एक्सप्लोरर

KL Rahul Hundred: सेंचुरियन में सेंचुरी जड़ केएल राहुल ने रच दिए कई कीर्तिमान, 70 साल पुराने रिकॉर्ड को भी छुआ

KL Rahul: सेंचुरियन टेस्ट में केएल राहुल ने शतक जड़ते हुए कुछ खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं. बतौर विकेटकीपर यह शतक जड़ते हुए उन्होंने एक 70 साल पुराने रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली है.

KL Rahul Record Knock: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सेंचुरियन में खेले जा रहे टेस्ट मैच में केएल राहुल ने लाजवाब शतक जमाया. उन्होंने 137 गेंद पर 101 रन की पारी खेलते हुए टीम इंडिया को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया. उन्होंने ऐसे वक्त में यह पारी खेली, जब रोहित शर्मा से लेकर विराट कोहली तक, कोई भी बल्लेबाज पिच पर ज्यादा देर नहीं टिक पाया. केएल राहुल ने इस पारी से टीम इंडिया को तो संभाला ही, साथ ही कुछ नए कीर्तिमान भी रच डाले. उनका यह शतक बतौर विकेटकीपर आया. ऐसे में इस शतक ने एक 70 साल पुराने रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली.

1. केएल राहुल महज दूसरे ऐसे भारतीय विकेटकीपर हैं, जिन्होंने बतौर विकेटकीपर पहले ही टेस्ट मैच में शतक जमा दिया. इनसे पहले 1953 में विजय मांजरेकर ने वेस्टइंडीज दौरे पर बतौर विकेटकीपर अपने पहले ही टेस्ट मैच में सैकड़ा लगाया था.

2. केएल राहुल का दक्षिण अफ्रीका में यह दूसरा शतक है. उनका पहला शतक भी सेंचुरियन में ही आया था. वह एकमात्र विदेशी बल्लेबाज हैं, जिन्होंने सेंचुरियन में दो शतक जमाए हैं.

3. दक्षिण अफ्रीका में एक से ज्यादा शतक जड़ने के मामले में वह अब सचिन (5) और विराट (2) की लिस्ट में शरीक हो गए हैं. इनके अलावा अन्य किसी भारतीय बल्लेबाज ने दक्षिण अफ्रीका में एक से ज्यादा शतक नहीं जमाए हैं.

4. केएल राहुल ने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में बतौर विकेटकीपर अपने पहले मुकाबले में 50+ स्कोर बनाया. उन्होंने बतौर विकेटकीपर पहले वनडे में 80 रन, बतौर विकेटकीपर पहले टी20 इंटरनेशनल में 56 रन और अब बतौर विकेटकीपर टेस्ट में 101 रन की पारी खेली.

5. एशिया से बाहर केएल का यह छठा टेस्ट शतक है. पिछले 15 सालों में महज विराट कोहली (13) ने ही इस मामले में उनसे ज्यादा शतक लगाए हैं. इस दौरान अजिंक्य रहाणे ने भी 6 टेस्ट शतक जड़े हैं.

यह भी पढ़ें...

IND vs SA: केएल राहुल के शतक पर देखने लायक थे भारतीय खिलाड़ियों के रिएक्शन, विराट कोहली भी खूब गदगद हुए; देखें वीडियो

About the author शिव ठाकुर

शिव ठाकुर करीब सात साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैभव सूर्यवंशी को गंभीर कर रहे नजरअंदाज, लक्ष्मण ने दिए पूरे मौके; टीम में भेदभाव?
वैभव सूर्यवंशी को गंभीर कर रहे नजरअंदाज, लक्ष्मण ने दिए पूरे मौके
एक T20I सीरीज में सबसे ज्यादा रन किसके नाम? शे होप बना सकते हैं वर्ल्ड रिकॉर्ड
एक T20I सीरीज में सबसे ज्यादा रन किसके नाम? शे होप बना सकते हैं वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत के खिलाफ शानदार पारियां खेलकर बढ़ी शे होप की टेंशन, चौंका देगी वजह
भारत के खिलाफ शानदार पारियां खेलकर बढ़ी शे होप की टेंशन, चौंका देगी वजह
हैदराबाद में भारत की हार पर सुनील गावस्कर का तीखा बयान, बोले- 'बल्लेबाजों को...' 
हैदराबाद में भारत की हार पर सुनील गावस्कर का तीखा बयान, बोले- 'बल्लेबाजों को...' 

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
Embed widget