एक्सप्लोरर

IND vs ENG: विशाखापट्टनम टेस्ट में अंग्रेजों के पास नहीं था जसप्रीत बुमराह का कोई जवाब! अब इस खास फेहरिस्त में बनाई जगह

Jasprit Bumrah: भारतीय टीम की जीत के हीरो गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह रहे. इंग्लैंड की पहली पारी में जसप्रीत बुमराह ने 6 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. इसके बाद दूसरी पारी में 3 विकेट अपने नाम किया

Jasprit Bumrah Stats: विखाखापट्टनम टेस्ट में टीम इंडिया ने अंग्रजों को हराया. भारतीय टीम को 106 रनों से जीत मिली. इस तरह 5 टेस्ट मैचों की सीरीज 1-1 की बराबरी पर खड़ी है. भारतीय टीम की जीत के हीरो गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह रहे. इंग्लैंड की पहली पारी में जसप्रीत बुमराह ने 6 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. इसके बाद दूसरी पारी में 3 विकेट अपने नाम किया. जसप्रीत बुमराह ने विशाखापट्टनम टेस्ट में 9 विकेट झटके. इस शानदार गेंदबाजी के लिए जसप्रीत बुमराह को प्लेयर ऑफ द मैच से नवाजा गया.

इस खास फेहरिस्त में दूसरे नंबर पहुंचे जसप्रीत बुमराह...

वहीं, इसके अलावा जसप्रीत बुमराह ने एक खास फेहरिस्त में अपनी जगह बना ली है. दरअसल, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैचों में जसप्रीत बुमराह भारत के लिए सबसे बेहतरीन गेंदबाजी करने वाले दूसरे तेज गेंदबाज बन गए हैं. इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैचों में भारतीय तेज गेंदबाज का बेस्ट बॉलिंग फिगर चेतन शर्मा के नाम दर्ज है. इंग्लैंड के खिलाफ चेतन शर्मा ने 1986 में 188 रन देकर 10 विकेट अपने नाम किया था. भारत और इंग्लैंड के बीच यह मुकाबला एजबेस्टन में खेला गया था. बहरहाल, चेतन शर्मा के बाद इंग्लैंड के खिलाफ बेस्ट बॉलिंग फिगर के मामले में जसप्रीत बुमराह दूसरे सबसे कामयाब गेंदबाज बन गए हैं.

इन अंग्रेज बल्लेबाजों को जसप्रीत बुमराह ने बनाया अपना शिकार

इंग्लैंड की पहली पारी में जसप्रीत बुमराह ओली पोप, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स, टॉम हॉर्टली और जिम्मी एंडरसन को अपना शिकार बनाया. जबकि इस तेज गेंदबाज ने दूसरी पारी में जॉनी बेयरस्टो, बेन फोक्स और शोएब बशीर को पवैलियन का रास्ता दिखाया. वहीं, जसप्रीत बुमराह के करियर पर नजर डालें तो इस तेज गेंदबाज ने 34 टेस्ट मैचों में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया. जिसमें जसप्रीत बुमराह ने 2.71 की इकॉनमी और 20.19 की एवरेज से 155 विकेट झटके हैं. टेस्ट फॉर्मेट में जसप्रीत बुमराह का बेस्ट बॉलिंग फिगर 27 रन देकर 6 विकेट है.

ये भी पढ़ें-

IND vs ENG: जसप्रीत बुमराह ने इन गेंदबाजों को दिया अपनी सटीक यॉर्कर का क्रेडिट! जानें विशाखापट्टनम टेस्ट के बाद क्या कहा?

IND vs ENG: टीम इंडिया की जीत पर सचिन तेंदुलकर ने क्या कहा? वसीम जाफर ने बताया टेस्ट का टर्निंग प्वॉइंट, जानें दिग्गजों के रिएक्शन्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंग्लिश खिलाड़ी ने लिया संन्यास, अचानक फैसले से दुनिया हैरान 
इंग्लिश खिलाड़ी ने लिया संन्यास, अचानक फैसले से दुनिया हैरान 
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget