एक्सप्लोरर

चैंपियंस ट्रॉफी में सिर्फ विराट पर निर्भर नहीं टीम इंडिया: कपिल देव


चैंपियंस ट्रॉफी में सिर्फ विराट पर निर्भर नहीं टीम इंडिया: कपिल देव

नई दिल्ली: विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव ने कहा कि विराट कोहली की फार्म चिंता का विषय नहीं है क्योंकि आने वाली चैम्पियंस ट्राफी में भारत का भाग्य सिर्फ भारतीय कप्तान पर ही निर्भर नहीं है.


चैम्पियंस ट्राफी इंग्लैंड में जून के पहले हफ्ते में शुरू होगी और मौजूदा आईपीएल में कोहली ज्यादा रन नहीं जुटा पा रहे हैं.


कोहली की फार्म से प्रतिष्ठित वनडे टूर्नामेंट में भारत के अभियान को असर पड़ेगा तो 1983 विश्व कप विजेता कप्तान कपिल ने कहा, ‘‘क्या आपने धर्मशाला में आस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच देखा? हर किसी ने कहा था कि अगर कोहली नहीं खेलते हैं तो भारत हार जायेगा. लेकिन हम जानते हैं कि क्या हुआ.’’ 


उन्होंने कहा, ‘‘टीम के अन्य सदस्यों को यह सोचते हुए इस तरह कमतर आंकना कि भारत का भाग्य सिर्फ उन :कोहली: पर निर्भर है तो यह कहना अनुचित है.’’ 58 वर्ष के पूर्व आल राउंडर ने कहा, ‘‘कोहली टीम का अहम सदस्य है, वह बड़ा खिलाड़ी है और वह जानता है कि कैसे खेलना है और कब खेलना है.’’ मैडम तुसाद दिल्ली में कपिल की मोम की मूर्ति का अनावरण किया गया. कपिल ने कहा कि भारत में निश्चित रूप से जीतने की काबिलियत है लेकिन यह निर्भर करता है कि वे टूर्नामेंट के दौरान अपनी योजनाओं को कैसे कार्यान्वित करते हैं.


कपिल ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि टीम अच्छी दिख रही है. भारतीय टीम पिछले पांच वषरें से अच्छा खेल रही है लेकिन यह इसी पर निर्भर करता है कि वे मैच के दिन कैसा प्रदर्शन करते हैं. हममे निश्चित रूप से जीत दर्ज करने की काबिलियत है. लेकिन वे खुद को कैसे दबाव मुक्त बनाये रखते हैं और प्रतिद्वंद्वी टीम पर दबाव बनाते हैं, यही अहम होगा. ’’ यह पूछने पर कि कोई विशेष गेंदबाज भारतीय टीम के लिये महत्वपूर्ण साबित हो सकता है तो उन्होंने कहा, ‘‘यह सिर्फ एक गेंदबाज की बात नहीं है क्योंकि टीम जीतती है. कोई गेंदबाजी में अगुवाई कर सकता है लेकिन बतौर टीम सभी को एकजुट होकर प्रदर्शन करना होगा तभी टीम के पास जीतने का मौका होगा. ’’ 


उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि आज के युवा खिलाड़ियों में शायद हमसे ज्यादा जुनून है, हम अपरिपक्व थे लेकिन आज के युवा पेशेवर हैं.’’ भारतीय चयनकर्ताओं ने युवा खिलाड़ियों के बजाय अनुभव को तवज्जो दी है जिन्होंने आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन किया है.


टीम के चयन के बारे में पूछने पर कपिल ने कहा, ‘‘अगर उन्होंने युवा टीम चुनी होती तो आप कहते कि उन्होंने सीनियर खिलाड़ियों की अनदेखी की है. इसलिये चयनकर्ताओं की आलोचना करना सही नहीं समझता. उन्होंने अच्छा काम किया है. मेरी राय भले ही अलग हो सकती है लेकिन उनकी आलोचना करना मेरा काम नहीं है.’’ 


भारत के पास अभी तक उनकी तरह का गेंदबाजी आल राउंडर नहीं है और यह पूछने पर कि क्या देश से कोई दूसरा कपिल देव निकलेगा तो उन्होंने कहा, ‘‘यह असंभव है. मै कामना करता हूं कि मेरे से ज्यादा बेहतर 100 कपिल देव भारत से निकलें. ’’ उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन यह एक तेज गेंदबाज आल राउंडर निकलने की बात नहीं है. अगर आप आर अश्विन या रविंद्र जडेजा को देखो तो वे भारत के लिये अच्छे आल राउंडर बने हैं. इसलिये मुझे लगता है कि हमारी टीम में काफी आल राउंडर मौजूद हैं.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs WI 4th T20I Highlights: भारत की शर्मनाक हार, वेस्टइंडीज ने 24 रन से जीता चौथा टी20; होप का शतक, पॉल का पंजा
भारत की शर्मनाक हार, वेस्टइंडीज ने 24 रन से जीता चौथा टी20; होप का शतक, पॉल का पंजा
चौथे टी20 में भारत की हार, अभिषेक-ईशान-अय्यर फ्लॉप; 247 बनाकर 24 रनों से जीता वेस्टइंडीज
चौथे टी20 में भारत की हार, अभिषेक-ईशान-अय्यर फ्लॉप; 247 बनाकर 24 रनों से जीता वेस्टइंडीज
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
भारत का सबसे तेज अर्धशतक, चौथे टी20 में रचा इतिहास; सैमसन का 'शतक' पूरा
भारत का सबसे तेज अर्धशतक, चौथे टी20 में रचा इतिहास; सैमसन का 'शतक' पूरा

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget