एक्सप्लोरर

ICC Test Ranking: नंबर वन बनने के बेहद करीब पहुंचे जो रूट, विराट कोहली पर लटकी तलवार

ICC Test Ranking: आईसीसी ने टेस्ट की ताजा रैंकिंग जारी कर दी है. जो रूट अब नंबर वन बल्लेबाज बनने के बेहद करीब पहुंच चुके हैं.

ICC Test Ranking: इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए पहले टेस्ट के बाद आईसीसी ने नई टेस्ट रैंकिंग जारी कर दी है. इंग्लैंड की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व कप्तान जो रूट (Joe Root) को ताजा आईसीसी रैंकिंग में बड़ा फायदा हुआ है. जो रूट 882 प्वाइंट्स के साथ रैंकिंग में दूसरे स्थान पर आ गए हैं और वो अब लाबुशेन को पछाड़ने के बेहद करीब हैं.

लाबुशेन फिलहाल 892 प्वाइंट्स के साथ पहले नंबर पर बने हुए हैं. अगर जो रूट न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में एक और बड़ी पारी खेलने में कामयाब हो जाते हैं तो उनके पास टेस्ट रैंकिंग में नंबर वन बल्लेबाज बनने का मौका है. स्टीव स्मिथ 845 प्वाइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर हैं और फिलहाल वो नंबर वन की रेस से काफी दूर नज़र आ रहे हैं.

बाबर आजम टॉप चार बल्लेबाजों में बने हुए हैं. आजम 815 प्वाइंट्स के साथ चौथे स्थान पर हैं. न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन 806 प्वाइंट्स के साथ पांचवें नंबर पर बने हुए हैं. डिमुथ करुणारत्ने 772 प्वाइंट्स के साथ छठे नंबर हैं.

विराट कोहली पर लटकी तलवार

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने रैंकिंग में अपना जलवा कायम रखा है. खवाजा 757 प्वाइंट्स के साथ सातवें नंबर पर हैं. टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा 754 प्वाइंट्स के साथ 8वें पायदान पर हैं. वहीं हेड 744 प्वाइंट्स के साथ 9वें नंबर पर हैं.

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली पर लंबे समय के बाद टॉप 10 बल्लेबाजों की लिस्ट से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है. विराट कोहली 742 प्वाइंट्स के साथ 10वें नंबर पर हैं. विराट कोहली को टॉप 10 में बने रहने के लिए इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में अच्छा प्रदर्शन करना होगा.

IPL Media Rights 2023: बीसीसीआई को आईपीएल के मीडिया राइट्स से होगा भारी मुनाफा, 32 हजार करोड़ रुपये रखा गया बेस प्राइज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज के शेड्यूल में बदलाव! नई तारीख पर खुलासा
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज के शेड्यूल में बदलाव! नई तारीख पर खुलासा
Watch: कौन है ये खूबसूरत महिला क्रिकेटर? अनोखे सेलिब्रेशन से हुई वायरल
कौन है ये खूबसूरत महिला क्रिकेटर? अनोखे सेलिब्रेशन से हुई वायरल

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget