एक्सप्लोरर

IND Vs ENG: दक्षिण अफ्रीका में ऐसा क्या हुआ कि केएल राहुल का बल्ला टेस्ट में चलने लगा?

IND Vs ENG: राहुल अब मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी कर रहे हैं. राहुल की बल्लेबाजी में काफी बदलाव भी देखने को मिला है.

IND Vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन केएल राहुल के 86 रन की बदौलत भारत बेहद मजबूत स्थिति में पहुंच गया है. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने पहली पारी में 175 रन की बढ़त हासिल कर ली है. केएल राहुल ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद कामयाबी का राज खोला है. राहुल का कहना है कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शतक लगाने के बाद उनका कॉन्फिडेंस वापस आ गया.

राहुल ने 86 रन की पारी के बारे में खुलकर बात की है. टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज ने कहा, ''दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगाए गए शतक के बाद मेरा कॉन्फिडेंस वापस आ चुका है. चोट के बाद अब मुझे खेलते हुए 6 से 7 महीने का वक्त हो चुका है. मेरा इरादा पॉजिटिव खेलने का था और मैं क्रीज पर टिके रहना चाहता था. हालांकि यहां पर बल्लेबाजी करना काफी मुश्किल था. गेंद टर्न हो रही थी. वक्त बीतने के साथ पिच काफी स्लो भी हो गई थी. यहां बल्लेबाजी करना काफी मुश्किल होता जा रहा था.''

केएल राहुल ने आगे कहा, ''टॉप ऑर्डर में काफी समय तक बल्लेबाजी करते हुए मैंने खूब इंजॉय किया है. लेकिन अब रोल बदल गया है. यहां रहते हुए आपको सेट होने में वक्त लगता है और फिर आप बेहतर तरीके से खेलना शुरू करते हैं. गेंदबाजों क्या प्लान कर रहे हैं उसे समझकर पारी को आगे बढ़ाया. आज दूसरे दिन ही है. हमारी कोशिश ज्यादा से ज्यादा रन बनाने की है. टीम की ओर से भी यही मैसेज मिला है. हम इसके मुताबिक ही प्लान बनाकर खेल रहे हैं.''

मैच भारत की पकड़ में आया

बता दें कि केएल राहुल ने 123 गेंद में 86 रन की पारी खेली. राहुल की पारी दो चौके और 8 छक्के शामिल रहे. राहुल के अलावा यशस्वी जायसवाल ने 80 रन की पारी खेली. दिन का खेल खत्म होने तक रवींद्र जडेजा 81 रन बनाकर नाबाद पवेलियन वापस लौटे हैं. 

दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत का स्कोर 7 विकेट के नुकसान पर 421 रन है. भारत को पहली पारी में 175 रन की बढ़त हासिल हो चुकी है. इससे पहले भारत के गेंदबाजों ने इंग्लैंड की पारी को 246 रन पर ही समेट दिया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जडेजा-कुलदीप से कप्तान गिल, श्रीलंका टेस्ट सीरीज में 5 रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं भारतीय खिलाड़ी
जडेजा-कुलदीप से कप्तान गिल, श्रीलंका टेस्ट सीरीज में 5 रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं भारतीय खिलाड़ी
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
श्रीलंका में चमके 5 भारतीय, दमदार प्रदर्शन से किया कमाल
श्रीलंका में चमके 5 भारतीय, दमदार प्रदर्शन से किया कमाल
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा मेडन ओवर फेंकने वाले 4 गेंदबाज
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा मेडन ओवर फेंकने वाले 4 गेंदबाज

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
Embed widget