एक्सप्लोरर

Asia Cup 2022: क्या एशिया कप में दीपक चाहर को किया जाएगा शामिल, पूर्व भारतीय दिग्गज ने दिया बड़ा बयान

एशिया कप में 28 अगस्त को भारत और पाकिस्तान का मुकाबला होगा. वहीं एशिया कप से पहले भारत के पूर्व तेज गेंदबाज लक्ष्मीपति बालाजी ने दीपक चाहर को लेकर बड़ा बयान दिया है.

Lakshmipathy Balaji On Deepak Chahar:  भारत और पाकिस्तान के बीच 28 अगस्त को खेले जाने वाले एशिया कप 2022 के मुकाबले के लिए फैन्स काफी उत्साहित हैं. इस मैच की टिकट्स भी बिक चुकी हैं. पाकिस्तानी टीम इस टूर्नामेंट के लिए मंगलवार को दुबई पहुंच गई. वहीं भारतीय टीम पहले ही दुबई पहुंच गई थी. दोनों टीमों ने इस बड़े मुकाबले के लिए अभ्यास करना भी शुरू कर दिया है. एशिया कप के शुरूआत से ही भारत का दबदबा रहा है. भारतीय टीम ने अब तक 7 बार यह खिताब अपने नाम किया है. वहीं एशिया कप से पहले भारत के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज लक्ष्मीपति बालाजी ने दीपक चाहर को लेकर बड़ा बयान दिया है.

चाहर बन सकते हैं शानदार विकल्प
एशिया कप से पहले भारत के पूर्व तेज गेंदबाज लक्ष्मीपति बालाजी ने दीपक चाहर को लेकर बड़ा बयान दिया है. लक्ष्मीपति बालाजी का कहना है कि दीपक चाहर को नई गेंद के साथ विकेट लेने की अच्छी क्षमता है. वह भारतीय टीम के लिए दुबई की पिच पर शानदार विकल्प बन सकते हैं. बुमराह और शमी के गैरमौजूदगी वाली भारतीय टीम में वह एक अच्छे विकल्प बन सकते हैं. आपको बता दें कि दीपक चाहर लंबे वक्त के बाद क्रिकेट के मैदान पर वापस आए हैं. उन्होंने हाल ही में खत्म हुई जिम्बाब्वे सीरीज में कमाल की गेंदबाजी की थी. उनकी गेंदबाजी देखने के बाद कई दिग्गज उन्हें एशिया कप में स्टैंडबाय खिलाड़ी से प्लेइंग इलेवन में शामल करने की मांग कर रहे हैं.

दीपक चाहर में हुआ बहुत सुधार
पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज लक्ष्मीपति बालाजी का मानना है कि दीपक चाहर में वक्त के साथ बहुत सुधार हुआ है. वह एक मेहनती क्रिकेटर हैं. हालांकि, इस खिलाड़ी को भारतीय टीम में चयन के लिए मौके का इंतजार करते रहना होगा. बालाजी कहते हैं कि टीम में चयन होना या नहीं होना क्रिकेटर के हाथों में नहीं होता है, इसलिए दीपक चाहर को चयन की चिंता किये बगैर लगातार शानदार गेंदबाजी करनी होगी. लक्ष्मीपति बालाजी ने आगे कहा कि दीपक चाहर में गेंद को स्विंग कराने की गजब की क्षमता है. साथ ही उन्होंने कहा कि यह खिलाड़ी अब पहले से ज्यादा फिट है.

यह भी पढ़ें:

Asia Cup 2022: राहुल द्रविड़ को लेकर अब तक साफ नहीं है स्थिति, कल हो सकता है अहम फैसला

अगले 5 साल डरावने हैं, अच्छा है मेरा करियर आखिरी मोड़ पर है, डेविड वॉर्नर ने दिया बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैभव सूर्यवंशी की शॉर्ट बॉल वाली चुनौती, लंबी पारी खेलने के लिए सबा करीम ने बताया 'सॉल्यूशन'
वैभव सूर्यवंशी की शॉर्ट बॉल वाली चुनौती, लंबी पारी खेलने के लिए सबा करीम ने बताया 'सॉल्यूशन'
WI vs PAK Test: पहले दिन पाकिस्तान पर भारी पड़ी वेस्टइंडीज, शतक के करीब हॉज
पहले दिन पाकिस्तान पर भारी पड़ी वेस्टइंडीज, शतक के करीब हॉज
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
ICC Ranking में फिर No-1 बना भारत, इंग्लैंड की बादशात 15 दिन में खत्म
ICC Ranking में फिर No-1 बना भारत, इंग्लैंड की बादशात 15 दिन में खत्म

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
'नौल' का कहर: चीन में रेड अलर्ट, तूफान से पहले थमी रफ्तार; 410 उड़ानें और 150 ट्रेनें रद्द
'नौल' का कहर: चीन में रेड अलर्ट, तूफान से पहले थमी रफ्तार; 410 उड़ानें और 150 ट्रेनें रद्द
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
देश में बढ़ीं MBBS सीटें, लेकिन 778 लोगों पर एक ही डॉक्टर
देश में बढ़ीं MBBS सीटें, लेकिन 778 लोगों पर एक ही डॉक्टर
सेकेंड हैंड कार खरीदने से पहले ये चीजें चेक करना बेहद जरूरी
सेकेंड हैंड कार खरीदने से पहले ये चीजें चेक करना बेहद जरूरी
Embed widget