एक्सप्लोरर

कोहली ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप को आईसीसी का सबसे बड़ा टूर्नामेंट बताया

कोहली का मानना है कि टेस्ट चैंपियनशिप के आने की वजह से इस फॉर्मेट में रोमांच बढ़ा है.

IND vs NZ: भारतीय कप्तान विराट कोहली ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप को आईसीसी का सबसे बड़ा टूर्नामेंट करार दिया है. कोहली ने भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले टेस्ट मैच से पहले कहा, "मुझे लगता है कि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप इन सभी टूर्नामेंटों में आईसीसी का सबसे बड़ा टूर्नामेंट होना चाहिए. मेरे लिए बाकी अन्य टूर्नामेंट उसके नीचे होंगे. संभवत: यह सबसे बड़ी ट्रॉफी होगी और प्रत्येक टीम चाहेगी कि लॉर्डस में फाइनल खेले. हम भी किसी से अलग नहीं हैं और हम उसी जोन में हैं. हम चाहते हैं कि जल्द से जल्द हम फाइनल के लिए क्वालीफाई करें और फिर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप जीतें." उन्होंने कहा कि टेस्ट चैंपियनशिप ने खेल के सबसे बड़े प्रारुप को और अधिक रोमांचक बना दिया है. उन्होंने साथ ही कहा कि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंकतालिका में भारत टॉप पर हो सकता है, लेकिन इसके लिए उसे घर से बाहर भी बेहतर प्रदर्शन करने की जरूरत है. भारत इस समय विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंकतालिका में 360 अंकों के साथ टॉप पर है. वहीं, न्यूजीलैंड 60 अंकों के साथ छठे नंबर पर है. कोहली ने कहा, "आइसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की वजह से टेस्ट क्रिकेट ज्यादा रोमांचक हो गया है. यह कुछ ऐसा है जिसे हमने एक टीम के रूप में अनुभव किया है, हालांकि हमारे पास घर में खेलने के लिए ज्यादा मैच नहीं हैं. कुछ मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ होंगे, जबकि आस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज भी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है. घरेलू सत्र के बाद ये हमारा पहला विदेशी दौरा होगा."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दूसरे टेस्ट में शुभमन गिल तोड़ सकते हैं 2 बड़े रिकॉर्ड, जो रूट से छिनेगी बादशाहत
दूसरे टेस्ट में शुभमन गिल तोड़ सकते हैं 2 बड़े रिकॉर्ड, जो रूट से छिनेगी बादशाहत
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट के पांचों दिन कैसा रहेगा मौसम? जानें बारिश होगी या नहीं
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट के पांचों दिन कैसा रहेगा मौसम? जानें बारिश होगी या नहीं
दलीप ट्रॉफी में इन 2 टीमों को क्यों मिला डायरेक्टर सेमीफाइनल का टिकट? जानिए फॉर्मेट
दलीप ट्रॉफी में इन 2 टीमों को क्यों मिला डायरेक्टर सेमीफाइनल का टिकट? जानिए फॉर्मेट

वीडियोज

यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
Embed widget