एक्सप्लोरर

असली रिकॉर्ड ब्रेकर हैं जो रूट, भारत के खिलाफ ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने; लिखा नया इतिहास

Most Test Runs vs India: लॉर्ड्स में खेले जा रहे भारत-इंग्लैंड तीसरे टेस्ट में जो रूट ने इतिहास रच डाला है. वो टेस्ट क्रिकेट में भारत के खिलाफ 3,000 रन पूरे करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं.

लॉर्ड्स में खेले जा रहे भारत-इंग्लैंड तीसरे टेस्ट (IND vs ENG 3rd Test) में जो रूट ने इतिहास रच डाला है. वो टेस्ट क्रिकेट में भारत के खिलाफ 3,000 रन पूरे करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं. वो रेड-बॉल फॉर्मेट में पहले ही भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके थे. रूट ने यह मुकाम भारत के खिलाफ अपनी 60वीं टेस्ट पारी में हासिल किया है. उन्होंने लॉर्ड्स टेस्ट में 45 रन बनाते ही इतिहास रच दिया.

लॉर्ड्स टेस्ट मैच शुरू होने से पहले जो रूट ने भारत के खिलाफ 59 पारियों में 2,955 रन बनाए थे. तीसरे टेस्ट मैच में उन्होंने अपनी पारी में 45 रन जोड़ते ही यह ऐतिहासिक मुकाम हासिल कर लिया है. भारत ने करीब 93 साल पहले अपना पहला टेस्ट मैच खेला था, तबसे लेकर अब तक 300 से भी ज्यादा खिलाड़ी भारत के खिलाफ टेस्ट मैच खेल चुके हैं. उन सभी को पछाड़कर जो रूट भारत के खिलाफ 3,000 टेस्ट रन पूरे करने वाले पहले खिलाड़ी बने हैं.

भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाज

जो रूट भारत के खिलाफ तीन हजार रन पूरे करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. इस सूची में उनके बाद दूसरे स्थान पर रिकी पोंटिंग हैं, जिन्होंने टीम इंडिया के खिलाफ 2,555 रन बनाए थे. जो रूट के हमवतन एलिस्टर कुक ने टीम इंडिया के खिलाफ 2,431 रन बनाए और स्टीव स्मिथ अब तक भारत के खिलाफ 2,356 रन बना चुके हैं. इस लिस्ट में वेस्ट इंडीज के क्लाइव लॉयड भी शामिल हैं, जिन्होंने टेस्ट करियर में भारत के खिलाफ 2,344 रन बनाए थे.

  • जो रूट - 3000+ रन
  • रिकी पोंटिंग - 2,555 रन
  • एलिस्टर कुक - 2,431 रन
  • स्टीव स्मिथ - 2,356 रन
  • क्लाइव लॉयड - 2,344 रन

जो रूट का भारतीय मैदानों पर टेस्ट रिकॉर्ड भी अच्छा रहा है. वो अब तक 30 पारियों में 45 से अधिक के औसत से 1,272 रन बना चुके हैं.

यह भी पढ़ें:

असहनीय दर्द का शिकार ऋषभ पंत, छोड़ना पड़ा मैदान; तीसरे टेस्ट में वापस आएंगे या नहीं? यहां जानें

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BCCI मीटिंग खत्म, लक्ष्मण नहीं बनेंगे डायरेक्टर; आए 5 अपडेट 
BCCI मीटिंग खत्म, लक्ष्मण नहीं बनेंगे डायरेक्टर; आए 5 अपडेट 
क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे रोहित शर्मा? BCCI रिव्यू मीटिंग में हुआ बड़ा फैसला
क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे रोहित शर्मा? BCCI रिव्यू मीटिंग में हुआ बड़ा फैसला
2026 एशियन गेम्स: 768 सदस्यीय भारतीय दल को मिली मंजूरी, गौतम गंभीर का नाम गायब
2026 एशियन गेम्स: 768 सदस्यीय भारतीय दल को मिली मंजूरी, गौतम गंभीर का नाम गायब
'कुछ लोग ऐसे होते...' हनुमान अंश देख हैरान हुए वीरेंद्र सहवाग, शेयर किया वीडियो
'कुछ लोग ऐसे होते...' हनुमान अंश देख हैरान हुए वीरेंद्र सहवाग, शेयर किया वीडियो

वीडियोज

Darshan Jariwala ने Apara Mehta के आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं अपना सच जानता हूं’
Ramayana Part 1 के Climax में होगी Sunny Deol के Hanuman की सरप्राइज एंट्री? बड़ा अपडेट
Hanuman Ansh ने मचाया बॉक्स ऑफिस पर तहलका, छोटे बजट में 47 करोड़ से ज्यादा की कमाई!
Gandhari EXCLUSIVE: Taapsee Pannu ने Fake Box Office और Quality Content पर खुलकर की बात
Bigg Boss 20 में नहीं जाएंगी Mallika Sherawat, Abhishek Malhan बोले- इनमें है Bigg Boss वाली वाइब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आस्था के नाम पर…, जीतेन्द्र मिश्रा को राम मंदिर ट्रस्ट के CEO बनाने पर क्या बोले ओवैसी
आस्था के नाम पर…, जीतेन्द्र मिश्रा को राम मंदिर ट्रस्ट के CEO बनाने पर क्या बोले ओवैसी
मुजफ्फरनगर में लगे इंडिया गठबंधन विरोधी होर्डिंग्स, सपा नेताओं ने फाड़े पोस्टर
मुजफ्फरनगर में लगे इंडिया गठबंधन विरोधी होर्डिंग्स, सपा नेताओं ने फाड़े पोस्टर
BCCI मीटिंग खत्म, लक्ष्मण नहीं बनेंगे डायरेक्टर; आए 5 अपडेट 
BCCI मीटिंग खत्म, लक्ष्मण नहीं बनेंगे डायरेक्टर; आए 5 अपडेट 
TMC के 20 बागियों को स्पीकर ने दी बड़ी राहत, महुआ मोइत्रा बोलीं- 'सरप्राइज...'
TMC के 20 बागियों को स्पीकर ने दी बड़ी राहत, महुआ मोइत्रा बोलीं- 'सरप्राइज...'
नेपाल बाढ़: '...पापा ढूंढने क्यों नहीं आए?' अपनों के इंतजार में बेबस लोग
नेपाल बाढ़: '...पापा ढूंढने क्यों नहीं आए?' अपनों के इंतजार में बेबस लोग
अब दुनियाभर में चमत्कार करेगी 'हनुमान अंश', जानें- किस दिन वर्ल्डवाइड होगी रिलीज?
अब दुनियाभर में चमत्कार करेगी 'हनुमान अंश', जानें- वर्ल्डवाइड रिलीज डेट
यूपी प्राथमिक शिक्षक भर्ती का सिलेबस जारी, जानें कैसा होगा परीक्षा पैटर्न?
यूपी प्राथमिक शिक्षक भर्ती का सिलेबस जारी, जानें कैसा होगा परीक्षा पैटर्न?
राशिद अल्वी के बयान पर भड़के सुधांशु त्रिवेदी, बोले- 'दिमागी नक्सल'
राशिद अल्वी के बयान पर भड़के सुधांशु त्रिवेदी, बोले- 'दिमागी नक्सल'
Embed widget