एक्सप्लोरर

Watch: फिर चोटिल होने से बाल-बाल बचे जसप्रीत बुमराह! वीडियो में देखें कैसे टला बड़ा हादसा

Jasprit Bumrah: भारत और आयरलैंड के बीच खेले गए पहले टी20 मुकाबले में भारतीय कप्तान जसप्रीत बुमराह एक बार फिर चोटिल होने से बाल-बाल बचे थे.

Jasprit Bumrah IND vs IRE: भारतीय टीम आयरलैंड दौरे पर तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह की कप्तानी में तीन मैचों की टी20 सीरीज़ खेल रही है. सीरीज का पहला मुकाबला 18 अगस्त, शुक्रवार को खेला गया, जिसमें भारत ने जीत अपने नाम कर सीरीज़ में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली. वहीं इस मैच का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी वायरल हो रहा है, जिसमें भारतीय कप्तान जसप्रीत बुमराह चोटिल होने से बाल-बाल बचते हुए दिख रहे हैं. 

आयरलैंड दौर के ज़रिए बुमराह ने करीब 11 महीने के लंबे वक़्त बाद टीम इंडिया में वापसी की. इससे पहले बुमराह अपनी बैक इंजरी के चलते टीम से बाहर चल रहे थे. उनकी बैक सर्जरी भी हुई थी. ऐसे में एशिया कप और वर्ल्ड कप से पहले उनकी वापसी भारत के लिए बड़ी राहत है. वहीं मेगा टूर्नामेंट्स से पहले टीम इंडिया उनके चोटिल होने का रिस्क नहीं उठा सकती. बुमराह टीम के मुख्य तेज़ गेंदबाज़ों में एक हैं. 

वहीं अगर वीडियो की बात करें तो चौका रोकने के चक्कर में बुमराह गेंद के पीछे भागते हुए दिख रहे हैं और रवि बिश्नोई साइड से आते हुए दिख रहे. बिश्नोई गेंद रोकने के लिए स्लाइड कर गए. इसी बीच बुमराह भी उनके बेहद करीब आ गए थे और बिश्नोई से टकराने ही वाले थे, लेकिन तभी भारतीय कप्तान ने समझदारी दिखाते हुए बिश्नोई के उपर से छलांग लगा दी और दोनों को चोटिल होने से बचा लिया. भारतीय फैंस एक बार फिर बुमराह को चोटिल होते हुए बिल्कुल नहीं देखना चाहेंगे. 

20 अगस्त को खेला जाएगा दूसरा मैच 

बता दें कि भारत और आयरलैंड के बीच दूसरा टी20 इंटरनेशनल मुकाबला 20 अगस्त, रविवार को खेला जाएगा. मुकाबले की शुरुआत शाम 7:30 बजे से होगी. पहले मैच में जीत हासिल कर भारतीय टीम 1-0 से बढ़त बना चुकी है. अब द विलेज में खेले जाने वाले दूसरे मैच में जीत दर्ज कर जसप्रीत बुमराह की कप्तानी वाली टीम इंडिया सीरीज़ अपने नाम करना चाहेगी. 

 

ये भी पढ़ें...

IND vs IRE 2nd T20I: कब, कहां और कैसे देखें भारत बनाम आयरलैंड का दूसरा टी20 मुकाबला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के सामने 3 सबसे बड़ी मुश्किल
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के सामने 3 सबसे बड़ी मुश्किल
श्रीलंका को डबल झटका, भारत टेस्ट सीरीज से पहले 2 खिलाड़ी चोटिल
श्रीलंका को डबल झटका, भारत टेस्ट सीरीज से पहले 2 खिलाड़ी चोटिल
एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने जड़ा करियर का पहला शतक, खेली तूफानी पारी
एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने जड़ा करियर का पहला शतक, खेली तूफानी पारी
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी, नोट कर लीजिए तारीख
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी, नोट कर लीजिए तारीख

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget