एक्सप्लोरर

WPL 2024: देश की पहली महिला पिच क्यूरेटर हैं जैसिंथा कल्याण, WPL में संभाल रही हैं पिचों को तैयार करने की जिम्मेदारी

Jacintha Kalyan: कर्नाटक की रहने वाली जैसिंथा कल्याण महिला प्रीमियर लीग में पिच क्यूरेटर की भूमिका में है. वह भारत की पहली महिला पिच क्यूरेटर बन गई हैं.

Jay Shah on Jacintha Kalyan: बीसीसीआई सचिव जय शाह ने अपनी एक सोशल मीडिया पोस्ट में महिला पिच क्यूरेटर जैसिंथा कल्याण की जमकर तारीफ की है. उन्होंने लिखा है कि जैसिंथा कल्याण का पिच क्यूरेटर की भूमिका में आना भारत में क्रिकेट के विकसित परिदृश्य को दिखाता है.

जैसिंथा कल्याण कर्नाटक की रहने वाली हैं. वह बेंगलुरु से 80 किमी दूर स्थित गांव हरोबेले में पली बढ़ीं. वह पहले कर्नाटक राज्य क्रिकेट एसोसिएशन के ऑफिस में रिसेप्शनिस्ट थीं. बीते तीन दशकों में उन्हें अलग-अलग जिम्मेदारियां मिलीं और अब वह महिला प्रीमियर लीग के पहले चरण यानी बेंगलुरु में होने वाले सभी मुकाबलों की पिच को तैयार करने की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. इसी के साथ वह भारत की पहली महिला पिच क्यूरेटर बन गई हैं. 

BCCI सचिव ने क्या लिखा?
जय शाह ने मंगलवार को जैसिंथा कल्याण की सराहना में एक पोस्ट किया. उन्होंने लिखा, 'भारतीय क्रिकेट के लिए यह एक ऐतिहासिक पल रहा. जैसिंथा कल्याण हमारे देश की पहली महिला क्रिकेट पिच क्यूरेटर बनी. बेंगलुरु में महिला प्रीमियर लीग के उद्घाटन चरण के लिए पिच की तैयारी की कमान संभालना बताता है कि उनमें काम के प्रति कितना दृढ़ संकल्प है. वह बाधाओं को तोड़ने की इच्छा का प्रतीक बन गई हैं.'

जय शाह ने लिखा, 'जैसिंथा की अभूतपूर्व उपलब्धि खेल के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और जुनून का प्रमाण है. महिला प्रीमियर लीग के लिए पिच की देखरेख में उनकी भूमिका भारतीय खेल जगत में एक महत्वपूर्ण मोड़ है, जो भारत में क्रिकेट के विकसित परिदृश्य को उजागर करती है.'

जय शाह ने यह भी लिखा कि हम महिला प्रीमियर लीग को आगे बढ़ते हुए देख रहे हैं. यह न केवल खिलाड़ियों के बारे में है बल्कि जैसिंथा कल्याण जैसे असाधारण शख्सियतों के बारे में भी है, जो पर्दे के पीछे खूब मेहनत करते हैं और खेल की सफलता में योगदान देते हैं.

यह भी पढ़ें...

IND vs ENG: स्टोक्स और मैक्कुलम का विजय रथ रूका, पहली बार गंवाई टेस्ट सीरीज; ऐसा रहा है रिकॉर्ड

About the author शिव ठाकुर

शिव ठाकुर करीब सात साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के सामने 3 सबसे बड़ी मुश्किल
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के सामने 3 सबसे बड़ी मुश्किल
श्रीलंका को डबल झटका, भारत टेस्ट सीरीज से पहले 2 खिलाड़ी चोटिल
श्रीलंका को डबल झटका, भारत टेस्ट सीरीज से पहले 2 खिलाड़ी चोटिल
एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने जड़ा करियर का पहला शतक, खेली तूफानी पारी
एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने जड़ा करियर का पहला शतक, खेली तूफानी पारी
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी, नोट कर लीजिए तारीख
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी, नोट कर लीजिए तारीख

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget