एक्सप्लोरर

IPL 2022: जितेश शर्मा ने धोनी को DRS की मदद से भेज दिया था पवेलियन, किस्सा याद कर कही ये खास बात

Jitesh Sharma: IPL 2022 में विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा पंजाब किंग्स की स्क्वाड का हिस्सा थे. CSK के खिलाफ एक मैच में उन्होंने धोनी को DRS की मदद से पवेलियन भेजा था.

Jitesh Sharma on DRS against Dhoni: IPL 2022 का मैच था और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के सामने पंजाब किंग्स (PBKS) की चुनौती थी. चेन्नई की टीम 181 रन के लक्ष्य को चेज़ कर रही थी और 98 रन पर ही 7 विकेट गंवा चुकी थी. लेकिन धोनी (Dhoni) 23 रन बनाकर क्रीज पर थे. और यह बात जग जाहिर है कि जब तक धोनी सामने हैं तो विपक्षी टीम अपनी जीत तय नहीं मान सकती. पंजाब के गेंदबाजों को धोनी के विकेट की तलाश थी और जितेश शर्मा (Jitesh Sharma) ने अपनी टीम को यह तोहफा दे दिया.

दरअसल, राहुल चाहर की एक लेग साउड बॉल धोनी के बल्ले का हल्का सा किनारा लेते हुए पंजाब के विकेटकीपर जितेश शर्मा के दस्तानों में में चली गई थी. जितेश ने जोरदार अपील की लेकिन अंपायर ने वाइड का इशारा कर दिया. इधर, जितेश शर्मा आश्वस्त थे कि धोनी आउट हैं. उन्होंने अपने मयंक कप्तान पर DRS लेने का दबाव बनाया और यह फैसला कामयाब रहा. रिव्यू में धोनी आउट पाए गए. इस तरह पंजाब की जीत भी तय हो गई. अब इस किस्से पर जितेश शर्मा ने अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं.

यश काशीकर के एक स्पोर्ट्स शो में जितेश ने बताया कि धोनी को आउट करने की फीलिंग्स उनके लिए कितनी मायने रखती है. जितेश ने कहा, 'यह एक सहज अपील थी. मुझे बस यह महसूस हुआ कि गेंद के लकड़ी से लगने की आवाज आई है और मुझे अपील के लिए जाना चाहिए. मैं उस वक्त अपनी भावनाओं को नियंत्रित करने में सक्षम नहीं था क्योंकि मैं जानता था कि धोनी सर आउट हैं'

धोनी के आउट होते ही इस मैच में चेन्नई की पूरी टीम 126 रन पर सिमट गई थी और पंजाब ने यह मुकाबला 54 रन से जीत लिया था.

'मैं हर वक्त मैदान पर रहना चाहता हूं' 
जितेश शर्मा ने इस शो में क्रिकेट को लेकर अपने डेडिकेशन पर भी बात रखी.  उन्होंने कहा, 'मैं जब भी मैदान में उतरता हूं तो मैं अपना 100 प्रतिशत देता हूं. कोई यह भी कह सकता है कि मैं अपना 110 प्रतिशत देता हूं. मैं इसी तरह का शख्स हूं. मुझे जीतना पसंद है. चाहे फील्डिंग हो, बल्लेबाजी हो, प्लानिंग हो या रणनीति हो और ये किसी भी क्षमता में हो, मैं पूरे वक्त मैदान पर रहना चाहता हूं.'

यह भी पढ़ें..

IND vs IRE: अगले साल IPL खेलता नजर आ सकता है आयरलैंड का यह खिलाड़ी, हार्दिक पांड्या ने दिए संकेत

IND vs ENG Test Records: इंग्लैंड में सबसे ज्यादा टेस्ट रन जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं सचिन तेंदुलकर, टॉप-5 में कोहली भी हैं शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर स्टार बल्लेबाज
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर स्टार बल्लेबाज
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget