एक्सप्लोरर

कपिल देव का फेवरेट है यह भारतीय ऑलराउंडर, कहा- गेंदबाजी, बल्लेबाज़ी और फील्डिंग तीनों में है कमाल

1983 विश्व कप विजेता टीम के कप्तान कपिल देव ने कहा कि इस ऑलराउंडर खिलाड़ी की विशेषता यह है कि वह क्रिकेट के हर पहलू का आनंद लेते हैं और यही उनकी सफलता का कारण हो सकता है.

भारत के महान क्रिकेटर और पूर्व कप्तान कपिल देव ने कहा कि वह रविंद्र जडेजा को सबसे ज्यादा पसंद करते हैं, क्योंकि वह किसी भी परिस्थिति में दबाव में नहीं आते हैं. 1983 विश्व कप विजेता टीम के कप्तान कपिल देव ने कहा कि इस हरफनमौला खिलाड़ी की विशेषता यह है कि वह क्रिकेट के हर पहलू का आनंद लेते हैं और यही उनकी सफलता का कारण हो सकता है.

मुझे रविंद्र जडेजा का खेल पसंद है- कपिल देव

फरीदाबाद के सर्वोदय अस्पताल में उत्तर भारत के पहले पूर्ण रूप से सक्रिय संयुक्त प्रतिस्थापन रोबोट का उद्घाटन करते हुए कपिल देव ने कहा, "मुझे नए क्रिकेटरों के बीच रविंद्र जडेजा का खेल पसंद है, क्योंकि वह बिना दबाव के खेलता है. वह क्रिकेट का आनंद लेता है. इसलिए वह गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी में भी अच्छा है. वह फील्डिंग में भी बहुत अच्छा काम करता है."

श्रीलंका के खिलाफ जारी दो मैचों की टेस्ट सीरीज में अब तक 100 से ज्यादा की औसत से रन बनाने वाले रविंद्र जडेजा ने 10 विकेट भी चटकाए हैं. इसकी बदौलत वह मौजूदा टेस्ट रैंकिंग में दुनिया के नंबर वन ऑलराउंडर बन गए हैं. पहले टेस्ट में जडेजा ने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, बल्ले से नाबाद 175 रन बनाए और 87 रन देकर 9 विकेट लिए. जडेजा के कमाल के प्रदर्शन की बदौलत भारत ने एक पारी से पहला टेस्ट जीता.  

ये है फेवरेट मैदान

यह पूछे जाने पर कि कौन सा क्रिकेट स्टेडियम उनके दिल के बहुत करीब है. कपिल ने कहा कि उन्हें चेन्नई का एमए चिदंबरम स्टेडियम सबसे ज्यादा पसंद है, क्योंकि वह वहां कभी असफल नहीं हुए. चेपॉक में खेले 11 टेस्ट में उन्होंने दो शानदार शतकों के साथ 707 रन बनाए और 40 विकेट झटके. 

131 टेस्ट खेलने वाले कपिल ने कहा, "मैं गर्व से कह सकता हूं कि चेपॉक उन मैदानों में से एक है, जहां मैं कभी असफल नहीं हुआ." बता दें कि कपिल देव फरीदाबाद के सर्वोदय अस्पताल में 'ज्वाइंट रिप्लेसमेंट रोबोट' के उद्घाटन के मौके पर बोल रहे थे.

यह भी पढ़ें...

ये हैं IPL 2022 की सभी 10 टीमों के हेड कोच, बतौर खिलाड़ी कमाल का रहा है प्रदर्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका? चौथे टी20 में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन
वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका? चौथे टी20 में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन
दिल्ली कैपिटल्स का कोच बनने पर युवराज सिंह को कितनी सैलरी मिलेगी?
दिल्ली कैपिटल्स का कोच बनने पर युवराज सिंह को कितनी सैलरी मिलेगी?
WTC Points Table: ऑस्ट्रेलिया टॉप पर, दक्षिण अफ्रीका को भारी नुकसान; जानें भारत का हाल
WTC Points Table: ऑस्ट्रेलिया टॉप पर, दक्षिण अफ्रीका को भारी नुकसान; जानें भारत का हाल

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget