शतक लगाया, वे हैं ब्रेंडन प्रियंथा कुरुप्पू. 1987 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलते हुए उन्होंने नाबाद 201 रन बनाए थे. यह मैच ड्रॉ रहा लेकिन कुरुप्पू की पारी ऐतिहासिक बन गई थी.

मैथ्यू सिंक्लेयर- न्यूजीलैंड

स्कोर- 214 रन

बनाम- वेस्टइंडीज

मैच स्थान- वेलिंगटन

साल- 1999

1999 में वेस्टइंडीज के खिलाफ न्यूजीलैंड के मैथ्यू सिंक्लेयर ने डेब्यू पर ही 214 रन ठोक डाले थे. इस धमाकेदार पारी से न्यूजीलैंड ने पारी और 105 रन से मैच जीत लिया था. सिंक्लेयर को प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया था.

जैक्स रूडॉल्फ- दक्षिण अफ्रीका

स्कोर- 222 रन नाबाद

बनाम- बांग्लादेश

मैच स्थान- चटगांव

साल- 2003

दक्षिण अफ्रीका के जैक्स रूडॉल्फ ने 2003 में बांग्लादेश के खिलाफ चटगांव में 222 रन की नाबाद पारी खेली थी. उनकी इस पारी से अफ्रीका ने मैच को पारी और 60 रन से जीत लिया था.

काइल मेयर्स- वेस्टइंडीज

स्कोर- 210 रन नाबाद

बनाम- बांग्लादेश

मैच स्थान- चटगांव

साल- 2021

2021 में काइल मेयर्स ने बांग्लादेश के खिलाफ चौथी पारी में नाबाद 210 रन बनाए थे और वेस्टइंडीज को 3 विकेट से शानदार जीत दिलाई थी. 

डेवोन कॉनवे- न्यूजीलैंड

स्कोर- 200 रन

बनाम- इंग्लैंड

मैच स्थान- लॉर्ड्स

साल- 2021

कॉनवे ने लॉर्ड्स के मैदान पर 200 रनों की यादगार पारी खेली थी. वह डेब्यू पर दोहरा शतक लगाने वाले दूसरे कीवी बल्लेबाज बने थे. भले ही न्यूजीलैंड 400 रन के पार नहीं पहुंच सका, लेकिन कॉनवे की पारी को इतिहास में दर्ज कर लिया गया है. उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंग्लैंड के सामने पाकिस्तान का 'बंटाधार', एक पारी और 103 रन से मिली हार
इंग्लैंड के सामने पाकिस्तान का 'बंटाधार', एक पारी और 103 रन से मिली हार
इंग्लिश खिलाड़ी ने लिया संन्यास, अचानक फैसले से दुनिया हैरान 
इंग्लिश खिलाड़ी ने लिया संन्यास, अचानक फैसले से दुनिया हैरान 
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget