एक्सप्लोरर

Sanju Samson: श्रीसंत की बढ़ी मुश्किल, संजू सैमसन को सपोर्ट करने मात्र से खड़ा हुआ विवाद; भेजा गया नोटिस

S Sreesanth Controversy: संजू सैमसन को सपोर्ट करने मात्र के लिए श्रीसंत पर मुसीबतों का पहाड़ टूट गया है. जानिए क्या है ये पूरा मामला?

KCA Sends Notice S Sreesanth: संजू सैमसन पिछले दिनों केरल क्रिकेट एसोसिएशन (KCA) के साथ विवाद के कारण सुर्खियों में रहे हैं. अब इस मामले में पूर्व क्रिकेटर एस श्रीसंत की एंट्री हो गई है. दरअसल संजू सैमसन को विजय हजारे ट्रॉफी में खेलने का मौका नहीं मिला था, जिसके कारण उन्हें चैंपियंस ट्रॉफी स्क्वाड में जगह से भी हाथ धोना पड़ा था. इस पूरे विवाद में श्रीसंत ने सैमसन के समर्थन में बयान दिया था, जो उन्हीं पर भारी पड़ता दिख रहा है.

संजू सैमसन पर भिड़े KCA और श्रीसंत

एक टीवी शो पर एस श्रीसंत ने KCA द्वारा डोमेस्टिक सीजन में सैमसन को ना खिलाने के फैसले पर सवाल उठाया था. इसके जवाब में KCA ने श्रीसंत को कारण बताओ नोटिस भेज दिया है. केरल क्रिकेट एसोसिएशन का कहना है कि श्रीसंत को यह नोटिस संजू सैमसन को सपोर्ट करने के लिए नहीं बल्कि एसोसिएशन के लिए गलत बयान देने और उसका अपमान करने के लिए भेजा गया है. श्रीसंत केरल की क्रिकेट लीग में कोल्लम सेलर्स के सह-मालिक भी हैं और इस बयान को देकर उन्होंने अनुबंध शर्तों का भी उल्लंघन किया है.

केरल क्रिकेट एसोसिएशन ने यहां तक कि एस श्रीसंत को स्पॉट फिक्सिंग कांड की याद भी दिलाई. केसीए ने कहा कि उसने हमेशा अपने खिलाड़ियों का समर्थन किया है. उसने तब भी अपने खिलाड़ियों को सपोर्ट किया जब वो जेल में थे, जिसे श्रीसंत पर तंज के रूप में देखा जा रहा है.

एस श्रीसंत ने क्या कहा था

एस श्रीसंत का कहना था कि केरल क्रिकेट एसोसिएशन ने संजू सैमसन के बाद कौन सा बड़ा प्लेयर तैयार किया है. उन्होंने कहा, "इंटरनेशनल लेवल पर हमारा सिर्फ एक खिलाड़ी खेल रहा है, चलिए सब उनको सपोर्ट करते हैं. KCA ने संजू के बाद कोई इंटरनेशनल लेवल का प्लेयर तैयार नहीं किया है. हमारे पास सचिन, विष्णु विनोद जैसे कई बेहतरीन खिलाड़ी हैं, लेकिन केसीए उन्हें आगे बढ़ाने का प्रयास नहीं कर रहा है."

यह भी पढ़ें:

PAK vs NZ: पहला ओवर और विकेट, शाहीन अफरीदी ने फिर किया कमाल; बना डाला बड़ा रिकॉर्ड

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका फतह के लिए टीम इंडिया का मास्टरप्लान, टेस्ट सीरीज से पहले खेलेगी 4 दिन का खास मैच, पूरा शेड्यूल जारी
श्रीलंका फतह के लिए टीम इंडिया का मास्टरप्लान, टेस्ट सीरीज से पहले खेलेगी 4 दिन का खास मैच, पूरा शेड्यूल जारी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
'वो देश के लिए जान न्योछावर कर देगा', रोहित शर्मा के लिए मोहम्मद कैफ का इमोशनल वीडियो
'वो देश के लिए जान न्योछावर कर देगा', रोहित शर्मा के लिए मोहम्मद कैफ का इमोशनल वीडियो
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
The Odyssey BO Collection Day 4: मंडे टेस्ट भी 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
मंडे टेस्ट भी 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Bihar Police Viral Video: एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
ऑफलाइन स्टोर या ऑनलाइन, कहां से खरीदना चाहिए नया फोन? ये बातें जान लीं तो नहीं रहेगा कंफ्यूजन
ऑफलाइन स्टोर या ऑनलाइन, कहां से खरीदना चाहिए नया फोन? ये बातें जान लीं तो नहीं रहेगा कंफ्यूजन
Embed widget