एक्सप्लोरर

IND Vs NZ: इंडिया की खस्ता हालत करने के बाद जेमिसन बोले- मेरे लिए यह हफ्ता शानदार रहा

IND Vs NZ: इंडिया का प्रदर्शन पहले टेस्ट के पहले दिन बेहद निराशाजनक रहा. इंडिया का कोई भी बल्लेबाज पहले दिन कमाल नहीं दिखा सका.

IND Vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के पहले दिन टीम इंडिया 5 विकेट खोकर 122 रन ही बना पाई है. भारतीय टीम हालत खराब करने में न्यूजीलैंड के लिए डेब्यू करने वाले तेज गेंदबाज काइल जेमिसन का अहम योगदान रहा. उन्होंने शुक्रवार से भारत के खिलाफ शुरू हुए पहले टेस्ट मैच के पहले दिन तीन विकेट झटके. खास बात यह रही की उनके तीन विकेट में से दो विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा जैसे बल्लेबाजों के थे. इन दोनों के अलावा जेमिसन ने हनुमा विहारी का भी विकेट लिया.

दिन का खेल खत्म होने के बाद जेमिसन ने कहा, "मेरे लिए बीते कुछ सप्ताह शानदार रहे हैं. मैं काफी खुश हूं और टीम के लिहाज से देखूं तो हम काफी अच्छी स्थिति में भी हैं." जेमिसन ने कहा कि कोहली को दो रनों के निजी स्कोर पर आउट करना उनके लिए बड़ी उपलब्धि रही.

दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने कहा, "वह बेहतरीन बल्लेबाज हैं और उनके बल्लेबाजी की अहम कड़ी हैं. हमारे लिए उन्हें जल्दी आउट करना बड़ी बात रही. दो विकेट शुरुआत में लेने से मेरे अंदर भावनाएं जाग गईं और यह निश्चित तौर पर विशेष हैं."

उन्होंने कहा, "उन्होंने विश्व के हर कोने में रन बनाए हैं. पिच से हमें जो मदद मिल रही थी, उससे हमारी कोशिश कोहली को ऐसा ही शॉट खेलने का प्रयास कराने की थी. वह स्टम्प की लाइन में बहुत मजबूत हैं. मैं थोड़ा बहुत भटका, लेकिन विकेट लेने में सफल रहा."

जेमिसन की लंबाई उनकी मदद करती है, जिससे वह कम गति होने के कारण भी अतिरिक्त उछाल हासिल करने में सफल रहते हैं. उन्होंने कहा, "मैंने पिछले सप्ताहों से चीजों को बहुत सरल रखा है. मेरा काम उनको खेलने पर मजबूर करना और अतिरिक्त उछाल से उन्हें आगे लाना है. तेजी, उछाल, स्विंग और सीम से काफी मदद मिल रही थी. इसने मेरी रणनीति को और सरल बना दिया."

IND vs NZ 1st Test: बारिश के कारण खत्म हुआ मैच का पहला दिन, टीम इंडिया के टॉप 5 बल्लेबाज 122 रनों पर ही लौटे पवेलियन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

6,6,6,6,6..., 20 साल के खिलाड़ी ने MI के खिलाफ रचा इतिहास, 144 के टारगेट में जड़ा शतक
6,6,6,6,6, 20 साल के खिलाड़ी ने MI के खिलाफ रचा इतिहास, 144 के टारगेट में जड़ा शतक
IND vs ENG 4th T20I: 14 साल में पहली बार टूट सकता है टीम इंडिया का रिकॉर्ड, चौथे टी20 में सीरीज बचाने की चुनौती
IND vs ENG 4th T20I: 14 साल में पहली बार टूट सकता है टीम इंडिया का रिकॉर्ड, चौथे टी20 में सीरीज बचाने की चुनौती
कब, कहां और कैसे 'फ्री' में लाइव देखें भारत-इंग्लैंड का चौथा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे 'फ्री' में लाइव देखें भारत-इंग्लैंड का चौथा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND vs ENG 4th T20 Weather: बारिश बनेगी विलेन? जानिए आज भारत बनाम इंग्लैंड चौथे T20 में कैसा रहेगा ब्रिस्टल का मौसम
बारिश बनेगी विलेन? जानिए आज IND vs ENG 4th T20 में कैसा रहेगा ब्रिस्टल का मौसम

वीडियोज

E20 Petrol का पूरा सच! Manish Kashyap से Supreme C. तक,क्या Ethanol Fuel सच में इंजन खराब कर रहा है?
Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, क्या अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल, पढ़ें पूरी स्टोरी
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल?
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
Embed widget