एक्सप्लोरर

ICC RANKING: सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर पहुंचे चहल, धवन को लगा झटका

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए वनडे सीरीज के साथ-साथ श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच खेले गए वनडे सीरीज के बाद आईसीसी ने ताजा रैंकिंग जारी की है.

वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज के खत्म होने के बाद आईसीसी ने ताजा वनडे रैंकिंग जारी की है. इस रैंकिंग में भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को सबसे अधिक फायादा हुआ है और वो टॉप 10 में शामिल हो गए हैं. हालाकि शिखर धवन के लिए यह सीरीज अच्छा नहीं रहा और वो बल्लेबाजों की सूची में चार पायदान खिसक गए हैं.

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने सीरीज में कुल 453 रन बनाकर वनडे में 10,000 रन पूरे किए, जिसकी वदह से उन्होंने अपनी बादशाहत को और अधिक मजबूत कर लिया है.

उन्होंने 15 अंक जुटाए जिससे उनके 899 अंक हो गए हैं और वह दूसरी रैंकिंग पर काबिज साथी रोहित शर्मा से 28 अंक आगे पहुंच गए हैं जिन्होंने सीरीज में कुल 389 रन से 29 रैंकिंग अंक हासिल किए. रोहित के 871 रेटिंग अंक हैं, जो अब तक के उनके सर्वश्रेष्ठ रेटिंग प्वाइंट हैं.

धवन वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच पारियों में एक भी अर्द्धशतक नहीं बना सके जिससे वह चार पायदान खिसककर नौंवे स्थान पर पहुंच गए है.

चहल और बुमराह का धमाका

गेंदबाजों की तालिका में चहल, अकिला धनंजय और रविंद्र जडेजा ने बड़ा प्रभाव डाला जबकि नंबर एक रैंकिंग पर काबिज जसप्रीत बुमराह ने करियर के सर्वश्रेष्ठ 841 रेटिंग अंक हासिल किए जो शॉन पोलाक के 2008 में 894 अंक के बाद वनडे गेंदबाजी में सबसे ज्यादा है.

बुमराह तीसरी रैंकिंग पर काबिज कुलदीप यादव से 118 अंक की बढ़त बनाए हैं. यादव के भी करियर के सर्वश्रेष्ठ 723 रेटिंग अंक हैं.

चहल ने अपने करियर में पहली बार टॉप 10 में जगह बनायी, वह तीन पायदान की उछाल से आठवें स्थान पर पहुंच गए. श्रीलंका के धनंजय ने नौ विकेट की बदौलत आठ पायदान की छलांग से अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ 13वीं रैंकिंग हासिल की. जडेजा ने सात विकेट चटकाकर 16 पायदान की उछाल लगायी जिससे वह 25वें स्थान पर पहुंच गए.

वेस्टइंडीज के लिये शाई होप और शिमरोन हेटमायर ने बल्लेबाजों की रैंकिंग में काफी सुधार किया. होप 22 पायदान की छलांग से 25वें स्थान पर पहुंच गये जिससे उन्होंने वेस्टइंडीज के सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग हासिल करने वाले बल्लेबाज का दर्जा भी हासिल किया.

हेटमायर ने 2016 में आईसीसी अंडर 19 क्रिकेटविश्व कप खिताबी जीत में वेस्टइंडीज की कप्तानी संभाली थी. वह 259 रन से सर्वाधिक रन जुटाने वाले खिलाड़ी रहे जिससे वह 31 पायदान की छलांग से 26वें स्थान पर पहुंच गए.

इंग्लैंड रैंकिंग में नंबर एक टीम है जबकि भारत दूसरे स्थान पर है. भारतीय टीम इंग्लैंड से पांच अंक से पिछड़ रही है लेकिन तीसरी रैंकिंग पर काबिज न्यूजीलैंड से नौ अंक आगे है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आपका सफर शानदार रहा', रहाणे के संन्यास पर रैना का पोस्ट वायरल
'आपका सफर शानदार रहा', रहाणे के संन्यास पर रैना का पोस्ट वायरल
आखिरी ओवर में 22 रन की दरकार, भारत के विजय शंकर क्रीज पर; फिर जो हुआ...
आखिरी ओवर में 22 रन की दरकार, भारत के विजय शंकर क्रीज पर; फिर जो हुआ...
अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, यूं दी शुभकामनाएं
अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, यूं दी शुभकामनाएं
'हैरान हूं', हर्षा भोगले ने वैभव सूर्यवशी को उप-कप्तानी दिए जाने पर उठाए सवाल
'हैरान हूं', हर्षा भोगले ने वैभव सूर्यवशी को उप-कप्तानी दिए जाने पर उठाए सवाल

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
बांकीपुर: प्रशांत किशोर या BJP कौन आगे? 3 ताजा सर्वे ने किया हैरान
बांकीपुर: प्रशांत किशोर या BJP कौन आगे? 3 ताजा सर्वे ने किया हैरान
कावेरी के पानी पर तमिलनाडु-कर्नाटक के बीच विवाद, स्टालिन बोले- 'CM विजय की चुप्पी...'
कावेरी के पानी पर तमिलनाडु-कर्नाटक के बीच विवाद, स्टालिन बोले- 'CM विजय की चुप्पी...'
अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, यूं दी शुभकामनाएं
अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, यूं दी शुभकामनाएं
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
Xप्लेन: 'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget