एक्सप्लोरर

चोट से उबरने के बाद श्रीलंका दौरे के लिए पूरी तरह से फिट हैं लोकेश राहुल

चोट से उबरने के बाद श्रीलंका दौरे के लिए पूरी तरह से फिट हैं लोकेश राहुल


नई दिल्ली: चोट के कारण कई बड़े टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले पाने वाले भारत के स्टार ओपनर बल्लेबाज लोकेश राहुल फिट होकर श्रीलंका दौरे के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. राहुल कंधे में चोटे के कारण लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे हैं. 


राहुल इसी चोट के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें सीजन में नहीं खेल पाए थे. साथ ही चैम्पियंस ट्रॉफी और वेस्टइंडीज दौरे पर भी नहीं जा पाए थे. राहुल का कहना है कि चोट खेल का हिस्सा है. हालांकि उन्होंने इस बात को माना की चोट के कारण बड़े टूर्नामेंट में न खेल पाना काफी तकलीफदेह होता है. 


राहुल ने कहा, "चोट के कारण टूर्नामेंट में हिस्सा न ले पाना खेल का हिस्सा है. जाहिर सी बात है मैंने क्रिकेट को मिस किया, आईपीएल में नहीं खेल पाया जो भारत में सबसे बड़ा टूर्नामेंट है. चैम्पियंस ट्रॉफी मेरा पहला आईसीसी टूर्नामेंट होता. यह मेरे करियर में बड़ा मौका होता. मैं चैम्पियंस ट्रॉफी में खेलना चाहता था, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया जिससे मैं थोड़ा निराश हूं."


चोट से वापसी करने के बाद राहुल को श्रीलंका दौरे पर टेस्ट टीम में जगह मिली है. वह चार महीने के बाद मैदान पर वापसी करेंगे. राहुल ने कहा कि फिटनेस हासिल करने के लिए उन्हें सर्जरी से भी गुजरना पड़ा और अब वह श्रीलंका दौरे के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. 


सलामी बल्लेबाज के मुताबिक, "कंधे की चोट की सर्जरी हुए तीन महीने का समय हो गया है. मैंने फिटनेस हासिल करने के लिए काफी मेहनत की है. मैं श्रीलंका दौरे के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ दूंगा. यह मेरे लिए सिर्फ शारीरिक तौर पर चुनौतीपूर्ण है बल्कि मानसिक तौर पर भी बड़ी चुनौती है." राहुल ने इस बात को माना कि इस उम्र में चोटों से जूझना अच्छी बात नहीं है, खासकर तब जब वह अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं.


उन्होंने कहा, "24-25 की उम्र में चोटिल होना होना अच्छी बात नहीं है, खासकर तब जब मैं अच्छी फॉर्म में हूं. मैं अपने देश के लिए तीनों फॉर्मेट्स में खेल रहा हूं. अब यह समय है जब मैं अपने देश के लिए ज्यादा मैच खेलना चाहता हूं. मैं हर चीज सही कर रहा हूं. मैं अपनी फिटनेस का ध्यान रख रहा हूं और अपने खान पान का भी."


श्रीलंका दौरे के लिए विशेष तैयारी के सवाल पर राहुल ने कहा, "मैं हर पल बेहतर फिटनेस हासिल करने की कोशिश कर रहा हूं. नेट्स में बल्लेबाजी का अभ्यास जारी है, जहां मैं गेंद को अच्छा मार रहा हूं."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब गेंदबाज बनेंगे वैभव सूर्यवंशी? भारतीय कोच ने दिया बड़ा बयान; जानें क्या कहा
अब गेंदबाज बनेंगे वैभव सूर्यवंशी? भारतीय कोच ने दिया बड़ा बयान; जानें क्या कहा
Rishabh Pant: उत्तराखंड के सबसे बड़े टैक्सपेयर बने ऋषभ पंत, जमा किया इतने करोड़; होश उड़ा देगी रकम
उत्तराखंड के सबसे बड़े टैक्सपेयर बने ऋषभ पंत, जमा किया इतने करोड़; होश उड़ा देगी रकम
भारत-जिम्बाब्वे सीरीज के दौरान कुलदीप यादव का धमाका, तीन गेंद में 2 विकेट लेकर मचाया तहलका
भारत-जिम्बाब्वे सीरीज के दौरान कुलदीप यादव का धमाका, तीन गेंद में 2 विकेट लेकर मचाया तहलका
वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से किया इनकार, मच गया बवाल; जानें पूरा मामला
वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से किया इनकार, मच गया बवाल; जानें पूरा मामला

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget