एक्सप्लोरर

Kedar Jadhav Retirement: धोनी के स्टाइल में केदार जाधव ने क्रिकेट को कहा अलविदा, 4 साल से कर रहे थे वापसी का इंतजार

Kedar Jadhav Retirement: स्पिन ऑलराउंडर केदार जाधव ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का एलान कर फैंस को चौंका दिया है. केदार जाधव ने अचानक रिटायरमेंट का फैसला लिया.

Kedar Jadhav Retirement: भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिन ऑलराउंडर केदार जाधव ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का एलान कर फैंस को चौंका दिया है. केदार जाधव ने अचानक रिटायरमेंट का फैसला लिया. मज़ेदार बात यह है कि उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी के अंदाज में क्रिकेट को अलविदा कहा है. जाधव फरवरी 2020 में आखिरी बार देश के लिए खेले थे. 

केदार जाधव ने भारत के लिए 73 वनडे और 9 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले. वनडे में जाधव ने 42.09 की औसत और 101.61  के स्ट्राइक रेट से 1389 रन बनाए. इसके साथ ही उन्होंने 27 विकेट भी झटके. जाधव एक समय टीम इंडिया के बेस्ट फिनिशर बन गए थे. इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने शतक जड़ भारत को हारी हुई बाजी जिताई थी. वहीं टी20 इंटरनेशनल में उनके नाम 122 रन रहे. वह आखिरी बार भारत के लिए 8 फरवरी, 2020 को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले थे. 

39 साल के केदार जाधव ने सोमवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर संन्यास का एलान किया. केदार जाधव अपने पोस्ट में लिखा, "मेरे पूरे करियर के दौरान प्यार और समर्थन के लिए आप सभी का शुक्रिया. 3 बजे से मुझे क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से रिटायर माना जाए."

धोनी के स्टाइल में लिया संन्यास 

केदार जाधव ने इंस्टाग्राम पर भी एक पोस्ट किया. इस पोस्ट में उन्होंने लिखा कि 3 बजे से मुझे क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से रिटायर माना जाए. उन्होंने अपने करियर की कुछ फोटोज़ भी शेयर कीं. उनके इंस्टा पोस्ट के बैकग्राउंड में गाना चल रहा है कि 'जिंदगी के सफर में...' उनके इस तरह के पोस्ट ने फैंस को महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास की याद दिला दी. धोनी ने भी इसी अंदाज में 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kedar Mahadev Jadhav (@kedarjadhavofficial)

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वार्म-अप मैच के पहले दिन श्रीलंका XI का कमाल, स्पिनरों ने बचाई भारत की लाज
वार्म-अप मैच के पहले दिन श्रीलंका XI का कमाल, स्पिनरों ने बचाई भारत की लाज
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
घर पर हमले के बाद छलका शाकिब अल हसन का दर्द, कहा- 'बांग्लादेश तभी लौटूंगा जब...'
घर पर हमले के बाद छलका शाकिब अल हसन का दर्द, कहा- 'बांग्लादेश तभी लौटूंगा जब...'
रिटायरमेंट के बाद अब इस T20 लीग में खेलेंगे अजिंक्य रहाणे, टीम ने किया एलान
रिटायरमेंट के बाद अब इस T20 लीग में खेलेंगे अजिंक्य रहाणे, टीम ने किया एलान

वीडियोज

R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)
Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget