एक्सप्लोरर

IPL 2020: आरसीबी के ‘मेंटरशिप’ कार्यक्रम में कोहली-पडिक्कल, स्टेन-सैनी बने जोड़ीदार

आरसीबी के कोच माइक हेसन ने इस अनोखी पहल के बारे में बताया कि टीम के प्रत्येक क्रिकेटर को टीम के दूसरे खिलाड़ी के साथ जोड़ा गया है जिसमें हर किसी को सीखने, संरक्षक बनने और अपना अनुभव साझा करने का मौका दिया जा रहा है.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) ने टीम में खिलाड़ियों के बीच आपसी संबंध मजबूत करने के लिये एक अनोखा ‘मेंटरशिप कार्यक्रम’ शुरू किया है जिसमें टीम के युवा क्रिकेटरों को उनकी तरह की सोच रखने वाले सीनियर से जोड़ा जा रहा है जो उसके कौशल को निखार सकता है.

उदाहरण के लिये युवा सलामी बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल को कप्तान विराट कोहली से जबकि तेज गेंदबाज नवदीप सैनी को दक्षिण अफ्रीका के अनुभवी तेज गेंदबाज डेल स्टेन से जोड़ा गया है. हेसन ने टीम के ट्विटर पेज पर जारी वीडियो में कहा, ‘‘मेंटरशिप कार्यक्रम ऐसा है जिसको लेकर साइमन कैटिच काफी उत्साहित हैं. कई खेलों में ऐसा हो रहा है. जब आपके पास ऐसे खिलाड़ी होते हैं जो कि अपना अनुभव साझा करने के इच्छुक होते हैं तो यह अनुभव हासिल करने का का अच्छा मौका होता है. सबसे अधिक अनुभवी खिलाड़ी युवाओं के साथ अपने अनुभव साझा करते हैं और पुराने खिलाड़ी भी युवाओं से कुछ सीख लेते हैं. ’’

KXIP vs MI: हार के बाद पंजाब के कप्तान केएल राहुल मायूस, कहा- हमसे गलतियां हुईं

उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए हम देखते हैं कि हम किसके साथ जोड़ी बना रहे हैं और किनके बारे में हम सोचते हैं कि वे अभ्यास से इतर कुछ समय साथ में बिता सकते हैं. एक दूसरे को समझकर खेल पर बात कर सकते हैं. ’’ हेसन ने कहा, ‘‘उदाहरण के लिये नवदीप सैनी को डेल स्टेन से जोड़ा है. स्टेन ने तेज गेंदबाजी में बहुत कुछ हासिल किया है और खेल को बारीकी से समझते हैं. नवदीप सैनी प्रतिभाशाली है और तेज गेंदबाजी करना चाहता है इसलिए इन दोनों का एक साथ बैठकर तेज गेंदबाजी पर बात करने से बेहतर कुछ नहीं हो सकता.’’

उन्होंने कहा कि पडिक्कल के लिये कोहली से बेहतर मेंटर दूसरा कोई नहीं हो सकता. हेसन ने कहा, ‘‘देवदत्त पडिक्कल की विराट कोहली के साथ जोड़ी है. एक युवा खिलाड़ी के लिये उनसे बेहतर मेंटर नहीं हो सकता है. वे महत्वाकांक्षी हैं और बल्लेबाजी क्रम में एक ही स्थान पर बल्लेबाजी करते हैं. ’’

उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम संयुक्त अरब अमीरात में चल रहे इंडियन प्रीमियर लीग के लिये खिलाड़ियों को आपस में एक दूसरे के करीब लाने का हिस्सा है. हेसन ने कहा, ‘‘खिलाड़ी जितना एक दूसरे के करीब आते हैं तो इसके बाद जब वे मैदान पर होते हैं तो दबाव की परिस्थितियों में एक टीम के रूप में मिलकर काम करते हैं. ’’ आरसीबी ने अब तक तीन मैचों में दो जीत दर्ज की है. उसका अगला मैच शनिवार को राजस्थान रॉयल्स से होगा.

IPL 2020: कोहली-रैना के बाद रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, आईपीएल में 5 हज़ार रन बनाने वाले तीसरे खिलाड़ी बने

IPL 2020: 'बायो-बबल' के उल्लंघन पर टीम पर लगेगा एक करोड़ का जुर्माना, खिलाड़ी होगा बाहर, जानिए इसके नियम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs NZ 4th T20I Live Score: ईशान अंदर और वैभव सूर्यवंशी बाहर? भारत-न्यूजीलैंड चौथा टी20 आज; कुछ देर में टॉस
Live: ईशान अंदर और वैभव सूर्यवंशी बाहर? भारत-न्यूजीलैंड चौथा टी20 आज; कुछ देर में टॉस
न्यूजीलैंड में दिखा विराट कोहली का जबरदस्त क्रेज, एयरपोर्ट पर उमड़ी भीड़ का वीडियो वायरल
न्यूजीलैंड में दिखा विराट कोहली का जबरदस्त क्रेज, एयरपोर्ट पर उमड़ी भीड़ का वीडियो वायरल
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
ईशान किशन प्लेइंग इलेवन में खेलेंगे या नहीं? आज भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20
ईशान किशन प्लेइंग इलेवन में खेलेंगे या नहीं? आज भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या जेल से नहीं निकल पाएंगे आजम खान? ED ने उठाया बड़ा कदम
क्या जेल से नहीं निकल पाएंगे आजम खान? ED ने उठाया बड़ा कदम
महाराष्ट्र MLC चुनाव के बाद महायुति में खटास! नाराज शिंदे ने शिवसैनिकों को दिए ये निर्देश
महाराष्ट्र MLC चुनाव के बाद महायुति में खटास! नाराज शिंदे ने शिवसैनिकों को दिए ये निर्देश
महाकाल भी जाऊंगी और अजमेर शरीफ भी', मंदिर दर्शन पर फतवे और ट्रोलिंग पर सारा अली खान का करारा जवाब
महाकाल भी जाऊंगी और अजमेर शरीफ भी', ट्रोलिंग पर सारा का करारा जवाब
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
दिल्ली समेत 5 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, जानें अब क्या कहा
दिल्ली समेत 5 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, जानें अब क्या कहा
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
Embed widget