एक्सप्लोरर

यूसुफ के बाद इरफान पठान भी हुए कोरोना संक्रमित, रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में साथ खेले थे दोनों भाई

बड़े भाई यूसुफ पठान के बाद अब इरफान पठान भी कोरोना पॉजेटिव पाए गए हैं. उन्होंने इस बात की जानकारी खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है.

नई दिल्ली: बड़े भाई यूसुफ पठान के बाद अब इरफान पठान भी कोरोना पॉजेटिव पाए गए हैं. उन्होंने इस बात की जानकारी खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है. इरफान चौथे भारतीय क्रिकेटर हैं जो कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं.

इरफान ने ट्वीट कर कहा, 'मैं बिना किसी लक्षण के कोविड-19 टेस्ट में पॉजिटिव आया हूं. मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है और मैं घर पर ही क्वारंटाइन हूं. मैं निवेदन करना चाहता हूं कि हाल ही में जो मेरे संपर्क में आए हैं, कृपया़ वह अपना टेस्ट करवा लें. सभी से कहना चाहता हूं कि मास्क जरूर पहनें और सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखें. आप सभी की सेहत अच्छी रहे.'

इससे पहले पूर्व भारतीय बल्लेबाज एस बद्रीनाथ ने रविवार को कहा था कि वह कोविड-19 जांच में पॉजिटिव आये हैं और इस समय घर में पृथकवास में हैं. वह ‘रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज टूर्नामेंट’ में संक्रमित होने वाले तीसरे पूर्व भारतीय क्रिकेटर बन गये थे. उनसे पहले शनिवार को महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और पूर्व भारतीय आल राउंडर यूसुफ पठान भी कोविड-19 पॉजिटिव आये थे.

बद्रीनाथ ने अपने ट्विटर हैंडल पर कहा, ‘‘मैं सभी जरूरी एहतियात बरत रहा था और नियमित रूप से टेस्ट करवा रहा था. फिर भी मैं कोविड-19 पॉजिटिव आया और मुझे कुछ हल्के लक्षण हैं. ’’ उन्होंने 2018 में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की थी. उन्होंने कहा, ‘‘मैं सभी प्रोटोकॉल का पालन करूंगा और घर पर ही सभी से अलग रह रहा हूं और अपने डॉक्टर की सलाह के अनुसार काम कर रहा हूं. ’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका? चौथे टी20 में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन
वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका? चौथे टी20 में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन
दिल्ली कैपिटल्स का कोच बनने पर युवराज सिंह को कितनी सैलरी मिलेगी?
दिल्ली कैपिटल्स का कोच बनने पर युवराज सिंह को कितनी सैलरी मिलेगी?
WTC Points Table: ऑस्ट्रेलिया टॉप पर, दक्षिण अफ्रीका को भारी नुकसान; जानें भारत का हाल
WTC Points Table: ऑस्ट्रेलिया टॉप पर, दक्षिण अफ्रीका को भारी नुकसान; जानें भारत का हाल

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget