एक्सप्लोरर

जिस सेलेक्शन कमेटी को किया गया था बर्खास्त, वही करेगी श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के लिए टीम इंडिया का चयन

IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ खेली जाने वाली टी20 और वनडे सीरीज़ के लिए भारतीय टीम का चयन बर्खास्त की गई सेलेक्शन कमेटी द्वारा ही किया जाएगा.

IND vs SL: बांग्लादेश के खिलाफ 2-0 से टेस्ट सीरीज़ जीतने के बाद भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ घर पर सीमित ओवर की सीरीज़ खेलेगी. इस सीरीज़ में 3 टी20 इंटरनेशनल और तीन वनडे मैच खेले जाएंगे. इस सीरीज़ की शुरुआत 3 जनवरी, मंगलवार से होगी. इस सीरीज़ के लिए भारतीय टीम का चयन उसी सेलेक्शन कमेटी द्वारा किया जाएगा, जिसे टी20 वर्ल्ड कप से पहले बर्खास्त कर दिया गया था. आइए जानते हैं कि आखिरी बीसीसीआई ने यह फैसला क्यों लिया है. 

क्यों पुरानी सेलेक्शन कमेटी के पास जाएगी बीसीसीआई?

बता दें कि पुरानी चयन समिति बर्खास्त हो जाने के बाद अभी तक नई चयन समिति का गठन नहीं किया गया है. यही सबसे बड़ी वजह है कि बीसीसीआई चेतन शर्मा की अगुवाई वाली चयन समिति के पास जाएगी. टी20 सीरीज़ के लिए टीम का सेलेक्शन पुरानी चयन समिति द्वारा ही किया जाना तय माना जा रहा है. नई सेलेक्शन कमेटी के लिए उम्मीदवारों के इंटरव्यू 26 से 28 दिसंबर के बीच होने हैं. ऐसे में जल्द नई सेलेक्शन कमेटी का गठन होना संभव नहीं है. 3 जनवरी से होने वाली टी20 सीरीज़ के लिए 31 जनवरी तक टीम का सेलेक्शन किया जाना है.

बीसीसीआई के अधिकारी ने इंसाइडस्पोर्ट्स से बात करते हुए कहा, “हमें अगले सप्ताह तक नई चयन समिति नियुक्त करनी चाहिए. प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी. यदि नहीं तो हमारे पास पहले से ही चयन समिति है. हम उनसे टी20 टीम चुनने के लिए कहेंगे.”

श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज़ के लिए हार्दिक पांड्या का टीम इंडिया का कप्तान बनना लगभग तय है. बीसीसीआई के एक दूसरे अधिकारी ने इस बारे में इंसाइडस्पोर्ट्स से बात करते हुए कहा, “मौजूदा चयन समिति की सिफारिश और टीम चयन के अलावा किसी अन्य चीज में कोई भूमिका नहीं है. कप्तानी में बदलाव करना एक बड़ा फैसला है और एक निश्चित चयन समिति के बिना एक बड़ी गलती होगी. सभी रोहित को हटाने के पक्ष में नहीं हैं. वह केवल एक साल के लिए कप्तान रहे हैं.”

ये भी पढ़ें...

झूठ नहीं बोलूंगा, ड्रेसिंग रूम में काफी तनाव था..., बांग्लादेश के खिलाफ हारी हुई बाज़ी जीतने के बाद क्या बोले केएल राहुल?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

150 से एक विकेट दूर अर्शदीप सिंह, चौथे टी20 में रचेंगे इतिहास! ऐसा करने वाले पहले भारतीय
150 से एक विकेट दूर अर्शदीप सिंह, चौथे टी20 में रचेंगे इतिहास! ऐसा करने वाले पहले भारतीय
'एमएस धोनी ने किया था मैसेज', भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना ने खोला बड़ा राज
'एमएस धोनी ने किया था मैसेज', भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना ने खोला बड़ा राज
IND vs NZ: चौथे टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
चौथे टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय

वीडियोज

Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
CM Yogi Vs Akhilesh Yadav! 27 में किसका 'हिन्दू कार्ड' चलेगा ?
Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget