एक्सप्लोरर

संन्यास के बाद लसिथ मलिंगा बोले, 'क्रिकेट में टिके रहने के लिए मैच-विनर होना जरूरी'

अपने आखिरी वनडे के बाद श्रीलंकाई दिग्गज लसिथ मलिंगा ने कहा कि क्रिकेट में बने रहने के लिए आपको हर पल मैच विनर होना पड़ेगा.

वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने वाले श्रीलंका के महान तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने कहा क्रिकेट में टिके रहने के लिए आपका मैन-विनर होना जरूरी है. मलिंगा ने शुक्रवार को बांग्लादेश के खिलाफ अपना आखिरी वनडे मैच खेला. आखिरी मुकाबले में भी मलिंगा ने धारदार गेंदबाजी की और 38 रन देकर तीन विकेट चटकाए. मेजबान टीम ने 91 रनों से मुकाबला जीतकर मलिंगा को दमदार विदाई दी. मैच के बाद मलिंगा ने कहा,
मेरे कप्तान मुझसे विकेट लेने की उम्मीद करते हैं. मैंने अपने पूरे करियर में अपना बेस्ट देने का प्रयास किया है. मैं उम्मीद करता हूं कि युवा गेंदबाज अच्छी गेंदबाजी करेंगे क्योंकि क्रिकेट में हर कोई आगे नहीं जा सकता. आपको मैच-विनर बनना पड़ेगा.
मलिंगा ने कहा,
मैं भविष्य में यही देखना चाहता हूं. इन युवा गेंदबाजों को मैच जीतने वाला प्रदर्शन करना होगा जिससे लोगों को कहना पड़े कि यह एक मैच विनर गेंदबाज है. हमारे पास कुछ गेंदबाज हैं और हमें उनकी देखभाल करनी होगी.
वनडे क्रिकेट में तीन हैट्रिक लेने वाले मलिंगा एकलौते गेंदबाज हैं. उन्होंने इस प्रारूप में 226 मैचों में कुल 338 विकेट लिए हैं. उन्होंने 2004 में श्रीलंका के लिए पहला मैच खेला था. मलिंगा ने घरेलू दर्शकों के सामने संन्यास लेने का फैसला किया और उनके इस फैसले का सम्मान करते हुए हजारों दर्शक अपने इस चहेते खिलाड़ी को विदाई देने पहुंचे. मलिंगा ने कहा,
मैंने पिछले 15 साल श्रीलंका के लिए खेला. देश के लिए खेलना सम्मान की बात है और मेरा समर्थन करने वाले इन लोगों एवं दर्शकों के लिए खेलकर मैं वास्तव में बहुत खुश हूं. मुझे लगता है कि अब मुझे आगे बढ़ना होगा क्योंकि हमें 2023 विश्व कप के लिए टीम बनानी है और इसलिए मुझे एहसास हुआ कि ठीक है मेरा समय खत्म हो गया है और मुझे जाना चाहिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
रेप केस में अभिषेक पोरेल को कोर्ट से झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
रेप केस में अभिषेक पोरेल को कोर्ट से झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget