एक्सप्लोरर

IND vs AUS: जसप्रीत बुमराह का फिटनेस अपडेट सामने आया, टेस्ट सीरीज का बन सकते हैं हिस्सा

IND vs AUS: पिछले लंबे समय से अनफिट चल रहे तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने NCA में अभ्यास करना शुरू कर दिया है, ऐसे में उनके तीसरे टेस्ट में खेलने की उम्मीद जताई जा रही है.

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 मैचों की बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले भारतीय टीम के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है. लंबे समय से क्रिकेट मैदान से दूर चल रहे तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में नेट्स पर गेंदबाजी करना शुरू कर दिया है. इससे इस बात की अब उम्मीद लगाई जा रही है कि बुमराह सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच में खेलते हुए दिख सकते हैं.

बता दें कि जसप्रीत बुमराह सितंबर 2022 से पीठ की चोट से जूझ रहे हैं, जिसके चलते वह लगातार कई अहम सीरीज का हिस्सा नहीं बन सके. यदि वह तीसरे टेस्ट मैच से पहले अपनी फिटनेस को साबित करने में कामयाब हो जाते हैं तो उनके धर्मशाला में खेले जाने वाले मैच में खेलने की पूरी संभावना है.

बीसीसीआई के एक सूत्र ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए अपने बयान में बुमराह को लेकर कहा कि हां बुमराह ने नेट्स में गेंदबाजी करना शुरू कर दिया है. हम सभी को उम्मीद करनी चाहिए कि वह जल्द फिट घोषित हो जाएं.

9 फरवरी को खेला जाएगा पहला टेस्ट मैच

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में खेली जाने वाली बॉर्डर-गावस्कर सीरीज का पहला टेस्ट मैच 9 फरवरी को नागपुर में खेला जाएगा. बीसीसीआई ने पहले 2 टेस्ट मैचों के लिए ही अभी सिर्फ टीम का ऐलान किया है जिसमें तेज गेंदबाजी में मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव और जयदेव उनादकट का विकल्प मौजूद है.

वहीं वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के नजरिए से भारतीय टीम के लिए इस टेस्ट सीरीज में जीत हासिल करना बेहद जरूर है. यदि भारतीय टीम यह टेस्ट सीरीज 2-0 से उससे अधिक के अंतर से अपने नाम करती है तो उसकी फाइनल में जगह पक्की हो जाएगी. वहीं दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलियाई टीम को लेकर बात की जाए तो उनकी भी जगह फाइनल में लगभग पक्की मानी जा रही है.

 

ये भी पढ़े...

IND vs NZ: धोनी की जगह लेने में हार्दिक पांड्या को नहीं है हर्ज, दिखाना चाहते हैं ऐसा खेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND VS ENG: 27 साल से ब्रिस्टल में भारत अजेय, सचिन, द्रविड़ और रोहित के क्लब में आज कौन होगा शामिल
IND VS ENG: 27 साल से ब्रिस्टल में भारत अजेय, सचिन, द्रविड़ और रोहित के क्लब में आज कौन होगा शामिल
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
IND vs ENG 4th T20 Playing 11: क्या आज खेलेंगे संजू सैमसन, उपकप्तान तिलक वर्मा की होगी छुट्टी? चौथे T20 की संभावित प्लेइंग XI
क्या आज खेलेंगे संजू सैमसन, उपकप्तान तिलक वर्मा की होगी छुट्टी? चौथे T20 की संभावित प्लेइंग XI
वेस्टइंडीज को ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीतना पड़ा महंगा, ICC ने लगाया जुर्माना, WTC में भी हुआ नुकसान
वेस्टइंडीज को ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीतना पड़ा महंगा, ICC ने लगाया जुर्माना, WTC में भी हुआ नुकसान

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
Rain Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Embed widget