एक्सप्लोरर

ईशान किशन पर आकाश चोपड़ा भी भड़के, बोले- इसकी वापसी तो...

आकाश चोपड़ा ने राहुल द्रविड़ को सही ठहराया है. चोपड़ा का मानना है कि किशन ने अपनी मुश्किल बढ़ा ली है.

टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. पूर्व क्रिकेटर और एक्सपर्ट आकाश चोपड़ा ने भी ईशान किशन को निशाने पर लिया है. आकाश चोपड़ा का मानना है कि अगर ईशान किशन टीम इंडिया में वापसी को लेकर गंभीर हैं तो उन्हें रणजी ट्रॉफी में खेलना चाहिए था. ऐसी उम्मीद जताई जा रही थी कि रणजी ट्रॉफी खेलकर ईशान किशन फॉर्म और फिटनेस साबित करेंगे और इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उनकी वापसी हो जाएगी. लेकिन ईशान किशन ने रणजी ट्रॉफी में झारखंड की ओर से एक भी मैच नहीं खेला.

दरअसल ईशान किशन के लिए मुश्किलों का दौर दक्षिण अफ्रीका दौरे से शुरू हुआ. किशन ने मानसिक स्वास्थ्य का हवाला देकर दक्षिण अफ्रीका दौरे से ब्रेक लिया. इसके बाद किशन को अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए नहीं चुना गया. इंग्लैंड के खिलाफ जब पहले दो टेस्ट मैचों में भी किशन को जगह नहीं मिली तो उन्हें बाहर रखने पर सवाल तेज हो गए. इसके जवाब में टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़ ने कहा कि अगर ईशान किशन वापसी करना चाहते हैं तो उन्हें किसी तरह की क्रिकेट खेलनी होगी. लेकिन किशन ने रणजी ट्रॉफी के एक भी मैच में हिस्सा नहीं लिया.

वापसी का रास्ता इसलिए है बंद

आकाश चोपड़ा ने द्रविड़ का समर्थन करते हुए कहा, ''राहुल ने जो भी कहा है कि सही है. राहुल द्रविड़ ने कहा कि पहले वो उपलब्ध करवाए खुद को, किसी तरह का क्रिकेट खेले. ऐसे किसी को टीम इंडिया के लिए कैसे चुना जाए, जो क्रिकेट खेल ही नहीं रहा है. यह स्वीकार नहीं किया जा सकता. इस समय पर रणजी ट्रॉफी चल रही है. फर्स्ट क्लास क्रिकेट हो रहा है. वो खेलना चाहिए. आप किसी से बात ही नहीं करेंगे, बताएंगे ही नहीं कि आप उपलब्ध हैं, तो फिर वापसी कैसे हो सकती है.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
रेप केस में अभिषेक पोरेल को कोर्ट से झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
रेप केस में अभिषेक पोरेल को कोर्ट से झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget