एक्सप्लोरर

भारत के जसप्रीत बुमराह या ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क, कौन है बेहतर गेंदबाज? आंकड़े देख हो जाएंगे हैरान

Jasprit Bumrah Vs Mitchell Starc: जसप्रीत बुमराह और मिचेल स्टार्क इस समय दुनिया के सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाजों में से एक हैं. आइए जानते हैं आंकड़ों में किसका पलड़ा भारी है.

Bumrah vs Starc: भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑस्ट्रेलिया के घातक बॉलर मिचेल स्टार्क इस समय दुनिया के सबसे बेहतरीन गेंदबाजों में से एक हैं. दोनों ही अपने-अपने देश के लिए कई मौकों पर शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं. स्टार्क ने हाल ही में अपना 100वां टेस्ट मैच खेला था. वहीं बुमराह ने अब तक भारत के लिए 47 टेस्ट मैच खेले हैं. आइए जानते हैं कि 47 टेस्ट मैच के बाद बुमराह और स्टार्क में से किसका रिकॉर्ड बेहतर रहा है.

47 टेस्ट के बाद किसका रिकॉर्ड बेहतर, स्टार्क या बुमराह?

स्टार्क ने 47 टेस्ट के बाद लगभग 29 की औसत से 196 विकेट झटके थे. इस दौरान स्टार्क ने इंग्लैंड के खिलाफ 12 मैचों में 51 विकेट लिए थे. वहीं साउथ अफ्रीका के खिलाफ स्टार्क ने सात मैचों में 34 विकेट लिए थे जबकि श्रीलंका के खिलाफ भी स्टार्क ने 34 विकेट हासिल किए थे. स्टार्क ने भारत के खिलाफ 9 मैचों में 28 विकेट चटकाए थे.

बात करें बुमराह की तो उनका 47 टेस्ट मैचों के बाद रिकॉर्ड शानदार रहा है. बुमराह ने 19.48 की औसत से 217 विकेट झटके हैं. इस दौरान बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 12 मैचों में 17.15 की औसत से 64 विकेट लिए हैं. वहीं इंग्लेंड के खिलाफ बुमराह ने 16 टेस्ट मैचों में 72 विकेट हासिल किए हैं जबकि साउथ अफ्रीका के खिलाफ बुमराह ने 8 मैचों में 38 विकेट निकाले हैं.

47 टेस्ट के बाद किसने लिए सबसे ज्यादा 5 विकेट हॉल

स्टार्क ने 47 टेस्ट मैच के बाद 9 बार पांच विकेट हॉल लिया था. इन 9 पांच विकेट हॉल में से चार श्रीलंका, तीन इंग्लैंड और दो साउथ अफ्रीका के खिलाफ आए थे.

वहीं बुमराह ने 47 टेस्ट मैचों के बाद 15 बार पांच विकेट हॉल पूरा किया है. इन 15 बार पांच विकेट हॉल में से पांच इंग्लैंड, चार ऑस्ट्रेलिया, तीन साउथ अफ्रीका, दो वेस्टइंडीज और एक श्रीलंका के खिलाफ हासिल किए हैं.

स्टार्क का ओवरऑल रिकॉर्ड

स्टार्क ने अब तक ऑस्ट्रेलिया के लिए 100 टेस्ट मैच खेल लिए हैं. इस दौरान स्टार्क ने 27.02 की औसत से 402 विकेट झटके हैं. स्टार्क ने 16 बार पांच विकेट हॉल पूरा किया है.

यह भी पढ़ें- चौथा टेस्ट खेलेंगे जसप्रीत बुमराह! मैनचेस्टर मुकाबले के पहले से हो गया सब क्लीयर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा टेस्ट जीतकर रचा इतिहास, बाबर ने खेला विनिंग शॉट
पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा टेस्ट जीतकर रचा इतिहास
इंग्लैंड की टेस्ट टीम में इस ऑस्ट्रेलियाई की होगी एंट्री, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भेजा ऑफर
इंग्लैंड की टेस्ट टीम में इस ऑस्ट्रेलियाई की होगी एंट्री, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भेजा ऑफर
वनडे में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज, नंबर-1 मिस्बाह उल हक
वनडे में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज, नंबर-1 मिस्बाह उल हक

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget