एक्सप्लोरर

IND Vs ENG: क्यों इंग्लैंड को जो रूट से बल्ले से शतक लगने का यकीन था?

IND Vs ENG: जो रूट ने शतक लगाकर इंग्लैंड को मुश्किल स्थिति से बाहर निकाल दिया है. जो रूट इस शतक के साथ फॉर्म में वापसी करने में कामयाब रहे.

IND Vs ENG: इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट ने 106 रन की नाबाद पारी खेलकर रांची टेस्ट के पहले दिन इंग्लैंड की नैया को डूबने से बचाए रखा. इस सीरीज में पहली बार जो रूट के बल्ले से शतक निकला है. इस मैच से पहले तक रूट ने तीन मुकाबलों में करीब 12 के औसत से रन बनाए. लेकिन इंग्लैंड की टीम ने रूट को बैक किया और स्टार बल्लेबाज ने भी निराश नहीं किया. इंग्लैंड के ओपनर जैक क्राउली का कहना है कि जो रूट ने रांची में बेहतरीन पारी खेली है.

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 112 के स्कोर पर ही 5 विकेट गंवा दिए थे. रूट ने हालांकि 106 की नाबाद पारी खेलकर एक छोर संभाले रखा और दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड का स्कोर 7 विकेट के नुकसान पर 302 रन तक पहुंचा दिया. जैक क्राउली को उम्मीद है कि दूसरे दिन जो रूट इंग्लैंड के स्कोर को और आगे बढ़ाने में कामयाबी जरूर हासिल करेंगे. 

निर्णायक स्थिति में है मुकाबला

जैक क्राउली ने कहा, ''हमें पता था इस सीरीज में किसी मौके पर जो रूट के बल्ले से बड़ा स्कोर जरूर आएगा. यह बड़ा स्कोर बाकी था. जो रूट हमारे बेस्ट खिलाड़ी हैं. रूट इसलिए भी बड़ा स्कोर बनाने में कामयाब होते हैं क्योंकि वो दूसरों से बहुत ज्यादा मेहनत करते हैं. यह बड़ी शानदार पारी है. रूट के अलावा कोई और यह पारी खेल ही नहीं सकता था. रूट ने मुश्किल समय में टीम को संभाला है. हमें इसकी जरूरत थी. 112 रन पर ही 5 विकेट गिर गए थे. लेकिन रूट ने उस वक्त बड़ी पारी खेली जब टीम को सबसे ज्यादा जरूरत थी. हम सीरीज में 2-1 से पीछे हैं.''

बता दें कि इस सीरीज में भारत ने दूसरा और तीसरा टेस्ट जीतकर 2-1 से बढ़त बना रखी है. रांची में भी पहले दिन शुरुआती दो सेशन में भारत का पलड़ा भारी नज़र आ रहा था. लेकिन रूट ने इंग्लैंड को मैच में बनाए रखा है. दूसरा दिन दोनों ही टीमों के लिए बेहद ही निर्णायक साबित हो सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संन्यास के बाद भी रहाणे खेलते रहेंगे IPL? या KKR को ढूंढना होगा नया कप्तान
संन्यास के बाद भी रहाणे खेलते रहेंगे IPL? या KKR को ढूंढना होगा नया कप्तान
बचपन की दोस्त से जींस-टीशर्ट में शादी करने पहुंच गए थे रहाणे, पढ़ें किस्सा
बचपन की दोस्त से जींस-टीशर्ट में शादी करने पहुंच गए थे रहाणे, पढ़ें किस्सा
संन्यास ऐलान करते हुए रो पड़े अजिंक्य रहाणे, जानिए वजह
संन्यास ऐलान करते हुए रो पड़े अजिंक्य रहाणे, जानिए वजह
अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास, शेयर किया भावुक वीडियो
अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास, शेयर किया भावुक वीडियो

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, CRPF के DG बोले- 'जिम्मेदारी मैं लूंगा'
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, CRPF के DG बोले- 'जिम्मेदारी मैं लूंगा'
बांकीपुर में बढ़ा मतदान का रफ्तार, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
बांकीपुर में बढ़ा मतदान का रफ्तार, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
संन्यास के बाद भी रहाणे खेलते रहेंगे IPL? या KKR को ढूंढना होगा नया कप्तान
संन्यास के बाद भी रहाणे खेलते रहेंगे IPL? या KKR को ढूंढना होगा नया कप्तान
'पेलेट गन पर पूरी रोक नहीं लगा सकते, वहां कुछ उपद्रवी...', SC ने केंद्र को दिया नोटिस
'पेलेट गन पर पूरी रोक नहीं लगा सकते, वहां कुछ उपद्रवी...', SC ने केंद्र को दिया नोटिस
पाकिस्तानी सरकार के एक्शन पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, कहा- आवाज न दबाएं
पाकिस्तानी सरकार के एक्शन पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, कहा- आवाज न दबाएं
कंटीले तारों की जगह करौंदे और बांस से ऐसे लगाएं बाड़, उतना ही मिलेगा फायदा
कंटीले तारों की जगह करौंदे और बांस से ऐसे लगाएं बाड़, उतना ही मिलेगा फायदा
Embed widget