एक्सप्लोरर

रोमांचक मुकाबले में जैक ने अंतिम गेंद पर छक्का लगा ऑस्ट्रेलिया ए को फाइनल में पहुंचाया

जैक वाइल्डर्मथ(नाबाद 62) ने इंडिया बी के खिलाफ आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर ऑस्ट्रेलिया ए को भारत में खेले जा रहे क्वाड्रेंगुलर टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचा दिया.

जैक वाइल्डर्मथ(नाबाद 62) ने इंडिया बी के खिलाफ आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर ऑस्ट्रेलिया ए को भारत में खेले जा रहे क्वाड्रेंगुलर टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचा दिया. फाइनल में एक बार फिर दोनों टीमों का आमना सामना होगा. बारिश से बाधित इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ए को डकवर्थ लुईस नियम के मुताबकि 40 ओवर में 247 रनों का संशोधित लक्ष्य मिला था जिसे उसने आखिरी गेंद पर पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया.

ऑस्ट्रेलिया की जीत में भले ही उस्मान ख्वाजा ने नाबाद शतकीय पारी(101) खेली हो लेकिन टीम को फाइनल में पहुंचाने का श्रेय जैक को ही जाता है. टीम को अंतिम ओवर में 19 रनों की जरूरत थी और गेंदबाजी कर रहे थे उभरते हुए गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा. ऑस्ट्रेलिया ए के लिए लक्ष्य मुश्किल लग रहा था लेकिन जैक ने अपनी काबिलियत का परिचय देते हुए कुछ बेहतरी न शॉट लगाकर मैच को रोमांचक बना दिया. आखिरी दो गेंद में टीम को 9 रन बनाने थे. पांचवीं गेंद को जैक ने बाउंड्री के बाहर भेजा तो आखिरी गेंद को लॉग ऑन के बाहर छह रनों के लिए भेज कर टीम को रोमांचक जीत दिला दी.

42 गेंदों की पारी में जैक ने 5 चौके और तीन छक्के लगाए. दूसरी तरफ ख्वाजा ने 93 गेंदों की अपनी पारी में 10 चौके और दो छक्के लगाए.

इससे पहले बारिश से बाधित इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंडिया बी ने 6 विकेट पर 276 रन बनाए. इंडिया बी की ओर से भारतीय टीम से बाहर चल रहे मनीष पांडे ने नाबाद 117 रनों की पारी खेली. 109 गेंदों की पारी में मनीष ने सात चौके और 3 छक्के लगाए. पांडे के अलावा कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया. मयंक अग्रवाल के बल्ले से जहां 36 रन आए वहीं दीपक हुड्डा ने 30 रनों की उपयोगी पारी खेली.

फाइनल में जगह बनाने के लिए ऑस्ट्रेलिया ए को हर हाल में मैच जीतना था और टीम को अच्छी शुरुआत भी मिली लेकिन गेंदबाजी आक्रमण पर स्पिन गेंदबाजों के आते ही मामला पलट गया. 76 पर कोई विकेट नहीं खोने वाली ऑस्ट्रेलिया 95 पर अपने चार विकेट गंवा चुकी थी.

ऑस्ट्रेलिया मैच से बाहर जाती दिख रही थी लेकिन तभी बारिश आ गई और करीब 10 ओवर का खेल धुल गया. ऑस्ट्रेलिया ए के सामने जीत के लिए 40 ओवर में 247 रनों का लक्ष्य मिला. 155 पर पांचवें विकेट के गिरने पर जैक बल्लेबाजी के लिए आए. उनके आते ही मैच का रुख बदल गया. एक छोर पर टिके उस्मान ख्वाजा ने जैक के साथ छठे विकेट के लिए अटूट 93 रनों की साझेदारी कर टीम को फाइनल में पहुंचा दिया.

फाइनल मुकाबला इन्ही दो टीमों के बीच 29 अग्स्त को खेला जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चोटिल शुभमन गिल नहीं खेलेंगे दूसरा वनडे, फिर कौन करेगा कप्तानी? जानें भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन
चोटिल शुभमन गिल नहीं खेलेंगे दूसरा वनडे, फिर कौन करेगा कप्तानी? जानें भारत की संभावित प्लेइंग 11
एक नहीं, 2027 वनडे वर्ल्ड में होंगे भारत-पाकिस्तान के 3 मैच! ICC ने बनाया धांसू प्लान 
एक नहीं, 2027 वनडे वर्ल्ड में होंगे भारत-पाकिस्तान के 3 मैच! ICC ने बनाया धांसू प्लान 
देर रात तक जागने को हो जाइये तैयार, भारत-इंग्लैंड दूसरे वनडे की टाइमिंग बदली; इतने बजे शुरू होगा मैच
देर रात तक जागने को हो जाइये तैयार, भारत-इंग्लैंड दूसरे वनडे की टाइमिंग बदली; इतने बजे शुरू होगा
ICC ने वेस्टइंडीज के लिए पास किया इतने करोड़ का लोन, WI क्रिकेट में सुधार के लिए जय शाह का मास्टरप्लान
ICC ने वेस्टइंडीज के लिए पास किया इतने करोड़ का लोन, सुधार के लिए जय शाह का मास्टरप्लान

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल पेश करने की तैयारी
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल लाने करने की तैयारी
Video: पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
Embed widget