एक्सप्लोरर

IND vs AUS 2nd Test: केएल राहुल करेंगे ओपनिंग, एडिलेड टेस्ट से पहले कप्तान रोहित शर्मा ने किया कंफर्म

IND vs AUS 2nd Adelaide Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट एडिलेड में खेला जाएगा. इस मुकाबले में भी केएल राहुल ही टीम इंडिया के लिए ओपनिंग की जिम्मेदारी संभालते हुए दिखेंगे.

IND vs AUS 2nd Adelaide Test KL Rahul Opening: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट एडिलेड के एडिलेड ओवल में 06 दिसंबर से खेला जाएगा. यह पिंक बॉल टेस्ट होगा, जिसमें कप्तान रोहित शर्मा की वापसी होगी. पर्थ में खेले गए बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले मुकाबले में जसप्रीत बुमराह ने टीम इंडिया की कमान संभाली थी. वहीं रोहित शर्मा की जगह केएल राहुल ने यशस्वी जायसवाल के साथ ओपनिंग की जिम्मेदारी संभाली थी. 

ऐसे में एडिलेड टेस्ट से पहले यह सवाल फैंस को परेशान कर रहा था कि ओपनिंग पर रोहित शर्मा वापस लौटेंगे या फिर केएल राहुल अपनी पोजीशन पर बरकरार रहेंगे? अब खुद कप्तान रोहित शर्मा ने इस सवाल का जवाब देते हुए कंफर्म कर दिया कि केएल राहुल एडिलेड टेस्ट में ओपनिंग करते हुए दिखाई देंगे. ऐसे में कयास यही लगाए जा रहे हैं कि रोहित शर्मा मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हुए दिख सकते हैं. 

एडिलेड टेस्ट से पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें उन्होंने ओपनिंग को लेकर जवाब दिया. रोहित शर्मा ने कहा, "जिस तरह से केएल राहुल ने बैटिंग की, मैं नवजात शिशु को गोद में लेकर घर से देख रहा था. उन्होंने बहुत शानदार खेला तो बदलाव की जरूरत नहीं है. भविष्य में चीजें अलग हो सकती हैं. जिस तरह से केएल विदेशों में बल्लेबाजी करता है, इसलिए वह इस समय उस स्थान का हकदार है."

पर्थ में केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ने किया था कमाल

बता दें कि पर्थ में खेले गए सीरीज के पहले टेस्ट में केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ने कमाल करते हुए शानदार ओपनिंग साझेदारी की थी. टीम इंडिया की दूसरी पारी के दौरान राहुल और जायसवाल ने 201 रनों की साझेदारी की थी. इस साझेदारी की मदद से टीम ने 487/6 रन बोर्ड पर लगाकर पारी घोषित की थी. केएल राहुल ने 5 चौकों की मदद से 77 रनों की पारी खेली थी. वहीं जायसवाल ने 15 चौके और 3 छक्कों की मदद से 161 रन स्कोर किए थे. 

 

ये भी पढ़ें...

Highest T20 Total: बड़ौदा ने रचा इतिहास, 349 रन बनाकर टी20 में कायम किया सबसे बड़ा टोटल बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
रेप केस में अभिषेक पोरेल को कोर्ट से झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
रेप केस में अभिषेक पोरेल को कोर्ट से झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
वीवीएस लक्ष्मण के हाथों में आएगी बेहिसाब पावर! गंभीर-अगरकर का क्या होगा
वीवीएस लक्ष्मण के हाथों में आएगी बेहिसाब पावर! गंभीर-अगरकर का क्या होगा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन पर नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन पर नोटिस जारी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget