एक्सप्लोरर

Jasprit Bumrah Injury: जसप्रीत बुमराह की फिटनेस पर आया बड़ा अपडेट, जानिए कब होगी मैदान पर वापसी

IPL 2023: भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के अंतिम दो टेस्ट में भी टीम इंडिया का हिस्सा नहीं होंगे. साथ ही वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज भी मिस करेंगे.

Jasprit Bumrah Comeback: भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह लंबे वक्त से पीठ में चोट के कारण इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर हैं. वह पीठ की चोट की वजह से ही 2022 टी20 वर्ल्ड कप नहीं खेल सके थे. पिछले महीने उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले दो टेस्ट के लिए भी नहीं चुना गया. अब उनकी इंजरी पर बड़ा अपडेट आया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुमराह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी दो टेस्ट और फिर तीन मैचों की वनडे सीरीज में भी हिस्सा नहीं ले सकेंगे.

IPL 2023 में खेलेंगे बुमराह

क्रिकेट वेबसाइट इनसाइड स्पोर्ट्स ने अपनी एक रिपोर्ट में बीसीसीआई के एक अधिकारी के हवाले से लिखा, "दुर्भाग्यवश, उन्हें (जसप्रीत बुमराह) सीरीज मिस करनी पड़ेगी. वह ठीक होने वाले हैं, लेकिन अभी पूरी तरह से नहीं हुए हैं. जैसा कि हमने पहले भी देखा है उनका जबरदस्ती वापसी करना खतरनाक साबित हो सकता है. लिहाजा, इससे अच्छा है कि वह पहले पूरी तरह से फिट हो जाएं और अपनी आईपीएल टीम के साथ जुड़ें, जहां मुंबई इंडियंस की मेडिकल टीम उनपर हमेशा नजर बनाए रखेगी."

जसप्रीत बुमराह को यह समस्या जुलाई 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच के दौरान हुई थी. आइए हम आपको बुमराह के इस चोट की पूरी टाइमलाइन बताते हैं.

  • जुलाई 2022: इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में बुमराह को पीठ में दिक्कत हुई, जिसकी वजह से वह तीसरे वनडे मैच से बाहर हो गए.
  • फिर, जांच के बाद पता चला कि 2019 में वह जिस चोट से झूज रहे थे, वहीं एक बार फिर वापस आ चुकी थी.
  • अगस्त 2022: वेस्टइंडीज में हुई वनडे सीरीज में बुमराह खेलने वाले थे, लेकिन फिर उसी चोट की वजह से एनसीए वापस जाना पड़ा.
  • अगस्त 2022: टाइम पर चोट से ना उबर पाने की वजह से बुमराह पूरे एशिया कप से बाहर हो गए.
  • सितंबर 2022: लगभग ढ़ाई महीने के रिकवरी टाइम के बाद बुमराह ने टी20 वर्ल्ड कप से पहले साउथ अफ्रीका सीरीज में वापसी करने की कोशिश की. हालांकि, उन्होंने 2 टी-20 मैचों में सिर्फ 6 ओवर किए और फिर से उनकी चोट ने उन्हें परेशान किया.
  • अक्टूबर 2022: बुमराह पूरे टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गए.
  • नवंबर 2022: भारत के इस प्रीमियर फास्ट बॉलर ने न्यूजीलैंड का दौरा भी मिस किया.
  • दिसंबर 2022: बुमराह को बांग्लादेश का दौरा भी मिस करना पड़ा.
  • जनवरी 2023: श्रीलंका वनडे सीरीज के लिए शुरुआत में बुमराह का नाम आया था, लेकिन उन्हें फिर से बैक प्रॉब्लम हुई और उन्हें दोबारा एनसीए जाना पड़ा.
  • फरवरी 2023: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए उम्मीद की जा रही थी कि बुमराह इस सीरीज में उपलब्ध हो जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. बुमराह पहले शुरुआती दो टेस्ट मैचों से बाहर हुए और फिर पूरी टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए.

यह भी पढ़ें:

Virat Kohli: तीन साल से बेहद खराब है विराट कोहली का फॉर्म, सिर्फ 26 के औसत से बना रहे हैं रन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
OTD: पाकिस्तान पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार
PAK पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार
ICC ने पाकिस्तान को दी बड़ी राहत, इस स्टेडियम को मिली क्लीन चिट
ICC ने पाकिस्तान को दी बड़ी राहत, इस स्टेडियम को मिली क्लीन चिट
स्पेन ने रचा इतिहास, क्रिकेट में लगातार सबसे ज्यादा जीत का बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
स्पेन ने रचा इतिहास, क्रिकेट में लगातार सबसे ज्यादा जीत का बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget