एक्सप्लोरर

IRE vs PAK: पाकिस्तान की लड़खड़ाई पारी को मिला फहीम,शादाब का साथ

अपने पहले टेस्ट में आयरलैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ शुरुआत तो अच्छी की लेकिन दूसरे दिन के अंत कर पाकिस्तान ने वापसी कर ली.

अपने पहले टेस्ट में आयरलैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ शुरुआत तो अच्छी की लेकिन दूसरे दिन के अंत कर पाकिस्तान ने वापसी कर ली. पाकिस्तान के लिए फहीम अशरफ (नाबाद 61) और शादाब खान (52) ने शतकीय साझेदारी कर टीम की वापसी करा दी. पहले टेस्ट के दूसरे दिन का खेल जब खत्म हुआ उस वक्त मेहमान ने 76 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 268 रन बना लिए थे.

IRE vs PAK: टेस्ट क्रिकेट में इंजमाम के भतीजे की 'दर्दनाक' शुरुआत

बारिश के कारण पहले दिन का खेल बर्बाद होने के बाद दूसरे दिन भी मौसम ने साथ नहीं दिया और खराब रोशनी के कारण 14 ओवर पहले ही दिन का खेल खत्म करना पड़ा.

अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट मैच खेल रही आयरलैंड ने एक समय पाकिस्तान को बैकफुट पर धकेल दिया था और 159 रनों पर ही मेहमान टीम के छह विकेट चटका दिए थे. इसके बाद हालांकि फहीम और शादाब ने टीम को पहले दिन ही ऑल आउट होने से बचा लिया. दोनों के बीच अभी तक 109 रनों की साझेदारी हो चुकी है.

आयरलैंड के कप्तान विलियम पोर्टरफील्ड ने इस ऐतिहासिक टेस्ट मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. उनके गेंदबाजों ने अपने कप्तान के भरोसे को कायम रखा.

13 रनों पर ही बोयड रैंकिन ने अजहर अली (4) को पवेलियन भेज दिया. अगले ओवर में टिम मुर्ताघ ने इमाम उल हक (7) को पवेलियन भेज पाकिस्तान को दूसरा झटका दिया. यहां से हारिश सोहेल (31) और अशद शफीक (61) ने टीम को संभाला और टीम का स्कोर 71 तक पहुंचाया. हारिश को स्टुअर्ट थॉम्पसन ने पोर्टफील्ड के हाथों कैच कराया.

टिम ने बाबर आजम (14) को अपना दूसरा शिकार बनाया. शफीक की पारी का अंत 153 के कुल स्कोर पर रैंकिन ने किया. उन्होंने 121 गेंदों का सामना करते हुए आठ बार गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाया. कप्तान सरफराज अहमद (20) के रूप में पाकिस्तान ने 159 के कुल स्कोर पर पांचवां विकेट खोया.

इसके बाद फहीम और शादाब ने विकेट पर अपने पैर जमा लिए. फहीम ने अभी तक 69 गेंदों की पारी में सात चौके और एक छक्का लगाया है. वहीं शादाब ने 91 गेंदों का सामना किया है और पांच चौके लगाए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
भारत के खिलाफ हार से निराश हैं न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर, जानें किसे ठहराया जिम्मेदार
भारत के खिलाफ हार से निराश हैं न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर, जानें किसे ठहराया जिम्मेदार
टेस्ट में 300, ODI में 200 और T20I में 100, दुनिया के सिर्फ 2 बल्लेबाज कर पाए ऐसा
टेस्ट में 300, ODI में 200 और T20I में 100, दुनिया के सिर्फ 2 बल्लेबाज कर पाए ऐसा
श्रीलंका ने रचा इतिहास, वनडे का सबसे बड़ा रन चेज; 429 बनाकर भी हारा इंग्लैंड
श्रीलंका ने रचा इतिहास, वनडे का सबसे बड़ा रन चेज; 429 बनाकर भी हारा इंग्लैंड

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
6000 रिश्ते ठुकराए, 47 की उम्र में भी सिंगल, नहीं बनना चाहते थे एक्टर, किस्से प्रभास के
एक्टर नहीं बनना चाहते थे प्रभास, 6 हजार रिश्तों को मारी ठोकर
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
Embed widget