एक्सप्लोरर

एशेज में इंग्लैंड को स्टोक्स की कमी खलेगी: केविन पीटरसन

इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन का मानना है कि इंग्लैंड की बल्लेबाजी कमजोर है और इस वर्ष आस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली प्रतिष्ठित एशेज सीरीज में टीम को हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स की कमी भी खलेगी.

लंदन: इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन का मानना है कि इंग्लैंड की बल्लेबाजी कमजोर है और इस वर्ष आस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली प्रतिष्ठित एशेज सीरीज में टीम को हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स की कमी भी खलेगी.

पीटरसन ने 'ईएसपीएनक्रिकइंफो' से कहा, "मैं समझता हूं कि जो रूट और एलेस्टर कुक के बिना बल्लेबाजी क्रम बहुत कमजोर है. बल्लेबाजों में अनुभव की कमी है और अगर स्टोक्स टीम के साथ नहीं जाते हैं तो यह इंग्लैंड के लिए और भी घातक होगा."

पीटरसन ने आगे कहा, "लोग कहते हैं कि एक खिलाड़ी से टीम नहीं बनती, लेकिन अगर वह एक खिलाड़ी 140 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करके विकेट दिलाए तो वह महत्वपूर्ण खिलाड़ी है. वह खिलाड़ी अगर 70 गेंदों में शतक मार सकता है या टेस्ट मैचों में 100 गेंदों में 200 रन बना सकता है तो वह टीम के लिए बहुत बड़ा खिलाड़ी है."

ब्रिसबेन में होने वाले पहले एशेज टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड की संभावित टीम के शीर्ष पांच बल्लेबाजों में तीन बल्लेबाज ऐसे हैं, जो पहली बार एशेज में खेलेंगे. मार्क स्टोनमैन सलामी बल्लेबाज कुक के साथ ओपनिंग कर सकते हैं, जबकि जेम्स विन्स के नंबर तीन और डेविड मलान के मध्यक्रम में बल्लेबाजी करने की संभावना है.

पीटरसन ने कहा, "मुझे कुक के साथ शुरुआत करने वाले बल्लेबाज की चिंता है. मैं नंबर तीन बल्लेबाज के लिए भी चिंतित हूं. मैं समझता हूं कि रूट को तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करना चाहिए. मुझे नंबर पांच पर आने वाले बल्लेबाज की चिंता है और अगर स्टोक्स नहीं जाते हैं तो मुझे नंबर छह पर कौन बल्लेबाजी करेगा, इसकी भी चिंता होगी."

पीटरसन ने आगे कहा, "मैं इस सप्ताह आस्ट्रेलिया में था, वह अपनी जीत को लेकर आश्वस्त है और वह इंग्लैंड की टीम में मौजूद कमियों के बारे में बातें कर रहे हैं."

एशेज का पहला टेस्ट मैच 23 नवंबर को ब्रिसबेन में खेला जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

6,6,6,6,6,4..., इंग्लैंड में वैभव सूर्यवंशी ने 168 के तूफानी स्ट्राइक रेट से बनाए इतने रन; चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए
6,6,6,6,6,4..., इंग्लैंड में वैभव सूर्यवंशी ने 168 के तूफानी स्ट्राइक रेट से बनाए इतने रन
भारत से पहली बार टी20 सीरीज जीता इंग्लैंड, चौथे मैच में भी टीम इंडिया फुस्स; ब्रूक और सॉल्ट चमके
भारत से पहली बार टी20 सीरीज जीता इंग्लैंड, चौथे मैच में भी टीम इंडिया फुस्स; ब्रूक-सॉल्ट चमके
टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में 8 लेफ्टी, जानें भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कितनी बार हुआ ऐसा
टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में 8 लेफ्टी, जानें भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कितनी बार हुआ ऐसा
चौथे टी20 में भी वैभव-ईशान-तिलक-दुबे फेल, अकेले लड़े कप्तान अय्यर; भारत ने दिया 159 का लक्ष्य
चौथे टी20 में भी वैभव-ईशान-तिलक-दुबे फेल, अकेले लड़े कप्तान अय्यर; भारत ने दिया 159 का लक्ष्य

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget