एक्सप्लोरर

IND vs ENG: ओवल पिच को लेकर मिला अपडेट, टीम इंडिया का पांचवें टेस्ट में 3 स्पिनर को खिलाना होगा गलत फैसला

IND vs ENG Playing XI 5th Test: भारत और इंग्लैंड का पांचवां टेस्ट 31 जुलाई से द ओवल मैदान में खेला जाएगा. यहां जानिए क्या टीम इंडिया का 3 स्पिनरों के साथ उतरना सही फैसला होगा?

भारतीय टीम के पास अब टेस्ट सीरीज जीतने का मौका नहीं बचा है, लेकिन सीरीज को ड्रॉ करवा कर वो हार से बच सकती है. सीरीज में अभी इंग्लैंड 2-1 से आगे है और पांचवां टेस्ट 31 जुलाई से द ओवल मैदान में खेला जाएगा. पूरी सीरीज में अब तक बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने दमखम दिखाया है, लेकिन सीरीज की शुरुआत से ही कुलदीप यादव को प्लेइंग इलेवन में ना खिलाने को लेकर बहस छिड़ी हुई है. रवींद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर के रूप में भारत के पास 2 स्पिन ऑलराउंडर हैं. अब पांचवें टेस्ट में यदि भारत 3 स्पिनरों के साथ उतरे, तो क्या वह गलत फैसला होगा?

द ओवल मैदान से सामने आ रही तस्वीरें बताती हैं कि पिच पर काफी घास मौजूद है और अगले कुछ दिन लंदन में बारिश और आसमान में बादल छाए रहने की आशंका जताई गई है.

क्या कुलदीप यादव को मिलेगा मौका?

पांचवें टेस्ट से जसप्रीत बुमराह और अंशुल कंबोज को आराम दिए जाने की अटकलों ने जोर पकड़ा है. एक तरफ बुमराह की जगह आकाशदीप ले सकते हैं, जो अब तक सीरीज के 2 मैचों में 11 विकेट ले चुके हैं. दूसरी ओर अंशुल कंबोज की जगह भारतीय मैनेजमेंट के पास दो विकल्प होंगे. यदि टीम तीसरे मुख्य तेज गेंदबाज के साथ जाना चाहे तो अर्शदीप को चुन सकती है, लेकिन एक तीसरे स्पिनर को प्लेइंग इलेवन में लाने का विकल्प खुला है. ये तीसरा विकल्प कोई और नहीं बल्कि कुलदीप यादव हैं.

क्या 3 स्पिनर खिलाना सही होगा?

ओवल मैदान के इतिहास पर नजर डालें तो यहां की पिच पहले दिन तेज गेंदबाजों के लिए मददगार रहती है. वहीं दूसरे और तीसरे दिन बल्लेबाजों के लिए शॉट लगाना आसान हो जाता है, लेकिन आखिरी 2 दिन स्पिन गेंदबाज हावी होने लगते हैं. मगर पांचवें टेस्ट के लिए पिच पर काफी घास छोड़ी गई है और अगले कुछ दिन लंदन में आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान है. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह पिच स्पिनरों के बजाय तेज गेंदबाजों के लिए बहुत मददगार साबित हो सकती है.

 

यह भी संभव है कि पांचवें टेस्ट में अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव, दोनों खेलें. दरअसल शार्दुल ठाकुर सीरीज में विकेट लेने में ज्यादा कारगर नहीं रहे हैं, दूसरी ओर अंशुल कंबोज बाहर बैठ सकते हैं. उन दोनों की जगह अर्शदीप और कुलदीप को अंतिम-11 में लाया जा सकता है.

यह भी पढ़ें:

बेन स्टोक्स क्यों नहीं खेल रहे पांचवां टेस्ट? ICC ने लगाया है बैन या इंग्लैंड ने लिया है एक्शन? जानें असली वजह

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक वनडे मैच में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले 7 बल्लेबाज, रोहित शर्मा नंबर-1; जानें लिस्ट में कौन-कौन शामिल
एक वनडे मैच में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले 7 बल्लेबाज, रोहित शर्मा नंबर-1; जानें लिस्ट में कौन-कौन शामिल
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन! टीम में दिखेंगे 7 नए खिलाड़ी
इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन! टीम में दिखेंगे 7 नए खिलाड़ी
IPL की तरह इंग्लैंड-आयरलैंड में क्यों छक्के नहीं लगा पाए भारतीय बल्लेबाज? 7 मैच में जड़े सिर्फ इतने सिक्स
IPL की तरह इंग्लैंड-आयरलैंड में क्यों छक्के नहीं लगा पाए भारतीय बल्लेबाज? 7 मैच में जड़े सिर्फ इतने सिक्स

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget