एक्सप्लोरर

CPL 2018: आंद्रे रसेल के तूफानी शतक और हैट-ट्रिक से उड़ गए नाइट राइडर्स

गेंद के बाद बल्ले से कप्तान आंद्र रसेल के धमाकेदार प्रदर्शन से जमैका तलावास ने शाहरुख खान की टीम त्रिनबागो नाइट राइडर्स को सीपीएल में हराकर अपनी पहली जीत दर्ज की.

गेंद के बाद बल्ले से कप्तान आंद्र रसेल के धमाकेदार प्रदर्शन से जमैका तलावास ने शाहरुख खान की टीम त्रिनबागो नाइट राइडर्स को सीपीएल में हराकर अपनी पहली जीत दर्ज की. आंद्रे रसेल ने पहले गेंदबाज़ शानदार हैट-ट्रिक चटकाई और उसके बाद पहली गेंद पर मिले जीवनदान का भरपूर फायदा उठाते हुए आतिशी शतक लगाकर जीत को अपनी टीम के पाले में डाल दिया. पोर्ट ऑफ स्पेन में खेले जा रहे इस मुकाबले में जमैका तलावास ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग चुनी. लेकिन त्रिनबागो नाइट राइडर्स ने रसेल के इस फैसले को बुरी तरह से गलत साबित कर दिया. नाइट राइडर्स ने न्यूज़ीलैंड के स्टार कॉलिन मुनरो, ब्रैंडन मैक्कलम और क्रिस लिन की पारियों की मदद से 20 ओवरों में विशाल 223 रन बनाए. इस दौरान पारी के आखिरी ओवर में आंद्रे रसेल ने मैक्कलम, ब्रावो और रामदीन के विकेट चटकाकर हैट-ट्रिक भी ली. 223 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी तलावास की टीम के लिए एक तो ये लक्ष्य पहले ही आसान नहीं था. उसके ऊपर से टीम ने 6.1 ओवर तक अपने पहले पांच बल्लेबाज़ों को पवेलयिन भेज दिया. अली खान की घातक गेंदबाज़ी के आगे तलावास के बड़े-बड़े बल्लेबाज़ चलते बने. उस वक्त ऐसा लग रहा था कि नाइट राइडर्स ये मुकाबला आसानी से जीत जाएगी. लेकिन तभी मैदान पर आए कप्तान आंद्रे रसेल और उन्होंने शाहरुख खान की मौजूदगी में नाइट राइडर्स को बुरी तरह से धो दिया. रसेल ने 49 गेंदों की अपनी पारी में 13 छक्के और 6 चौके लगाकर नाबाद 121 रन बनाए और टीम को 19.3 ओवर में जीत दिला दी. रसले ने महज़ 40 गेंदों में अपना शतक भी पूरा कर लिया जो की सीपीएल का इतिहास का सबसे तेज़ शतक भी बन गया. इस रिकॉर्ड के साथ ही आंद्रे रसेल टी20 क्रिकेट के इतिहास में एक ही मैच में हैट-ट्रिक और शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज़ बन गए हैं. सबसे पहले ये कारनामा केन्ट के लिए खेलने वाले जो डेनली ने किया था. आंद्रे रसेल का साथ दिया केनार लुइस ने भी दिया. जिन्होंने 35 गेंदों पर 51 रन बनाए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच
बांग्लादेश टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन, 13 महीने बाद लौटा ये दिग्गज 
बांग्लादेश टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन, 13 महीने बाद लौटा ये दिग्गज 
अभिषेक पोरेल से यश दयाल तक, इन किकेटरों पर लग चुका है रेप का आरोप
अभिषेक पोरेल से यश दयाल तक, इन किकेटरों पर लग चुका है रेप का आरोप

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
नीतीश कुमार हटे, अब शराबबंदी की बारी? पार्टियों ने बताया स्टैंड
नीतीश कुमार हटे, अब शराबबंदी की बारी? पार्टियों ने बताया स्टैंड
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget