एक्सप्लोरर

कपिल देव ने कहा, ऋषभ पंत की तुलना धोनी से नहीं की जा सकती

कपिल ने खिलाड़ियों पर बोझ के मुद्दे को भी अधिक तूल नहीं दिया. उन्होंने कहा, ‘‘हम सभी पर काम का बोझ है. हम इसे बड़ा मुद्दा बना रहे हैं. काम का बोझ क्या है? मेहनत करनी है ना? क्या आप मेहनत भी नहीं करोगे?’’

भारत की पहली विश्व कप विजेता टीम के कप्तान कपिल देव का मानना है कि ऋषभ पंत प्रतिभावान क्रिकेटर हैं, लेकिन उनकी तुलना टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से नहीं की जानी चाहिए. टेस्ट क्रिकेट में विकेटकीपर के रूप में भारत की पहली पसंद पंत भारत की वर्ल्ड कप टीम में जगह बनाने की दावेदारी पेश कर रहे हैं. टीम का चयन इसी महीने किया जाएगा.

साल 1983 के वर्ल्ड कप को जीतने वाली भारतीय टीम के कप्तान कपिल ने कहा, ‘‘आप कभी किसी की तुलना महेंद्र सिंह धोनी से नहीं कर सकते. कोई भी कभी धोनी के स्तर के खिलाड़ी की जगह नहीं ले सकता. पंत प्रतिभावान खिलाड़ी है और धोनी के साथ उसकी तुलना करके हमें उसे दबाव में नहीं डालना चाहिए.’’

कपिल ने खिलाड़ियों पर बोझ के मुद्दे को भी अधिक तूल नहीं दिया. उन्होंने कहा, ‘‘हम सभी पर काम का बोझ है. हम इसे बड़ा मुद्दा बना रहे हैं. काम का बोझ क्या है? मेहनत करनी है ना? क्या आप मेहनत भी नहीं करोगे?’’

कपिल की अगुआई वाली टीम में उनके अलावा मोहिंदर अमरनाथ, मदन लाल और रोजर बिन्नी जैसे ऑलराउंडर थे.

मौजूदा टीम के ऑलाराउंडरों हार्दिक पंड्या और विजय शंकर की गेंदबाजी मजबूत नहीं है, लेकिन कपिल ने आलोचना से इनकार किया. उन्होंने कहा, ‘‘विश्व कप जीतना दुकान से मिठाई खरीदने के समान नहीं है. यह एक मिशन है और इस समय मैं टीम की खिंचाई करने वाला आलोचक नहीं बनना चाहता. मैं कमजोर पक्षों को निशाना बनाने की जगह मजबूत पक्षों पर ध्यान दूंगा.’’

कपिल ने कहा, ‘‘विश्व कप चार साल की योजना का समापन है. मुझे यकीन है कि हमारी चयन समिति ने खिलाड़ियों के सही समूह का चयन किया है. अब यह खिलाड़ियों पर निर्भर करता है कि वे योजना को अमलीजामा पहनाएं. इस तरह के टूर्नामेंट में थोड़े भाग्य की भी जरूरत होती है.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक दिन के ब्रांड प्रमोशन का कितना चार्ज करते हैं वैभव सूर्यवंशी? रकम उड़ा देगी होश
एक दिन के ब्रांड प्रमोशन का कितना चार्ज करते हैं वैभव सूर्यवंशी?
वेस्टइंडीज सीरीज में दिखेंगे कई नए नाम, टीम इंडिया के 9 स्टार खिलाड़ी नहीं हैं उपलब्ध
वेस्टइंडीज सीरीज में दिखेंगे कई नए नाम, टीम इंडिया के 9 स्टार नहीं हैं उपलब्ध
रोहित के सपोर्ट में युवराज? गौतम गंभीर के लिए मैसेज; बताया 2027 वर्ल्ड कप जीतने का प्लान
रोहित के सपोर्ट में युवराज? गौतम गंभीर के लिए मैसेज; बताया 2027 वर्ल्ड कप जीतने का प्लान
लगातार जीत से श्रेयस अय्यर ने खास लिस्ट में बनाई जगह, आयरलैंड सीरीज हार का हटा दाग?
लगातार जीत से श्रेयस अय्यर ने खास लिस्ट में बनाई जगह, IRE सीरीज हार का हटा दाग?

वीडियोज

Bollywood News: डेढ़ दिन के बप्पा को नम आंखों और नाच-गाते हुए दी विदाई, शिल्पा शेट्टी और गोविंदा ने ऐसे मनाया गणेशोत्सव (16.09.26)
गुरुग्राम की सड़क पर खौफ का शिकारी...पुलिस का कड़ा एक्शन !
Rajasthan के Tonk में भयंकर हादसा..कार की हालत देख होश उड़ जाएंगे!। Viral News
Chitra Tripathi: UPI के नए नियम से ग्राहक से दुकानदार तक क्या बदलेगा? | Digital Payment New Rules
Bharat Ki Baat : आपकी UPI पेमेंट पर क्या चार्ज लगेगा? | Online Payments | UPI Transaction Charge

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर बड़ा फैसला, सरकार ने आतंकी संगठनों की लिस्ट में डाला
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर बड़ा फैसला, सरकार ने आतंकी संगठनों की लिस्ट में डाला
फेसबुक, इंस्टा, X का बदलेगा डिजाइन? हाईकोर्ट ने केंद्र को दिया नोटिस
फेसबुक, इंस्टा, X का बदलेगा डिजाइन? हाईकोर्ट ने केंद्र को दिया नोटिस
श्रीदेवी की संपत्ति को लेकर विवाद, SC ने मध्यस्थता से समाधान का दिया सुझाव
श्रीदेवी की संपत्ति को लेकर विवाद, SC ने मध्यस्थता से समाधान का दिया सुझाव
लगातार जीत से श्रेयस अय्यर ने खास लिस्ट में बनाई जगह, आयरलैंड सीरीज हार का हटा दाग?
लगातार जीत से श्रेयस अय्यर ने खास लिस्ट में बनाई जगह, IRE सीरीज हार का हटा दाग?
अब इस राज्य में टैक्स फ्री हुई 'हनुमान अंश', बॉक्स ऑफिस पर 230 करोड़ से ज्यादा कर चुकी है कमाई
दो राज्यों में टैक्स फ्री हुई 'हनुमान अंश', बॉक्स ऑफिस पर 230 करोड़ के हो चुकी है पार
समंदर में आखिर कैसे भिड़े भारत-पाकिस्तान के जंगी जहाज? अब भारत ने लिया बड़ा एक्शन
समंदर में आखिर कैसे भिड़े भारत-पाकिस्तान के जंगी जहाज? अब भारत ने लिया बड़ा एक्शन
लाल साग की खेती में कैसे कमाएं दोगुना मुनाफा, जान लें ये ट्रिक
लाल साग की खेती में कैसे कमाएं दोगुना मुनाफा, जान लें ये ट्रिक
Cooler Grass Cleaning Tips: इन आसान तरीकों से बढ़ जाएगी कूलर की घास की लाइफ, कर लें ये काम
इन आसान तरीकों से बढ़ जाएगी कूलर की घास की लाइफ, कर लें ये काम
Embed widget