एक्सप्लोरर

IPL 2021 में ग्लेन मैक्सवेल की सफलता से हैरान हैं केविन पीटरसन, जानिए क्यों

इस सीज़न में मैक्सवेल का बल्ला खूब चल रहा है. पिछले सीज़न में एक भी छक्का नहीं लगाने वाले मैक्सवेल इस सीज़न के चार मैचों में आठ छक्के लगा चुके हैं.

IPL 2021: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के विस्फोटक बल्लेबाज़ ग्लेन मैक्सवेल के लिए इंडियन प्रीमियर लीग का पिछला सीज़न किसी भयावह सपने से कम नहीं रहा था. आक्रामक क्रिकेट खेलने वाले मैक्सवेल आईपीएल 2020 के 13 मैचों में 15.42 की औसत से सिर्फ 108 रन ही बना सके थे. पूरे सीज़न में उनके बल्ले से एक भी छक्का तक नहीं निकला था. हालांकि, इस खराब प्रदर्शन के बावजूद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने आईपीएल 2021 की नीलामी में ग्लेन मैक्सवेल को 14.25 करोड़ रुपये की भारी रकम में खरीदा. 

उस वक्त आरसीबी के इस फैसले से हर कोई हैरान था. लेकिन मैक्सवेल ने आखिरकार साबित कर दिया कि क्यों बैंगलोर ने उनपर इतना बड़ा दांव लगाया था. इस सीज़न में मैक्सवेल का बल्ला खूब चल रहा है. पिछले सीज़न में एक भी छक्का नहीं लगाने वाले मैक्सवेल इस सीज़न के चार मैचों में आठ छक्के लगा चुके हैं. 

आईपीएल 2021 के चार मैचों में लगभग 150 के स्ट्राइक रेट से 176 रन बनाने वाले मैक्सवेल इस साल आरसीबी के लिए मुख्य भूमिका निभा रहे हैं. हालांकि, मैक्सवेल के इस शानदार प्रदर्शन से इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन हैरान हैं. 

पीटरसन ने बेटवे डॉट कॉम पर अपने ब्लॉग मे लिखा, "रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने जितने पैसे देकर ग्लेन मैक्सवेल को खरीदा था, उस पर मुझे संदेह था. मैक्सवेल जहां भी रहते हैं टीम के मुख्य खिलाड़ी बने रहना चाहते हैं. लेकिन कप्तान विराट कोहली और एबी डिविलियर्स के रहते यह होना सम्भव नहीं लग रहा था. हालांकि, इन सबके बावजूद ग्लेन ने अपनी बल्लेबाजी से प्रभावित किया है. मैं उनकी सफलता से हैरान हूं."

गौरतलब है कि 40 साल के पीटरसन अब एक फेमस कमेंटेटर के रूप में काम करते हैं. हालंकि, इंग्लैंड के लिए वह एक समय में प्रमुख खिलाड़ी थे. उन्होंने आगे लिखा है कि आरसीबी के सेट-अप में मैक्सवेल बहुत सहज महसूस कर रहे होंगे. 

पीटरसन ने लिखा, "सेट-अप में ग्लेन को बहुत सहज महसूस करना चाहिए. मुझे पता है कि यदि आप मैक्सवेल को सहज महसूस कराते हैं और उनके टायर को थोड़ा पंप करते हैं तो आपको बहुत बड़ा फायदा होगा. क्योंकि वह सही मायने में मैच विजेता हैं."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BCCI का बड़ा एलान, भारत बनाम नेपाल टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी; देखें कब-कब खेले जाएंगे मैच
BCCI का बड़ा एलान, भारत बनाम नेपाल टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी
IND vs ENG: पांचवें टी20 में कितनी बदलेगी टीम इंडिया? वैभव सूर्यवंशी समेत 3 खिलाड़ी हो सकते हैं बाहर
पांचवें टी20 में कितनी बदलेगी टीम इंडिया? वैभव सूर्यवंशी समेत 3 खिलाड़ी हो सकते हैं बाहर
वर्ल्ड चैंपियन होकर भी ओलंपिक से कटेगा टीम इंडिया पत्ता? लगातार 5 हार ने बिगाड़ा खेल; जानें पूरा समीकरण
वर्ल्ड चैंपियन होकर भी ओलंपिक से कटेगा टीम इंडिया पत्ता? लगातार 5 हार ने बिगाड़ा खेल
PM मोदी का स्टीव वॉ को 'स्पेशल गिफ्ट', मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर 20 साल पुरानी यादें हुई ताजा
PM मोदी का स्टीव वॉ को 'स्पेशल गिफ्ट', मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर 20 साल पुरानी यादें हुई ताजा

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
Live: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget