एक्सप्लोरर

KKRvsSRH: लगातार तीन जीत के बाद केकेआर को हैदराबाद से मिली करारी हार


KKRvsSRH: लगातार तीन जीत के बाद केकेआर को हैदराबाद से मिली करारी हार

 सौजन्य: IPL (BCCI)

हैदराबाद: आईपीएल की मौजूदा चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद ने कप्तान डेविड वॉर्नर (126) की तूफानी पारी और गेंदबाजों के संतुलित प्रदर्शन के दम पर कल रात हुए मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को 48 रनों से हरा दिया.


आईपीएल के इस सीजन में शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज़ वॉर्नर की तूफानी पारी से हैदराबाद ने कोलकाता के सामने जीत के लिए 210 रनों की चुनौती रखी लेकिन बड़े स्कोर के दबाव और बारिश के खलल के कारण कोलकाता की टीम निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट पर 161 रन ही बना सकी.


कोलकाता की ओर से रॉबिन उथप्पा ने 53 और मनीष पांडे ने 39 रन बनाए. शेष कोई बल्लेबाज मौके की नजाकत को भांपते हुए बड़ी या फि तूफानी पारी नहीं खेल सका. हैदराबाद की ओर से भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद सिराज और सिद्धार्थ कौल ने अपने-अपने चार ओवरों के कोटे में 29, 26 और 26 रन खर्च करते हुए दो-दो विकेट हासिल किए.


कोलकाता इस सीजन में अब तक खेले गए 10 में से सात मैच जीतकर आठ टीमों की तालिका में शीर्ष पर है, वहीं हैदराबाद कुल 10 मैचों में से छह में फतह के साथ कुल 13 अंक लेकर तीसरे स्थान पर काबिज है. हैदराबाद का एक मैच रद्द भी हुआ है. दोनों टीमें दूसरी बार आमने-सामने थीं. पिछले मैच में कोलकाता ने हैदराबाद को 17 रनों से हराया था लेकिन अब वॉर्नर सेना ने उस हार का हिसाब बराबर कर लिया है.


इससे पहले, टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी कर रही हैदराबाद की टीम ने वॉर्नर और शिखर धवन (29) के बीच पहले विकेट के लिए हुई 139 रनों की साझेदारी की बदौलत निर्धारित 20 ओवरों में तीन विकेट पर 209 रन बनाए. 


केन विलियमसन ने 25 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 40 रन बनाए. यह हैदराबाद का आईपीएल में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है और साथ ही साथ यह कोलकाता के खिलाफ किसी भी टीम का आईपीएल में सबसे बड़ा स्कोर है.


धवन 30 गेंदों पर दो चौके और एक छक्का लगाने के बाद उस वक्त आउट हुए जब टीम का स्कोर 139 रन था. इसके बाद वॉर्नर ने केन के साथ दूसरे विकेट के लिए 32 रन जोड़े. वॉर्नर 177 के कुल योग पर क्रिस वोक्स की गेंद पर कप्तान गौतम गंभीर के हाथों कैच आउट हुए.


आपको बता दें, वॉर्नर ने अपनी तूफानी पारी के दौरान 20 गेंदों पर 50 और 43 गेंदों पर 100 रन पूरे किए. जब वह आउट हुए तब तक वह 59 गेंदों पर 10 चौके और 8 छक्के लगा चुके थे. वॉर्नर ने आईपीएल इतिहास का चौथा सबसे तेज शतक लगाया.


मैन ऑफ द मैच चुने गए वॉर्नर के आउट होने के बाद केन ने युवराज सिंह (नाबाद 6) के साथ तीसरे विकेट के लिए 22 गेंदों पर 38 रन जोड़े. केन पारी की अंतिम गेंद पर रन आउट हुए.


और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के सामने 3 सबसे बड़ी मुश्किल
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के सामने 3 सबसे बड़ी मुश्किल
श्रीलंका को डबल झटका, भारत टेस्ट सीरीज से पहले 2 खिलाड़ी चोटिल
श्रीलंका को डबल झटका, भारत टेस्ट सीरीज से पहले 2 खिलाड़ी चोटिल
एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने जड़ा करियर का पहला शतक, खेली तूफानी पारी
एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने जड़ा करियर का पहला शतक, खेली तूफानी पारी
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी, नोट कर लीजिए तारीख
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी, नोट कर लीजिए तारीख

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget