एक्सप्लोरर

WTC Final: जानिए कैसे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में दाखिल होगी टीम इंडिया? 6 में से जीतने होंगे इतने मैच

WTC Final: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2021-23 के फाइनल के लिए भारतीय टीम की राह काफी मुश्किल दिखाई दे रही है. आइए जानते हैं टीम को कितनी जीत की ज़रूरत है.

WTC Final: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (World test Championship) का फाइनल जून, 2023 में ओवल, लंदन में खेला जाएगा. फाइनल में जगह बनाने के लिए सभी टीमें जद्दो-जहद में लगी हुई हैं. इससे पिछले सीज़न का फाइनल भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच खेला गया था. लेकिन इस बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारतीय टीम की राह काफी मुश्किल दिखाई दे रही है. फाइनल से पहले भारतीय टीम कुल 6 टेस्ट मैच खेलेगी. टीम को फाइनल में पहुंचने के लिए सभी छह मैचों में जीत दर्ज करनी होगी. 

भारतीय टीम 6 में से 2 मैच बांग्लादेश के खिलाफ और चार मैचों की घरेलू सीरीज़ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगी. बांग्लादेश के खिलाफ खेली जाने टेस्ट सीरीज़ की शुरुआत 14 दिसंबर, बुधवार से होगी. सीरीज़ का पहला मैच जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम, चट्टोग्राम में खेला जाएगा. सीरीज़ के पहले मैच में रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में भारतीय टीम की कमान केएल राहुल के हाथों में होगी. इस मैच में रोहित शर्मा के अलावा रविंद्र जड़ेजा, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह जैसे दिग्गज भी टीम में मौजूद नहीं होंगे. 

एक हार और भारतीय टीम का काम तमाम

मौजूदा आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पाइंट्स टेबल में भारतीय टीम 52.08 जीत प्रतिशत के साथ नंबर चार पर मौजूद है. टीम को टॉप-2 मे जगह बनाने के लिए अपने सभी मैच जीतने होंगे. एक हार भी भारतीय टीम के लिए मुश्किल बन सकती है. बांग्लादेश के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज़ में भारतीय टीम को चारो मैच जीतना काफी मुश्किल होगा. 

गौरलतब है कि इस सीज़न में ऑस्ट्रेलिया पाइंट्स टेबल में 75 प्रतिशत जीत के साथ नंबर वन पर मौजूद है. वहीं साउथ अफ्रीका 60 प्रतिशत जीत के साथ नंबर दो और श्रीलंका 53.33 जीत के साथ नंबर चार पर मौजूद है. बता दें कि ऑस्ट्रेलिया ने हाल ही में वेस्टइंडीज़ को टेस्ट सीरीज़ में 2-0 से शिकस्त दी थी. 

 

 

 

ये भी पढ़ें...

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को लगा बड़ा झटका, रावलपिंडी में बैन हो सकता है इंटरनेशनल क्रिकेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंग्लैंड में हार से इन 4 खिलाड़ियों का करियर खतरे में, अब दोबारा भारत की वनडे टीम में नहीं मिलेगी जगह!
इंग्लैंड में हार से इन 4 खिलाड़ियों का करियर खतरे में, अब दोबारा भारत की वनडे टीम में नहीं मिलेगी जगह!
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
35 रुपये में भारत-जिम्बाब्वे का एक मैच और 89 में देखें पूरी सीरीज, सिर्फ इन दो एप पर लाइव आएंगे सभी मैच
35 रुपये में भारत-जिम्बाब्वे का एक मैच और 89 में देखें पूरी सीरीज, यहां लाइव आएंगे मैच
BCCI के इंजरी मैनेजमेंट की खुली पोल, हर सीरीज में इंजर्ड हो रहे खिलाड़ी! रिकवरी फेल, COE पर सवाल
BCCI के इंजरी मैनेजमेंट की खुली पोल, हर सीरीज में इंजर्ड हो रहे खिलाड़ी! रिकवरी फेल, COE पर सवाल

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
Embed widget